विकिपीडिया:विकिपीडिया पेजेज़ वांटिंग फोटोज़ २०२०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया पेजेज़ वांटिंग फोटोज़
चित्रों की आवश्यकता वाले विकिपीडिया पृष्ठ


मुखपृष्ठ समुदाय प्रतिभागी आयोजक दल भाग लें परिणाम संसाधन सामान्य प्रश्न व नियम
#WPWP प्रत्येक साल १ जुलाई से ले कर ३१ अगस्त तक चलता है। अभियान में भाग लें!
चित्र जोड़ते समय नियमावली का ध्यान रखें।

विकिपीडिया पेजेज वांटिंग फोटोज/चित्रों की आवश्यकता वाले विकिपीडिया पृष्ट (WPWP) एक सालाना अभियान है जहाँ विभिन्न विकिपीडिया भाषा परियोजनाओं और समुदायों पर विकिपीडियन्स (उपयोगकर्ता) विकिपीडिया के चित्ररहित लेखों में चित्र जोड़ते हैं। यह विभिन्न WP फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं से एकत्र डिजिटल मीडिया फ़ाइलों, और विकिमीडिया समुदाय द्वारा आयोजित फोटोवॉकों के विकिपीडिया लेखों में उपयोग को बढ़ावा देने के लिए है।

विभिन्न एडवोकेसी कार्यक्रमों, फोटोवॉक और प्रतियोगिताओं के माध्यम से विकिपीडिया कॉमन्स पर हजारों छवियों का दान और योगदान दिया गया है, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसे विकी लव्स मॉन्यूमेंट्स, विकी लव्स अफ्रीका, विकी लव्स अर्थ, विकी लव्स फोल्कलोर आदि शामिल हैं। फिर भी इन तस्वीरों का विकिपीडिया लेखों पर अपेक्षाकृत कम उपयोग किया गया है। आज, विकिमीडिया कॉमन्स लाखों फोटो छवियों को होस्ट करता है, लेकिन इनमें से केवल एक छोटे से हिस्से का उपयोग विकिपीडिया के लेख पृष्ठों पर किया गया है। यह एक बड़ी खाई है जिसे भरना इस परियोजना का उद्देश्य है।

यह पृष्ट विकिपीडिया पेजेज वांटिंग फोटोज के हिन्दी समुदाय का है और आपका इसमें भाग लेने के लिये स्वागत है।

भाग कैसे लें[संपादित करें]

विकिपीडिया पर साइन इन करें या एक नया खाता बनाएँ (आप अपनी भाषा सहित किसी भी विकिपीडिया भाषा पर खाता बना सकते हैं)। सभी विकिपीडिया भाषाओं की सूची यहाँ मिल सकती है। अगर आप पहले से लॉग इन हैं तो फिर उपरोक्त चरण छोड़ दें।

एक लेख ढूंढे जिसमें फोटो की आवश्यकता हो। इसे करने के कई तरीके हैं। यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं।

कॉमन्स पर उपयुक्त छवि का चयन करें। सही शीर्षक या श्रेणी का उपयोग करके छवि खोजने के लिए यहां क्लिक करें। इसे करने बहुत सारे तरीके हैं। इस सरल मीडिया पुनः उपयोग गाइड को देखें। यहाँ अतिरिक्त सुझाव दिए गए हैं।

लेख पृष्ठ पर, "संपादित करें" पर क्लिक करें और चरण ३ में चयनित छवि डालें, जिसमें हिन्दी भाषा में एक अच्छा संक्षिप्त कैप्शन भी शामिल हो। "पूर्वावलोकन" में प्रदर्शन की स्थिति की जांच करें और कोई आवश्यक परिवर्तन करना हो तो करें। फिर "परिवर्तन प्रकाशित करें" पर क्लिक करें।

छवियों के साथ सुधार किए गए सभी लेखों के संपादन सारांश में हैशटैग #WPWP और #WPWPHI शामिल करें।

आप गुणवत्ता वाली तस्वीरों के लिए नए लेख बनाकर भी भाग ले सकते हैं।

WPWP के आयोजन में सहायता करना चाहते हैं?[संपादित करें]

आप साधारण तौर पर भाग लेने के अलावा नये गुणवत्ता वाले चित्र जोड़ कर या आयोजक दल में शामिल हो कर भी सहायता कर सकते हैं। आयोजक दल में शामिल होने के लिये मुख्य आयोजक से सम्पर्क करें।

अभियान के नियम[संपादित करें]

छवियाँ १ जुलाई से ३१ अगस्त २०२० के बीच उपयोग की जानी चाहिए।
किसी के उपयोग के लिये फ़ाइलों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। हालाँकि, विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कार हैं (नीचे देखें)।
छवि को नि: शुल्क उपयोग लाइसेंस या सार्वजनिक डोमेन के रूप में प्रकाशित किया जाना चाहिए। संभावित लाइसेंस CC-BY-SA 4.0, CC-BY 4.0, CC0 1.0 हैं।
प्रतिभागियों को किसी भी विकिमीडिया प्रोजेक्ट पर एक पंजीकृत उपयोगकर्ता होना चाहिए। विकिपीडिया पर साइन इन करें या नया खाता बनाएँ (आप किसी भी भाषा विकिपीडिया पर खाता बना सकते हैं)।
छवि का कैप्शन और विवरण स्पष्ट होना चाहिए और लेख के लिए उपयुक्त होना चाहिए।
प्रतिभागियों को छवियों के साथ सुधार किए गए सभी लेखों के संपादन सारांश में हैशटैग #WPWP और #WPWPHI को शामिल करना होगा। उदाहरण के लिए: +छवि #WPWP #WPWPHI

अभियान समयरेखा[संपादित करें]

WPWP अभियान वार्षिक है।

  • प्रविष्टियों के लिए प्रारंभ: १ जुलाई, २०२० ००:०१ (UTC)
  • प्रविष्टियों के लिए समय सीमा: ३१ अगस्त, २०२० २३:५९ (UTC)
  • परिणाम घोषणा: ३० सितंबर, २०२०

अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार श्रेणियां[संपादित करें]

विकिपीडिया पर सर्वाधिक लेखों में छवि उपयोग कर जीतने वाले उपयोगकर्ता(ओं) के पुरस्कार

  1. प्रथम पुरस्कार यूएस $५००
  2. द्वितीय पुरस्कार यूएस $४००
  3. तृतीय पुरस्कार यूएस $३००

विकिपीडिया पर सर्वाधिक लेखों को ऑडियो उपयोग से सुधारने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए जीतने का पुरस्कार

  • यूएस$२००

विकिपीडिया पर सर्वाधिक लेखों को वीडियो उपयोग से सुधारने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए जीतने का पुरस्कार

  • यूएस$२००

विकिपीडिया पर सर्वाधिक लेखों को छवि प्रयोग से सुधारने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए जीतने का पुरस्कार

  • यूएस$२००

इग्बो, स्वाहिलि, योरुबा, लुगांडा, हाउसा, शोना, अम्हारिक, लिंगाला और अफ्रीक़ी विकिपीडिया में सबसे अधिक विकि लव्स अफ्रीका छवि उपयोग के साथ उपयोगकर्ता के लिए जीतने का पुरस्कार।

  • यूएस$१००

सभी पुरस्कार गिफ्ट वाउचर के रूप में है।