विकिपीडिया:सदस्य चेतावनी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(विकिपीडिया:UWUL से अनुप्रेषित)

विकिपीडिया पर हम ज्ञानकोश निर्मित करने के उद्देश्य से हैं। इसके लिए कुछ नीतियाँ और दिशानिर्देश निर्धारित हैं जिनके पालन की अपेक्षा हर विकिपीडिया संपादक से की जाती है। उक्त उद्देश्य में व्यवधान उत्पन्न करने, विकिपीडिया पर उत्पात करने अथवा साथी विकिपीडियनों से अनुचित व्यवहार करने जैसी विविध दशाओं, अर्थात शील एवं विकिनीतियों का उल्लंघन करने की दशा में ऐसा करने वाले संपादकों को चेतावनी/नोटिस दी जा सकती है।

इस कार्य हेतु कुछ मानक चेतावनी/नोटिस साँचे भी उपलब्ध हैं जिनके प्रयोग से कोई भी सदस्य किसी गलत व्यवहार करने वाले संपादक को मानक चेतावनी/नोटिस दे सकता है। इनका प्रयोग संपादकों के वार्ता पृष्ठ पर ही किया जाना चाहिए।

कई प्रकार के साँचे उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल सूचना अथवा चेतावनी देने के लिए किया जा सकता है। इनका वर्गीकरण मुद्दे अथवा समस्या की प्रकृति के अनुसार भी है और मामले की गंभीरता और बारंबारता के आधार पर इनके कई स्तर भी हैं। स्तरों की संक्षिप्त व्यख्या निम्नवत है:

  • स्तर 1 – एक सूचना/नोटिस – अच्छी नीयत मानते हुए। आमतौर पर "विकिपीडिया पर स्वागत है" जैसे वाक्यांश से शुरू होने वाले संदेश।
  • स्तर 2 – सावधान करने हेतु – कोई अच्छी या बुरी नीयत का मानना नहीं, बस एक सहज सावधानी का आग्रह मात्र।
  • स्तर 3 – चेतावनी – यह मानते हुए कि संपादक अच्छी नीयत से नहीं कार्य कर रहा; आमतौर पर "कृपया रुकें" जैसा संदेश।
  • स्तर 4 – अंतिम चेतावनी – संपादक बुरी नीयत से कार्य कर रहा। कठोर शब्दों में रुकने का आग्रह।
  • स्तर 4im – इकलौती अंतिम चेतावनी – बुरी नीयत, कठोर शब्दावली, इकलौती अंतिम चेतावनी। अत्यधिक और बारंबार अनुचित व्यवहार करने वाले संपादक को दी जाने वाली चेतावनी।

(सभी साँचे यहाँ देखें)

आमतौर पर अपेक्षा की जाती है कि पहली बार चेतावनी दी जाय तो प्रथम स्तर की सूचना मात्र ही दी जाय। हालाँकि, यदि यह स्पष्ट है कि संपादक अच्छी नीयत से यहाँ कार्य नहीं कर रहा, सीधे तीसरे स्तर की चेतावनी से शुरूआत की जा सकती है।

इसी प्रकार आमतौर पर प्रबंधकों को हस्तक्षेप के लिए सूचित करने अथवा प्रबंधकों द्वारा सदस्य को अवरोधित करने से पूर्व कम से कम चतुर्थ स्तर तक की चेतावनी दिया जाना आवश्यक है लेकिन साफ़ तौर पर केवल बर्बरता खातों को सीधे भी प्रबंधकों को सूचित अथवा प्रबंधकों द्वारा अवरोधित किया जा सकता है।

उपरोक्त बहु-स्तरीय साँचों के अतिरिक्त कुछ विशिष्ट समस्याओं और मुद्दों के लिए अन्य चेतावनी/नोटिस साँचे भी उपलब्ध हैं। इनका वर्गीकरण दो प्रकार का है:

  • सूचना (नोटिस) देने के लिए
  • चेतावनी देने के लिए

(सभी साँचे यहाँ देखें)

कैसे करें?[संपादित करें]

इन साँचों का प्रयोग सदैव प्रतिस्थापन के रूप में! किया जाना चाहिए। अर्थात यदि आप {{Uw-test1}} के प्रयोग द्वारा चेतावनी देना चाहते तो {{subst:Uw-test1}} लिख कर प्रयोग करें। सीधे साँचे को किसी सदस्य के वार्ता पन्ने पर ट्रांसक्लूड न करें।

दूसरे विकल्प के रूप में आप ट्विंकल उपकरण के प्रयोग से चेतावनी दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ट्विंकल सहायता देखें।

सावधानियाँ[संपादित करें]

इन साँचों के प्रयोग से चेतावनी देने में निम्नलिखित बातों का अवश्य ध्यान रखें:

  • पहले सदस्य के वार्ता पृष्ठ पर बात करने के विकल्प पर विचार करें।
  • पहले जाँच लें कि जिसे आप चेतावनी देने जा रहे उसे वास्तव में चेतावनी दी जानी चाहिए अथवा नहीं; चेतावनी का प्रकार और स्तर अच्छी तरह विचार लें; यह भी जाँच लें कि कहीं पहले ही सदस्य को ऐसी चेतावनी दी तो नहीं जा चुकी।
  • अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें। इन चेतावनी साँचों के साथ आप अतिरिक्त टिप्पणी लिख कर भी अपनी बात स्पष्ट कर सकते हैं (यह ट्विंकल में भी किया जा सकता है)।
  • दुर्भावनापूर्ण होकर अथवा ख़राब मूड में रहते हुए चेतावनी देने के कार्य से परहेज करें।
  • इन साँचों का अनुचित उपयोग स्वयं आप को ही दुर्व्यवहार करने वाला सदस्य साबित कर सकता है और यदि आप ऐसा बारंबार करते हैं तो आपको अवरोधित भी किया जा सकता है।