विकिपीडिया:संपर्क सूत्र
संपर्क सूत्र हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप के निर्वाचित सदस्य हैं। ये सदस्य हिंदी विकिपीडिया एवं बंधु प्रकल्पों से संबंधित ऑफलाइन गतिविधियों–बैठक, सम्मेलन, प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ आदि–के प्राथमिक संचालक होते हैं। वे इनके योजना निर्माण से लेकर रपट जमा करने तक की प्रक्रिया के उत्तरदायी होते हैं। संपर्क सूत्र विकिमीडिया फाउंडेशन तथा यूजर ग्रुप के बीच संपर्क की कड़ी के रूप में भी कार्य करते हैं। हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप के गठन के बाद जून, 2017 में पहली बार 3 संपर्क सूत्र निर्वाचित किए गए थे। दूसरी बार संपर्क सूत्र का चुनाव 2019 में हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया
[संपादित करें]- संपर्क सूत्र की निर्वाचन प्रक्रिया वर्तमान संपर्क सूत्रों द्वारा अपनी अवधि की समाप्ति के 15 दिन पूर्व शुरु कर देनी चाहिए।
- संपर्क सूत्र के रूप में चुने जाने के लिए हिंदी विकिपीडिया एवं बंधु प्रकल्पों पर सक्रिय सदस्य स्वयं को प्रस्तावित कर सकते हैं। निवर्तमान संपर्क सूत्र लगातार दूसरी बार इसके उम्मीदवार नहीं हो सकते हैं। हाँ, एक चुनाव के अंतराल के बाद पूर्व संपर्क सूत्र दुबारा इसके उम्मीदवार बन सकते हैं। निवर्तमान संपर्क-सूत्र उम्मीदवार के लिए स्पष्ट न्यूनतम योग्यता मसलन कुल एक हजार संपादन, दो वर्ष पुराना खाता, पिछले एक वर्ष में 500 संपादन आदि निश्चित कर सकते हैं।
- संपर्क सूत्र के चुनाव में मतदान का अधिकार हिंदी विकिपीडिया एवं बंधु प्रकल्पों के सभी सदस्यों को है। वर्तमान संपर्क सूत्र इसके लिए सदस्यों की सक्रियता से संबंधित न्यूनतम शर्त मसलन 100 संपादन, 1 वर्ष पूर्व की सदस्यता आदि रख सकते हैं।
नामांकन प्रारूप
[संपादित करें]नामांकन का प्रारूप कुछ इस तरह का होना चाहिए:
===सदस्य नाम ===
{{sr-request
|Status = <!--don't change this line-->
|user name =
}}
(आपका मन्तव्य) ~~~~
====समर्थन====
====विरोध====
====तटस्थ====
====टिप्पणी====
====परिणाम====
संपर्क सूत्र निर्वाचन 2026 अक्टूबर के नियम
[संपादित करें]अक्टूबर 2026 में हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप के तीन संपर्क सूत्रों के चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के नियम
- 1. तीन संपर्क सूत्रों के लिए उम्मीदवार योग्यता—
- 1.1 हिंदी विकिपीडिया, विकिस्रोत, विकिपुस्तक, विकिविश्वविद्यालय, विकिकोश, विकियात्रा तथा बंधु प्रकल्पों (जिनका वेब पता hi.wiki से शुरु होता हो) पर निर्वाचन घोषणा तिथि से पिछले एक वर्ष (1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026) में 1000 से अधिक संपादन हों तथा सदस्य का कुल संपादन 3000 से अधिक हो।
- 1.2 सदस्य का खाता 2 वर्ष (1 सितंबर 2024) से पूर्व का हो।
- 1.3 सदस्य वर्तमान (2025-2026) संपर्क सूत्र नहीं हों।
- 2. मतदाता योग्यता—
- 2.1 हिंदी विकिपीडिया, विकिस्रोत, विकिपुस्तक, विकिविश्वविद्यालय, विकिकोश, विकियात्रा तथा बंधु प्रकल्पों (जिनका वेब पता hi.wiki से शुरु होता हो) पर सदस्य के मुख्य नाम स्थान पर एक सौ से अधिक संपादन हों।
