विकिपीडिया:विकिपरियोजना आज का दिन/सहायता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
 मुख्य पृष्ठ वार्तालाप सूचना सहायता सदस्य 

विकिपरियोजना आज का दिन में मुखपृष्ठ पर प्रदर्शन हेतु हुक जोड़ने के लिये सामान्य दिशानिर्देश निम्नवत हैं:

  • हुक, यथासंभव, एक वाक्य का व भाषा सरल रखें।
  • प्रत्येक हुक में कम से कम एक लेख की कड़ी (लिंक) को मोटे अक्षरों में रखें। यह वह लेख होना चाहिये जिसमें हुक में वर्णित तथ्य इनलाइन उद्धरण (इनलाइन साइटेशन) के साथ लिखा हुआ हो।
  • हुक के वाक्य का आकार औसतन 15 से 25 शब्दों का हो। (नोट:ये शब्द छोटे बड़े हो सकते हैं परन्तु मुख्य उद्देश्य यह है कि मुखपृष्ठ पर इसके प्रदर्शन का अनुभाग ख़ाली न दिखे अथवा हुकों की लंबाई की अधिकता के कारण अपने बगल वाले अनुभाग से बहुत अधिक लंबा न हो जाय। हुक का पूर्वावलोकन (प्रीव्यू) देखने की विधि दी गयी है।)
  • प्रत्येक साँचे में कम से कम एक हुक ऐसा अवश्य होना चाहिये जिसके साथ कोई चित्र जुड़ा हुआ हो और वह चित्र संबंधित मुख्य लेख में भी जोड़ा गया हो।