विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार/पुरालेख 2013

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सुझाव

15 अक्टूबर 2013

2013 बोहोल भूकम्प [पोस्ट किया]

भूकम्प की स्थिति

इसे समाचारों में डाला जा सकता है लेकिन एक सुधार सुझावित करता हूँ। चूँकि हमेशा मृतकों की संख्या अद्यतन करना मुमकीन नहीं है और अलग-अलग स्रोतों पर यह संख्या भी अलग-अलग ही रहती है अतः कृपया 144 के स्थान पर सैकड़ों कर दें। बाकी सब सही हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:29, 16 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी, टिक "क्या आप जानते हैं" की समीक्षा करते समय इस्तेमाल होता है। समाचार की चर्चाओं के लिए '''समर्थन''' या '''विरोध''' का इस्तेमाल करना है। मैं आपको यह इसलिए बता रहा हूँ क्योंकि पहली बार हिन्दी विकि पर इस तरह की समाचार सम्बन्धी चर्चा हुई है यह भविष्य में पूर्व उदाहरण की तरह काम करेगा। मैने सिद्धार्थ को भी संदेश छोड़ा था परन्तु वे पता नहीं कब उसे देखेंगे इसलिए विशेष परिस्थति में मैं साँचे में इस ख़बर को जोड़ देता हूँ, आगे से आप स्वयं जोड़ने में सक्षम हो जाएँगे। आप कृपया विकिपीडिया:समाचार#प्रबन्धकों के लिए निर्देश वाला कार्य कर दीजिए।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 18:21, 16 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद बिल जी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:39, 16 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

17 अक्टूबर 2013

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद चुनाव, २०१३ [पोस्ट किया]

[[चित्र:|100x100px|]]


22 अक्टूबर 2013

लालू प्रसाद यादव [पोस्ट किया]

समर्थन: चूँकि बो शिलाई की भ्रष्टाचार की खबरें विश्वभर में फैली थी और वैसी ही एक खबर यह है। चूँकि लालू और शर्मा पहले लोकसभा सदस्य हैं जिनकी सदस्यता इस तरह से गई है अतः यह खबर महत्व रखती है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:04, 23 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
   उपरोक्त लेख के प्रमुख पैराग्राफ का सन्दर्भ सहित यह अंश ("लोक सभा के महासचिव ने यादव को सदन की सदस्यता के अयोग्य ठहराये जाने की अधिसूचना जारी कर दी। इस अधिसूचना के बाद संसद की सदस्यता गँवाने वाले लालू प्रसाद यादव भारतीय इतिहास में लोक सभा के पहले सांसद हो गये हैं। [5]") भी इस बात की पुष्टि करता है कि यह भारतीय इतिहास की एक उल्लेखनीय व महत्वपूर्ण घटना हो गयी है। अत: प्रमुख समाचार में रखने योग्य है। डॉ०'क्रान्त'एम०एल०वर्मा (वार्ता) 08:57, 23 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]


24 अक्टूबर 2013

मन्ना डे [पोस्ट किया]

