विकिपीडिया:सदस्य वार्ता/वार्ता०१

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

--Munita Prasadवार्ता ०८:४२, १२ फरवरी २००९ (UTC) नमस्ते रोहित कृपया यह पृष्ठ देहरादून की शिक्षा संस्थाएँ भी देखें और किसी शिक्षा संस्था के विषय में जानकारी हो तो लिखें।--पूर्णिमा वर्मन ०६:३४, ६ मार्च २००९ (UTC)

प्रायापिजम[संपादित करें]

प्रायापिजम किसी भी प्रकार का painful erection है। डेथ इरेक्सन और प्रायापिजम एक ही नही है। अतः, आप द्वारा निर्मित पृष्ठ में मैने बदलाव किया है। धन्यवाद।

योगदान को दिशा दें[संपादित करें]

रोहित जी! आपका योगदान देखकर बहुत अच्छा लगा। इसके साथ ही यहां कुछ बातें उल्लेखनीय लगीं, जो एक प्रबंधक होने के नाते बता रहा हूं:

  • हिन्दी विकी को उत्साही कार्यकर्ता ओं की अतीव आवश्यकता है। जहां वर्तमान स्थिति में हम ४८वें स्थान पर पहुंचे हैं, सभी भाषाओं के विकि में, और अन्य भाषाओं के निष्ठ सदस्य पूरी लगन के साथ अपने विकि के उत्थान में लगे हैं, वहीं हमें ऐसे कर्ताओं की बहुत कमी लगती है। अतः आप अपना योगदान जारी ही नारखें, वरन और बढ़ाएं, पर हां गुणवत्ता की कीमत पर नहीं।
  • आप ने कई लेख बनाए हैं, पर आपकी रुचि का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। या तो बहुत वाइड है, या आप स्वयं ही बताएं। जिससे कि आपके लेखों को एक दिशा दी जा सके। वे एकदिष्ट हो कर अधिक गति पाएंगे।
  • आपको किसी भी समय, कोई भी सहायता, प्रश्न या समस्या का समाधान चाहें, तो यथा उपलब्धि पूछ सकते हैं। और भी प्रबंधक हैं, किंतु मैं तो सदा ही सहर्ष उपलब्ध हूं।
  • आप चाहें तो विकि के संदेश/वार्ता के बाहर भी चैट पर आकर सीधे बात कर समस्याएं/उत्सुकताएं सुलझा सकते हैं। मेरा जी-मेल चैट ID: ashish0bhatnagar है। इस ही पर मेल भी भेज सकते हैं।
  • अपनी रुचि के विषय बताएं, तो हम आपको कुछ वैसा ही सुझा सकते हैं, जिससे कि आप रुचि सहित बेहतर योगदान कर पाएंगे।
  • देवनागरी टाइपिंग की समस्या तो आपके कार्य से प्रतीत होती नहीं, वर्ना, उसके भी समाधान हैं।

मैं बहुत कुछ कह चुका हूं, पर बहुतेरा बाकी भी है। विकि शुभचिंतक:--आशीष भटनागरसंदेश ०८:५६, १५ मार्च २००९ (UTC)

शहरों के लेख[संपादित करें]

यदि आप कोई शहर का लेख बनाते हैं, तब यथासंभव प्रयास करें, कि उसके समानांतर अंग्रेज़ी के लेख से, कम से कम एक साँचा (ज्ञानसन्दूक वाला) और यदि हो तो बाहरी कड़ियां, अन्य भाषाएं आदि भी डाल लें। नहीं तो कम से कम ज्ञानसन्दूक भी हो तो लेख बहुत बेहतर बनेगा। उसकी प्रविष्टियां जरूर हिन्दी में कर दें। कोई सहायता वांछित हो तो संपर्क करें। --आशीष भटनागरसंदेश १२:०७, १७ मार्च २००९ (UTC)

बुलन्द दरवाज़ा[संपादित करें]

बुलन्द दरवाज़ा लेख में मैंने कुछ सुधार किएँ हैं तथा इसको आज का आलेख के लिए प्रस्तावित करना चाहती हूँ। परन्तु यह लेख काफी छोटा है यदि आप इसमें कुछ और सामग्री जोड़कर लेख को थोड़ा बड़ा करें तो यह आज का आलेख के लिए उपयुक्त बन सकता है। एक बात और आप जो . (full stop) देतें हैं उसको Shift दबाए हुए अवस्था में दबाएं तो पूर्ण विराम आएगा। --Munita Prasadवार्ता ११:१२, २० मार्च २००९ (UTC)