- 2.2 सदस्य का खाता छः माह (1 मार्च 2026) से पूर्व का हो।
- 2.3 उम्मीदवार सदस्य भी स्वयं के लिए या किसी अन्य के लिए मतदान कर सकते हैं।
- 2.4 सदस्य एक से अधिक उम्मीदवार का समर्थन या विरोध करने के रूप में अपना मत व्यक्त कर सकते हैं। वे तटस्थ रहकर केवल टिप्पणी भी कर सकते हैं।
- 3. समय—
- 3.1 संपर्क सूत्र बनने को इच्छुक सदस्य स्वयं को 1 अक्टूबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक ऊपर दिए गए प्रारूप में नीचे के अनुभाग में नामांकित कर सकते हैं। अंतिम दिन (7 अक्टूबर) को नामांकन किए जाने की स्थिति में अन्य सदस्यों के द्वारा नामांकन अगले दिन (8 अक्टूबर) को भी किया जा सकेगा।
- 3.2 संपर्क सूत्र के लिए मतदान करने को इच्छुक सदस्य 9 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक नीचे नामांकित उम्मीदवारों के अनुभाग में समर्थन या विरोध के रूप में मतदान कर सकते हैं।
- 3.3 23 अक्टूबर 2026 को वर्तमान संपर्क सूत्र चुनाव परिणाम की घोषणा करेंगे।
- 3.4 चुने गए संपर्क सूत्र का कार्यकाल एक वर्ष (1 नवंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2027 ई॰) तक होगा। विशेष स्थिति में (अगले निर्वाचन अक्टूबर 2027 में किसी संपर्क सूत्र के निर्वाचित न होने की स्थिति में) वे अपने पद परआगे बने रहेंगे।
- 4. सदस्य निर्वाचित होंगे यदि—
- 4.1 निर्वाचित होने के लिए उम्मीदवार को प्राप्त मतों का 80% से अधिक मत सकारात्मक हो।
- 4.2 मत देने वाले प्रबंधक सदस्यों में 51% से अधिक का समर्थन हो।
- 4.3 80% से अधिक सकारात्मक मत पाने वाले उम्मीदवारों में सर्वाधिक समर्थन पाने वाले तीन सदस्यों में शामिल हों।
- 5. विशेष स्थिति
- 5.1 तीन से कम संपर्क सूत्र निर्वाचित होने की स्थिति में भी वर्तमान संपर्क सूत्र नए संपर्क सूत्रों के साथ मिल कर तीन संपर्क सूत्र के स्थान को पूरा करेंगे।
- 5.2 यदि संपर्क सूत्र का कोई प्रस्ताव नहीं आता है तो निवर्तमान कार्यरत संपर्क सूत्र SM7, अनिरुद्ध कुमार और संजीव कुमार संपर्क सूत्र का दायित्व अगले एक वर्ष या अगले निर्वाचन तक निभाते रहेंगे।
- 6. दायित्व—
संपर्क सूत्र सभी ऑफलाइन कार्यक्रमों के लिए समुदाय के प्रतिनिधि और उत्तरदायी होंगे। वे हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप के संरचनात्मक सुधारों तथा नीति-नियम निर्धारण में समुदाय की सहमति लेने के लिए भी उत्तरदायी होंगे। वे प्राथमिक रूप से सभी हिंदी विकि परियोजनाओं के प्रबंधकों के साथ निकट संपर्क में रहकर हिंदी विकि के ऑफलाइन कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे।
- 7 निर्वाचन अधिकारी
- निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में वर्तमान संपर्क सूत्र अनिरुद्ध कुमार का उत्तरदायित्व इस निर्वाचन को संपन्न कराना है। निर्वाचन अधिकारी न तो उम्मीदवार हो सकते हैं न ही मतदान कर सकते हैं।
- 8.
- किसी तरह के विवाद की स्थिति में निर्वाचन अधिकारी का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
उम्मीदवार प्रस्ताव
[संपादित करें]- इस अनुभाग में उम्मीदवार प्रस्ताव दें तथा सदस्य उनपर मत दें।