लेख का वर्तमान स्वरूप सभी शर्तों को तो पूर्ण करता है। अतः मुझे कोई आपत्ति नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:40, 25 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
इसे अद्यतन दिया है और कुछ रोचक जानकारी भी दे दी गयी है अत: इसे मुखपृष्ठ पर समाचार के अलावा क्या आप जानते हैं? के लिये भी नामित कर दिया है। कृपया वहाँ पर अपनी टिप्पणी अवश्य दें। डॉ०'क्रान्त'एम०एल०वर्मा (वार्ता) 10:45, 25 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
लेख को अभी भी विकिफ़ाई करना है, जन्म, मृत्यु, कुश्ती, फुटबॉल, आदि, को लिंक करने का पता नहीं क्या औचित्य है। कृपया OVERLINK पढ़ें। मैं उचित बदलाव करने के पश्चात अद्यतन कर दूँगा।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 15:50, 25 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मि०कॉम्पटन! लीड पैरा से जन्म व मृत्यु हटा दिये हैं। कुश्ती फुटवाल संगीत एवं गायक आदि शब्द उनकी अभिरुचि और गुणों के विभिन्न आयाम हैं अत: उन्हें रहने दिया है। आगे भी जहाँ कहीं ओवरलिंकिंग थी उसे हटा दिया है। आशा है अब आपकी शिकायत दूर हो गयी होगी। डॉ०'क्रान्त'एम०एल०वर्मा (वार्ता) 17:37, 25 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
क्रांत जी, किसी लेख में विकि कड़ी उस शब्द को दी जाती है जो विषय के जीवन में प्रासंगिक हो या समान्य पाठक उसके बारे में ना जानता हो। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कोई समान्य हिन्दी पाठक कम से कम यह तो जानता ही होगा कि फुटबॉल, कुश्ती, अप्रैल महीने, 2008, आदि, का क्या अर्थ होता है। फुटबॉल को किसी फुटबॉल खिलाड़ी के लेख में कड़ी दी जा सकती है क्योंकि उसके जीवन में वो प्रासंगिक है। वर्षों और महीनों को तो लगभग कभी भी कड़ी नहीं दी जाती क्योंकि हर कोई जानता है कि अप्रैल महीना क्या होता है। साथ ही लेख में "मैं मन्ना दा से सत्ताइस वर्ष पूर्व बॉम्बे में विले पार्ले के उनके बँगले पर दो बार मिल चुका हूँ" लिखना सन्दर्भ देना नहीं है इसलिए व्यक्तिगत टिप्पणियाँ लेख में ना किया करें।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 18:34, 25 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद परन्तु एक स्पष्टीकरण देना आवश्यक है। कृपया यहाँ देखें। आपने ही मुझे यह सलाह दी थी "क्रांत जी, अगर आपको कभी लगे कि आपके परिवर्तन कोई सदस्य बदल सकता है और वह बदलाव विवादित हो तो आप लेख के अंदर ही उस विवादस्पद सामग्री के पास छिपा हुआ संदेश छोड़ सकते हैं, जैसे (यह हिड्न कमेंट के अंदर लिखा हुआ है जो केवल लेख के संपादन के वक्त ही नजर आएगा)।" मैंने आपकी इसी सलाह को ध्यान में रखकर वहाँ पर "मैं मन्ना दा से सत्ताइस वर्ष पूर्व बॉम्बे में विले पार्ले के उनके बँगले पर दो बार मिल चुका हूँ" (नो विकी सन्देश) लिख दिया था। मेरा कोई और उद्देश्य बिल्कुल नहीं था। वह वहाँ रहते थे इसकी पुष्टि मैंने नो विकी सन्देश के माध्यम से की थी। आशा है आप मेरा भाव समझ गये होंगे। डॉ०'क्रान्त'एम०एल०वर्मा (वार्ता) 07:51, 26 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
क्रांत जी, मैं आपका भाव समझ गया परन्तु शायद आपको मैं अपना भाव समझाने में असमर्थ रहा था। मैने वहाँ "विवादस्पद सामग्री" की बात की थी। मन्ना डे किस बंगले में रहते थे यह कोई विवादस्पद तथ्य नहीं है बस इस तथ्य को सन्दर्भ की आवश्यकता है। विवादस्पद सामग्री वो हो सकती है जिसमें दो या दो से अधिक सदस्यों के बीच विशिष्ट बदलाव को ले कर विवाद हो जाए कि क्या आना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे में हिड्न कमेंट द्वारा आप दूसरे सदस्यों को सूचित कर सकते हैं कि बिना चर्चा के सामग्री में बदलाव ना करें। या फ़िर मतैक्य द्वारा निर्धारित किए गए तथ्य के साथ हिड्न कमेंट द्वारा सूचित किया जा सकता है कि यह तथ्य मतैक्य के पश्चात जोड़ा (या हटाया) गया है इसलिए बदलाव से पहले चर्चा करें। मुझे कोई शंका नहीं है कि आप मन्ना डे से उनके बंगले पर मिले थे परन्तु विकि पर यह मूल शोध बन जाता है इसलिए मैने आपको बताना ठीक समझा।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 08:25, 26 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]


27 अक्टूबर 2013

पटना सिलसिलेवार बम धमाके, 2013‎ [पोस्ट किया]