रोहित जी, ये क्या? आप इतने सक्रिय कार्यकर्ता हैं और अभी तक पूर्णविराम देना नही सीख सके। आप फूलस्टाप को दवाइए पूर्ण विराम आएगा यदि फिर भी नही आता है तो Shift नामक की को दबाकर रखिए तब फूलस्टाप दबाइए पूर्ण विराम आ जाएगा।

--Munita Prasadवार्ता १३:३२, २० मार्च २००९ (UTC)

परशुराम अवतार[संपादित करें]

रोहित भैया, प्रणाम! आपके योगदानों का बहुत आभार (सच में), किंतु एक सुझाव या निर्देश जो चाहें मानें

कोई भी नया लेख बनाने से पूर्व पहले देख लें, कि उस नाम , या कुछ बदली वर्तनी (स्पेल्लिन्ग्) से कहीं कोई लेख पहले ही तो बना नहीं है, या उस ही विषय पर जो भी अन्य संभावित नाम हो सकते हों, कृपया उन्हें पहले खोज लें। इस कार्य में आप चाहें, तो अंग्रेज़ी विकि में जाकर वहां से भी हिन्दी की कड़ी पा सकते हैं। उदाहरणतः

आपके लेख परशुराम अवतार के बनने से पूर्व आपने देखा नहीं, परशुराम पहले ही बना है। बेहतर होता, कि

  • आप अपने लेख (विष्णु) में लिंक [[परशुराम]] ही प्रयोग करते।
  • लेख में [[परशुराम|परशुराम अवतार]] प्रयोग करते।
  • [[परशुराम अवतार]] लिंक को [[परशूराम]] पर पुनर्निर्देशित कर देते।
उपरोक्त सुझाव आपकी व विकि के, दोनों के ही हित में हैं। बाकी भूल और गलतियां, सभी से होतीं हैं, हमसे भी होतीं थी, और हैं। कृपया बुरा ना मानें। हमने भी अपने गुरुजी से खूब डांट खाईं हैं यहां। --आशीष भटनागरसंदेश ०७:०३, २४ मार्च २००९ (UTC)

नमस्कार !![संपादित करें]

रोहित जी नमस्कार !! विकी पर आप का काम एवं गति देख कर कोई भी आपकी सराहना किये बिना नहीं रह सकता. आप से निवेदन है की जब भी कोई नया लेख बनायें कृपया दूसरी भाषाओ ख़ासतोर से अंग्रेजी विकी लिंक अवश्य जोड़ दे. इस से भविष्य में लेखो को खोजने मे काफी मदद होगी दूसरा यह अंग्रेजी विकी पर हिंदी विकी के प्रचार भी होगा ओर जो भारतीय हिंदी विकी के बारे में एवं उसके विस्तार के बारे मे नहीं जानते वो भी इससे अवगत हो जायेंगे. यह नए लोगो को हिंदी विकी की प्रति आकर्षित करेगा. धन्यवाद --गुंजन वर्मासंदेश १२:१९, २६ मार्च २००९ (UTC)

आपका उपरोक्त लेख काफ़ी अच्छा बना है। उसमें चित्र इत्यादि भी अच्छे हैं। लेकिन थोड़ा सा और ध्यान दें। किसी भी लेख को बनाते हुए आप सन्दर्भ/बाहरी कड़ियाँ/यथासंभव सांचे इत्यादि भी देख लें, कि यदि लग सकते हों। और सबसे महत्वपूर्ण, श्रेणियां। यदि किसी लेख में श्रेणी लगी हो, तो वो लेख सरलता सेट्रेस हो सकता है। और कोई अन्य भी उसे किसी अन्य लेख में लिंक दे सकता है। अन्यथा, किसी को कैसे पता चलेगा, कि इस नाम का कोई लेख भी है। उपरोक्त बातों के लिए एक सर्वोत्तम और सरलतम तरीका है, कि आप लेख पूरा होने पर, देखें, कि अंग्रेज़ी में उसके समानांतर लेख है क्या? यदि मिल जाए, तो :

