सामग्री पर जाएँ

विकिपीडिया:संपर्क सूत्र/निर्वाचन २०२० सितंबर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
  • उम्मीदवार योग्यता-
    • हिंदी विकिपीडिया, विकिस्रोत, विकिपुस्तक, विकिविश्वविद्यालय, विकिकोश, विकियात्रा तथा बंधु प्रकल्पों (जिनका वेब पता hi.wiki से शुरु होता हो) पर सदस्य के (नामांकन तिथि से) पिछले एक वर्ष में एक हजार से अधिक संपादन हों।
    • सदस्य का खाता दो वर्ष (15 सितंबर २०१८) से पूर्व का हो।
    • सदस्य वर्तमान संपर्क सूत्र नहीं हों।
  • मतदाता योग्यता-
    • हिंदी विकिपीडिया, विकिस्रोत, विकिपुस्तक, विकिविश्वविद्यालय, विकिकोश, विकियात्रा तथा बंधु प्रकल्पों (जिनका वेब पता hi.wiki से शुरु होता हो) पर सदस्य के मुख्य नाम स्थान पर एक सौ से अधिक संपादन हों।
    • सदस्य का खाता छः माह (15 मार्च २०२०) से पूर्व का हो।
  • समय-
    • संपर्क सूत्र बनने को इच्छुक सदस्य स्वयं को १५ सितंबर २०२० से २१ सितंबर २०२० तक ऊपर दिए गए प्रारूप में नीचे के अनुभाग में नामांकित कर सकते हैं। अंतिम दिन (२१ सितंबर) को नामांकन किए जाने की स्थिति में अन्य सदस्यों के द्वारा नामांकन अगले दिन (२२ सितंबर) को भी किया जा सकेगा।
    • संपर्क सूत्र के लिए मतदान करने को इच्छुक सदस्य १५ सितंबर २०२० से २८ सितंबर २०२० तक नीचे नामांकित उम्मीदवारों के अनुभाग में मतदान कर सकते हैं।
    • २९ सितंबर २०२० को वर्तमान संपर्क सूत्र चुनाव परिणाम की घोषणा करेंगे।
    • चुने गए संपर्क सूत्र का कार्यकाल एक वर्ष (१ अक्टूबर २०२० से ३० सितंबर २०२१ ई. तक होगा।

नामांकन

[संपादित करें]
उम्मीदवार इस अनुभाग में नामांकन करें। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 22:27, 14 सितंबर 2020 (UTC)[उत्तर दें]