समर्थन: लेख के शिर्षक में सिलसिलेवार शब्द अनावश्यक प्रतीत हो रहा है और हुक में नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली को डालने की आवश्यकता नहीं है, इसका उल्लेख लेख में वैसे ही आ जाता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:47, 28 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
टिप्पणी: समर्थन करने के लिए धन्यवाद संजीव जी, सिलसिलेवार भले हटा दे परन्तु नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली के पूर्व यह धमाके हुए। यही मुख्य कारण है इसलिए हुक से यह शब्द नहीं हटाया जाना चाहिए।--प्रतीक मालवीयवार्ता 05:59, 28 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक है। अन्य सदस्य जैसे उचित समझें। हमारा काम अन्य सदस्यों को प्रोहत्साहित करना है। हाँ सिलसिलेवार हटाने का कारण यह है कि जब हम विस्फोटों की कुल संख्या लिख रहे हैं तो साथ में यह शब्द कुछ अजीब सा लगता है। वैसे कई हिन्दी समाचार पत्रों में ऐसा मिल सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:30, 28 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
लेख का अद्यतन कर दीजिए। चित्र प्रासंगिक होना चाहिए, अगर नहीं है तो भी कोई विशेष फ़र्क नहीं पड़ता।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 18:08, 28 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
नामांकनकर्ता कृपया स्पष्ट करें कि लेख की क्या स्थिति है। ताजा ख़बरों को पढ़ कर मुझे लग रहा है कि लेख में मृत्यु, घायल, आदि संख्या भी सही नहीं हैं।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 11:54, 29 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मैंने नामांकन 27 अक्टूबर को किया था। उस समय 5 की मौत तथा 50 घायल हुए थे, अब यह क्रमशः 6 तथा 83 हो गयी है। बिल जी अगर चाहे तो यह संख्या अपडेट कर सकते है।--प्रतीक मालवीयवार्ता 13:04, 29 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
कॉम्पटन जी! मैंने इस लेख को अद्यतन करते समय जैसे ही सेव किया नमो की हुंकार रैली की तस्वीर अपने आप ही गायब हो गयी यह कैसे हो गया? जबकि पहले यह तस्वीर इस लेख में थी मैंने केवल कैप्शन में "भारी भीड थी" के स्थान पर "भीड का दृश्य" ही परिवर्तित किया था। आप इसे चेक कर लें और अप्डेट कर दें। धन्यवाद डॉ०'क्रान्त'एम०एल०वर्मा (वार्ता) 14:53, 29 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
क्रांत जी, यह चित्र कॉमन्स से कॉपीराइट उल्लंघन के कारण हटा दिया गया था।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 20:17, 29 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

5 नवम्बर 2013

मंगलयान [पोस्ट किया]

  • तिथि: 5 नवम्बर 2013
  • लेख: मंगलयान
  • ख़बर: भारत ने अपने प्रथम अंतर्ग्राहिक उपग्रह मंगलयान (मार्स ऑर्बिटर मिशन) का सफल प्रक्षेपण किया।
  • स्रोत: NDTV ख़बर
  • नामांकनकर्ता: Shubhamkanodia
  • टिप्पणी: महत्वपूर्ण घटना।, Already published on EnWiki.
  • YesY पोस्ट किया – मुझे हैरानी है कि इतने सदस्यों ने इस लेख को सुधार करने में सहयोग दिया परन्तु समाचार के नामांकन के समय किसी ने भी अपना समर्थन नहीं दिया। मैने पोस्ट कर दिया है जिससे ख़बर बासी ना हो। अगर किसी को इस अद्यतन से कोई समस्या है तो कृपया बताए।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 06:46, 7 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

11 नवम्बर 2013

तूफ़ान हैयान [पोस्ट किया]

इन्फ्रारेड छवि

बिल जी, नई ख़बर बटन दबाने से अपने आप ही एक नया अनुभाग बन जाता है। मुझे यह प्रक्रिया समझ में नहीं आई। कृपया कर समझाएं। इस तिथि पर पहले से कोई और घटना नहीं थी, इसलिए मैंने नई खबर बटन दबाना सही समझा। और कृपया ज्यादा विलम्ब न करें क्यूंकि यह ख़बर अब 2-3 दिन पुरानी हो चुकी है।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 11:36, 12 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
अगर इस तिथि की पहले से कोई घटना नहीं है तो बटन दबाएँ और कोई भी नया अनुभाग ना बनाएँ वो स्वचालित रूप से बन जाएगा।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 18:37, 12 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]


15 नवम्बर 2013

एक बच्चा नीति [पोस्ट नहीं हुआ]

[[चित्र:|100x100px|]]

  -समर्थन --मनोज खुराना वार्ता 04:02, 16 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

मुझे लगता है पर्याप्त समर्थन के अभाव में इसे मुखपृष्ठ पर नहीं लगाना उचित रहेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:20, 16 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

18 नवम्बर 2013

मावेन मंगल यान [पोस्ट नहीं हुआ]

22 नवंबर 2013

मैग्नस कार्लसन [पोस्ट किया]