  • उस लेख का नाम ऐसा अवश्य लिख दें।
  • वहां से सन्दर्भ देख कर, यथा संभव हिंदी में पाठ अनुवाद कर के लगा दें।
  • वहां से बाहरी कड़ियाँ भी यथा संभव अनुवाद कर अवश्य लगा दें।
  • वहीं देखें, कि यदि कोई सांचा लगा हो, तो क्या ऐसा कोई सांचा हिन्दी में बना है? यदि ना मिले, तो भी उस सांचे के किसी अन्य लेख का हिन्दी लिंक खोलकर उस लेख में देखें, कि क्या वहां सांचा लगा है? यदि मिले, तो वह सांचा अवश्य लगा दें।
  • ज्ञानसन्दूक भी देख लें, लग सकता हो तो।

उपरोक्त छोटे से कार्य से आपके ६०% सुंदर लेख में चार चांद लग जाएंगे, और वह ९०% तक पहुंच जाएगा। और संभव है कि कुछ दिनों में आलेख में दिखाई दे। ऐसा मेरा सुझाव है, शेष आपकी इच्छा। और कभी कभार, यदि जरूरत लगे, तो यहां उपस्थित किसी सदस्य या प्रबंधक से राय/सुझाव भी ले/दे सकते हैं।

आपने लाचुंग में अंग्रेज़ी का लिंक दिया है, सन्दर्भ भी लगाए हैं, किंतु यह सुझाव एक सामान्य सन्दर्भ में है। खास लाचुंग के लिए नहीं।--आशीष भटनागरसंदेश १५:२३, २ अप्रैल २००९ (UTC)

बार्न स्टार[संपादित करें]

Wikipedia Motivation Award विकिपीडिया प्रेरण पुरस्कार
आपके अन्वरत प्रयास और अथक परिश्रम के लिए, जिसने हिन्दी विकी को ऊंचा उठने में बहुत सहयोग दिया।
आशीष भटनागरसंदेश १६:३६, २ अप्रैल २००९ (UTC)


प्रशंसा[संपादित करें]

आपका योगदान बहुत ही उपयोगी और धन्यवाददायी है । कृपया जारी रखें । --अमित प्रभाकर १८:५१, ४ अप्रैल २००९ (UTC)

उपरोक्त लेख एवं सैन फ्रांसिस्को आदि को बनाने का धन्यवाद। शायद आपने निर्वाचित चित्र प्रत्याशी देखा हो, और वहां से प्रेरणा ली हो। खैर, ये तो और भी अच्छी बात है। किंतु यदि कोई अन्य छोटे मोटे काम करने वाला सदस्य वर्तमान गोल्डन गेट जैसा लेख बनाए तो सही, किंतु आपके लेखों में तो गुणवत्ता और पाठ, दोनों की ही कमी नहीं रहती है। तो यथा संभव, कम से कम एक चित्र और सांचा(ज्ञानसन्दूक) लगा देते तो और अच्छा होता। खास इन लेखों के लिए ही नहीं, आगे भी हो सके तो ध्यान रखें। हां, ये दोनो चीजें, आपको सामान्यतया अंग्रेज़ी में तो मिल ही जाएंगीं। शेष समय के ऊपर भि निर्भर करता है, कि कहीं< आपने बहुत ही कम समय में बनाया हो, तो कोई बात नहीं, बना तो।--आशीष भटनागरसंदेश ०२:३३, ५ अप्रैल २००९ (UTC)

नया सांचा[संपादित करें]

रोहित जी चौपाल पर आपका प्रश्न देखा. आप हिंदी विकी के किसी भी लेख जिस पर संचा पहेले से मौजूद हैं. उदहारण के लिए हाजी अली की दरगाह देखे. इस लेख के अंत में आपको दो सांचे दिखेंगे. किस भी सांचे में "बदले" पर क्लिक करेंगे तो उस सांचे का code मिल जायेगा, बस इसे copy कर आप नया सांचा बना सकते हैं उम्मीद करता हु की यह सुचना आपके लिए उपयोगी होगी. --गुंजन वर्मासंदेश ०५:३२, ७ अप्रैल २००९ (UTC)

महाभारत[संपादित करें]

