विकिपीडिया:हिंदी विकिपीडिया कौशल विकास कार्यशाला/फ़रवरी 2025
उपकरण
क्रियाएँ
सामान्य
मुद्रण/निर्यात
दूसरे परियोजनाओं में
दिखावट
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हिंदी विकिपीडिया कौशल विकास कार्यशाला | लक्ष्य | कार्यक्रम रूपरेखा | प्रतिभागिता | हस्ताक्षर | लेख सूची | रपट |

कार्यक्रम | हिंदी विकिपीडिया कौशल विकास कार्यशाला |
स्थान | कल्याणी, पश्चिम बंगाल |
सह आयोजक | हिंदी विभाग, कल्याणी विश्वविद्यालय |
आयोजक | हिंदी विकिमीडियन्स यूज़र ग्रुप |
तिथि | 21 फ़रवरी, 2025 |
प्रतिभागी संख्या | 100 (संभावित) |
स्थानीय समन्वयक | अजीत कुमार तिवारी |
स्रोतविद एवं प्रशिक्षक | संजीव कुमार एवं अनिरुद्ध कुमार |
हिंदी विकिपीडिया कौशल विकास कार्यशाला हिंदी विकिमीडियन्स यूज़र ग्रुप तथा हिंदी विभाग, कल्याणी विश्वविद्यालय के सौजन्य से 21 फ़रवरी, 2025 ई॰ को आयोजित कार्यशाला है। इसमें कुल 100 प्रतिभागियों एवं 4 विकिपीडिया के भाग लेने की संभावना है। कार्यशाला का उद्देश्य परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं विश्वविद्यालय के आचार्यों को विकि परियोजनाओं में योगदान कर हिंदी ई-सामग्री के निर्माण एवं विकास के लिए प्रशिक्षित करना है।
लक्ष्य
[संपादित करें]- मुक्त स्रोत हिंदी विकिपीडिया पर लेख निर्माण की प्रक्रिया एवं भागीदारी के अवसर से परिचित कराना
- विकिपीडिया पर हिंदी ई-सामग्री के उपयोग एवं संपादन के लिए प्रशिक्षित करना
- अध्ययन एवं शोध में विकिपीडिया की उपयोगिता से अवगत कराना
- विकिपीडिया पर लगभग 50 नये प्रतिभागियों के खाते खुलवाना तथा संपादन के लिए प्रेरित करना
- संस्थान के साथ दीर्घकालीन भागीदारी की संभावना पर विचार करना
कार्यक्रम रूपरेखा
[संपादित करें]इस एक दिवसीय कार्यशाला का संभावित विवरण निम्नलिखित है:
- 11:00-11:30 पूर्वाह्न—स्वागत एवं भूमिका—अध्यक्ष (हिंदी विभाग, कल्याणी विश्वविद्यालय)
- 11:30-12:00 अपराह्न—बीज-वक्तव्य—डॉ॰ अनिरुद्ध कुमार, प्रबंधक (हिंदी विकिपीडिया, विकिस्रोत एवं विकिपुस्तक) एवं संपर्क-सूत्र (हिंदी विकिमीडियन्स यूज़र ग्रुप)
- 12:00-13:00—हिंदी विकिपीडिया पर लेख निर्माण एवं संपादन पद्धति—प्रबंधक (हिंदी विकिपीडिया)
- 13:00-13:30—अल्पाहार अंतराल
- 13:30-14:30 अपराह्न—हिंदी विकिपीडिया पर संपादन के नियम, नीतियाँ एवं निषेध—संजीव कुमार, प्रबंधक (हिंदी विकिपीडिया)
- 14:30-प्रतिभागियों के साथ सामूहिक संपादन एवं संवाद
- 15:00 अपराह्न—समापन एवं धन्यवाद।
प्रतिभागी पंजीयन
[संपादित करें]कार्यशाला में शामिल होने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन करने के लिए-
- सभी भरे गए पंजीयन प्रपत्रों में से 100 प्रतिभागी कार्यशाला में शामिल हो सकेंगे।
- कल्याणी विश्विद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय के प्राध्यापक/आचार्य, शोधार्थी एवं विद्यार्थी यह प्रपत्र भर सकते हैं।
- कल्याणी से दो सौ किलोमीटर के दायरे में रहने वाले विकिमीडियन्स भी इस प्रपत्र को भरकर कार्यशाला में शामिल हो सकते हैं।
प्रतिभागिता सुविधाएँ
[संपादित करें]- सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला में शामिल होने का ई-प्रमाणपत्र ई-मेल से आयोजन के एक माह के भीतर भेजा जाएगा।
- कार्यशाला के दिन में सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था रहेगी।
- कल्याणी के दो सौ किलोमीटर के भीतर के विकिपीडिया सदस्य (1 जुलाई 2025 से पूर्व के) प्रतिभागियों के रेल या बस यात्रा व्यय का भी प्रबंध आयोजन समिति करेगी।
- स्रोतविदों के यात्रा व्यय तथा तीन रातों के आवास एवं भोजन का प्रबंध भी आयोजन समिति करेगी।
प्रतिभागिता दायित्व
[संपादित करें]प्रतिभागियों से कार्यशाला में भाग लेने के लिए निम्न तैयारियों की अपेक्षा की जाती है:
- प्रतिभागियों को कार्यशाला से पूर्व अपना विकि सदस्य खाता बना लेना है।
- कार्यशाला में सभी के पास इंटरनेट चलने की सुविधा युक्त उपकरण जैसे लैपटॉप या स्मार्टफ़ोन या टैबलेट रहना आवश्यक है।
- कार्यशाला में आने से पूर्व अपना उपकरण सौ प्रतिशत चार्ज कर लें। पावर बैंक भी साथ रखना सुविधाजनक हो सकता है। कार्यशाला स्थल पर सभी के लिए चार्जिंग प्लग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।