गलती के लिए क्षमा। रही बात चित्र की तो कॉमन्स पर उपलब्ध चित्र बहुत पुराना है। यदि आप अंग्रेजी विकि के चित्र को कॉमन्स पर उपलब्ध करवा पाएं तभ कुछ हो सकता है। --मनोज खुराना वार्ता 09:06, 23 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
समर्थन। चित्र अब कॉमन्स पर आयत किया जा चुका है, और मैंने नामांकन में जोड़ दिया है। शीघ्र अद्यतन करें। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 12:19, 23 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

24 नवम्बर 2013

ईरान परमाणु कार्यक्रम :अंतरिम समझौता [पोस्ट किया]


26 नवम्बर 2013

माया देवी मंदिर, लुंबिनी [पोस्ट किया]

माया देवी मंदिर

मैं शुभम जी के सुझाव से सहमत हूँ। बिल जी, आपका क्या विचार है। आप अपने विचार लिख देंगे तो इसे अद्यतन कर दिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:02, 27 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे कोई आपत्ति नहीं है, बस कोष्टक की जगह अल्पविराम का इस्तेमाल उचित रहेगा (लुंबिनी, नेपाल, के माया...)।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 18:41, 27 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]


1 दिसम्बर 2013

पॉल वॉकर [पोस्ट किया]

पॉल वॉकर


5 दिसम्बर 2013

नेल्सन मंडेला [पोस्ट किया]

नेल्सन मंडेला

  - अति महत्वपूर्ण। तुरंत अपडेट किया जाना चाहिए। --मनोज खुराना वार्ता 12:12, 6 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

  - समर्थन।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 13:23, 6 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]


6 दिसंबर 2013

मलाला यूसुफ़ज़ई [पोस्ट नहीं हुआ]

मलाला यूसुफ़ज़ई

  • टिप्पणी – मैं कोई समर्थन या विरोध अभी नहीं कर रहा हूँ, परन्तु नामांकन की कमियाँ बता रहा हूँ। सर्वप्रथम, ख़बर जो लिखी गई है उस से ऐसा लग रहा है जैसे मलाला युसुफ़ज़ई अन्य पाँच की तुलना में अधिक योग्य हैं। अगर मुखपृष्ठ समाचार में इसे लगाया गया तो अन्य पाँच का नाम भी आएगा क्योंकि सभी को एक ही सम्मान मिला है, ऐसा हम नोबेल पुरस्कार के समय भी करते हैं। दूसरा, नियमों के अनुसार कम से कम एक लेख की कड़ी (जिसमें ख़बर से सम्बन्धित पर्याप्त अद्यतन हुआ है) बोल्ड होनी चाहिए। तीसरा, ह्यूमन राइट्स प्राइज़ पर लेख होना चाहिए क्योंकि अगर इसी की कड़ी नहीं होगी तो ऐसा लगेगा जैसे सम्मान स्वयं इतना उल्लेखनीय नहीं है कि विकि पर उस पर लेख भी नहीं बना।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 10:00, 7 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
  • अभी-अभी मैंने देखा कि ब्रितनी समाचार द गार्डियन सहित रेडियो रूस और अन्य समाचारों में यह समाचार १० से १५ अक्टूबर के बीच प्राकाशित हो चुका है। अर्थात समाचार एकदम अचानक से हुई घटना नहीं है। दूसरा पहलू यह है कि उपरोक्त अवस्था में एक समाचार को अद्यतन करने के लिए आवश्यक है कि विषय की पूर्ण जानकारी दी जाये। जैसा कि बिल जी ने लिखा है उपरोक्त समाचार को देखने से प्रतीत होता है यहाँ न ही तो सम्मान महत्वपूर्ण है और न ही इसे पाने वाले अन्य व्यक्ति। अर्थात यह सम्मान भी मलाला से कम महत्व रखता है। अतः इसे वर्तमान अवस्था में अद्यतन नहीं किया जाना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:39, 7 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

7 दिसम्बर 2013

बाली पैकेज [पोस्ट किया]

[[चित्र:|100x100px|]]


27 दिसम्बर 2013

फ़ारुख़ शेख़ [पोस्ट किया]

28 दिसम्बर 2013

नांदेड़ एक्सप्रेस आग [पोस्ट किया]

[[चित्र:|100x100px|]]

29 दिसम्बर 2013

वोल्गाग्राद स्टेशन बम विस्फोट २०१३ [पोस्ट किया]

वोल्गाग्राद रेलवे स्टेशन