प्रिय बंधु रोहित! आपका योगदान, खासकर महाभारत के इन चरित्रों के संबंध में कह रहा हूं, बहुत अच्छा है। और ये oneliner भी नहीं है, ये भी खास बात है। इसे जारी रखें। साथ ही, एक और बात कहनी है। आप महाभारत#कुरुवंश वृक्ष देखें। शायद कभी मेरा बनाया हुआ ही है, बहुत पहले का। तो उसके लिंक भी बना दें (सभि चरित्र ही हैं) शायद बहुत से वर्तनी बदल कर या पुनर्निर्देशित कर भी बन जाएंगे। और नए वालों को यथा स्थान जोड़ दें। इतनी आशा आफ से है, कि शायद आप उस कोड को समझ लेंगे। हां, कुरु सेना और पांडु सेना के चरित्र जो कि इस वृक्ष में नहीं जुड़ते हैं, उनके लिए एक अलग कॉलम बना सकते हैं, और दो शीर्ष बन जाएंगे, जिनके अंतर्गत ये सभि सेनानियों आदि के नाम आ सकते हैं। यह मात्र एक नम्र निवेद या सुझाव है, जो कि आपके कार से संबंधित है, तो आपको बताया। कुछ और पूछना, चर्चा करनी हो, तो मैं अभी ऑनलाइन हूं।--आशीष भटनागरसंदेश ०५:०७, ९ अप्रैल २००९ (UTC)

आप महाभारत के जो चरित्रों के लेख बना रहे हैं, बहुत अच्छे हैं, किंतु यदि प्रत्येक के नीचे, साथ साथ ही श्रेणी:महाभारत और सांचा:महाभारत लगाते चलें, और कोई अन्य उपयुक्त सांचा भी, जैसे महाभारत के योद्धा; तो बाद में मेहनत से बचेंगे, व लेख भी खूबसूरत बनेगा।--सदस्यसंदेश १२:३२, ९ अप्रैल २००९ (UTC)
हां सांचे में बदलाव तो आता रहेगा, किंतु एक बात है, कि यदि सांचा लगा रहेगा, तो कोई भी बदलाव आए, लेटेस्ट सांचा दर्शित होगा ना। सांचा, जैसे सांचा:ईरान शहर नहीं, जैसे सांचा महाभारत। जो भी सांचा बनेगा, वो वहां दर्शित होगा। खैर, जब बाद मेंस आंचे लगाने को तैयार हो, तो कोई बात नहीं, तुम्हारी परियोजना/प्रोजेक्ट है, जैसे चाहे दिशा बनाओ, काम तो सही होगा ही, यह विश्वास है। लगे रहो, ईश्वर तुम्हें सफ़ल करे।--आशीष भटनागरसंदेश १३:२०, ९ अप्रैल २००९ (UTC)

पुष्प विहार[संपादित करें]

भैया क्या पुष्प विहार में ही रहते हो? क्या उद्धार कर दिया लेख का। वैसे मैंने ऐसे ही पूछा। कि महाभारत को ब्रेक दिया, और पुष्प विहार पहुंच गए।Just by the way.--आशीष भटनागरसंदेश १४:५८, १० अप्रैल २००९ (UTC)

एक और बात, एक स्टैन्डर्ड बना कर रखो, कि किसी भी लेख के नाम में, दिल्ली ही लगाओ बाद में, जैसे पुष्प विहार, दिल्ली। इससे एकरूपता रहती है। हां जब किसी नाम में खार तौर पर नई दिल्ली लगाना हो, तो और बात है, जैसे रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली; हालांकि इसका नाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है। अब भी इसका नाम बदला जा सकता है, और नई दिल्ली वाले को redirect कर दो। या इसी नाम को रहने दो, और दिल्ली वाले को पुनर्निर्दे... कर दो।कम से कम सही जगह पहुंच तो जाएगा। --आशीष भटनागरसंदेश १५:०३, १० अप्रैल २००९ (UTC)

रोहित जी, दिल्ली को निर्वाचित लेख बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। लेख को बेहतर बनाने के लिए आपका प्रयास अपेक्षित है। आप ने कुछ सुधार किए हैं, बढ़िया हैं। लेख का प्रारंभिक भाग तो ठीक-ठाक है। अनुभागों (उपशीर्षकों) में सुधार की आवश्यकता है।--Munita Prasadवार्ता ०५:११, १५ अप्रैल २००९ (UTC)

जयपुर के दर्शनीय स्थल[संपादित करें]

उपरोक्त लेख को बहुत अच्छा बनाया है। अपनी मेहनत जारी रखो।--आशीष भटनागरसंदेश ११:०२, २० अप्रैल २००९ (UTC)

जयपुर के मुख्य लेख में दर्शनीय स्थलों के उपशीर्षकों से लिंक हटाकर, उनके नीचे {{main|जंतर मंतर}} की तरह लगाएं तो बेहतर लगेगा।--आशीष भटनागरसंदेश ०५:५८, २९ अप्रैल २००९ (UTC)

सदस्य वार्ता:88.195.115.188[संपादित करें]

रोहित जी आपका शुब्ध होना लाजमी है पर इसका बदला लेना क्या सही तरीका है. भारतीय संस्कृति क्या यही कहती है की गंदे के साथ गन्दा बन जाओं. --गुंजन वर्मासंदेश ०७:१३, ५ मई २००९ (UTC)

वैश्विक ऊष्मीकरण[संपादित करें]

वैश्विक ऊष्मीकरण लेख को मैने भूमंडलीय ऊष्मीकरण को निर्देषित कर दीया है। यह लेख पहले से ही अस्तित्व मे था। --गुंजन वर्मासंदेश ०३:५६, ८ मई २००९ (UTC)

रोहित जी,

चित्र:ताइपे १०१.jpeg को आपने कहां से अपलोड किया है, कृपया उसके बारी में जानकारी दिजिए। --Munita Prasadवार्ता ०६:०९, ९ मई २००९ (UTC)

एशियाई खेल[संपादित करें]

इस लेख के बारे में मेरी वार्ता पर उत्तर देखें।--आशीष भटनागरसंदेश ०२:५२, ११ मई २००९ (UTC)

हिन्दी विकिपीडिया[संपादित करें]

मैं इस लेख को और अधिक जानकारीपरक बनाना चाहता हूँ। मेरे मन में ये विचार आया है की हिन्दी विकिपीडिया के महत्वपूर्ण पड़ावों पर कौन-२ से लेख लिखे गए थे उनके लिखे जाने का दिन, मास, और वर्ष भी इस लेख पर लिखा जाए, यानी कि जैसे १००वाँ लेख कौनसा था, १,०००वाँ फिर १०,०००वाँ इत्यादि-२। क्या ये कहीं से पता चल सकता है? इसके अतिरिक्त भी अन्य जानकारियाँ मिल जाएँ तो लेख और अच्छा लगेगा। धन्यवाद। रोहित रावत १५:३२, १२ मई २००९ (UTC)

रोहित जी जानकारी निम्नलिखित है, आप इनका उपयोग कर लिजिए।
  • 29 मई 2008, हिन्दी विकि का 20,000 लेख
  • 6 दिसम्बर 2007, हिन्दी विकि का 15,000 लेख
  • 14 मार्च 2007, हिन्दी विकि का 10,000 लेख
  • 16 जनवरी 2007, हिन्दी विकि का 5,000 लेख
  • 25 जनवरी, 2005, 1000 लेख

--Munita Prasadवार्ता १६:५८, १२ मई २००९ (UTC)

रोहित जी मैं भी ये चाहती थी कि हम जान पाएँ कि हमारा 1000 वां लेख कौन सा था या 5000 वां लेख कौन सा था पर ऐसा कहीं मुझे मिला नहीं। यदि भविष्य में कभी मुझे पता चलता है तो आपको जरूर बताउँगीं।

--Munita Prasadवार्ता ०५:०४, १३ मई २००९ (UTC)

उपरोक्त सांचे के बारे में चौपाल पर प्रश्न है। उस पर राय व सुझाव दें।--आशीष भटनागरसंदेश ०७:५७, २३ मई २००९ (UTC)

विकिपीडिया के लेख[संपादित करें]

रोहित! आपके भिन्न भाषाओं के विकिपीडिया के लेख बहुत ही अच्छा प्रयास हैं। मेरी भी बहुत समय से इच्छा रही थी, इस बारे में, किंतु अन्य लंबी परियोजनाओं, जैसे पद्म भूषण, भारतीय रेल, भारत के शहर इत्यादि के कारण समय नहीं निकाल पाया। किंतु आपके कार्य को देखकर बहुत ही अच्छा लगा। आपका योगदान सराहनीय है। कृपया इसे जरी ही ना रखें, वरन मात्रा और गुणवत्ता स्तर बढ़ाएं। अभी भी बहुत अच्छा है, किंतु प्रगति सदा वांछित होती है। हां मेल-एक्स्प्रेस के सांचे के सुझाव के लिए भी धन्यवाद।--आशीष भटनागरसंदेश ०४:५९, २९ मई २००९ (UTC)

चिन्ह को सही करके लिखिए[संपादित करें]

चिन्ह की जगह पर "चिह्न" लिखें। "चिन्ह" शब्द गलत है। इसे सही करते ही कड़ियाँ लाल हो जाती हैं इसलिए पहले से ही इसे सही रूप में लिखिए तो ठीक रहेगा।
--आलोचक ०४:५८, ३१ मई २००९ (UTC)