विकिपीडिया:प्रबंधन कार्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया पर कई ऐसे रखरखाव के कार्य होते हैं जो प्रबंधकों द्वारा किये जाते हैं। ये कार्य मुख्यतः वे हैं जिन्हें करने के अधिकार सामान्य सदस्यों को नहीं होते हैं। प्रबंधक ये सभी (अथवा इनमें से कोई भी) कार्य करने के लिए बाध्य नहीं हैं, और मुख्यतः प्रबंधक उन क्षेत्र के कार्यों पर ध्यान देते हैं जिनमें वे स्वयं को सक्षम समझते हैं। प्रबंधकों को औपचारिक रूप से मीडियाविकि में मिले अधिकारों की सूची विशेष:सदस्य_समूह_अधिकार पर देखी जा सकती है।

साइट का रखरखाव[संपादित करें]

जावास्क्रिप्ट एवं सी॰एस॰एस[संपादित करें]

इसमें वे कार्य आते हैं जो विकिपीडिया की साइट को ठीक हालत में रखते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • समूचे साइट की सी॰एस॰एस एवं जावास्क्रिप्ट: विकिपीडिया पर प्रबंधकों के पास यह अधिकार है कि वे सभी सदस्यों के लिए प्रयोग में आने वाली जावास्क्रिप्ट एवं सी॰एस॰एस को सम्पादित कर सकें। ये सभी त्वचाओं के लिए हो सकती है, त्वचा-विशिष्ट हो सकती है, एवं सदस्य-समूह विशिष्ट भी हो सकती है। इसमें मुख्यतः निम्न पृष्ठ शामिल हैं:
    • मीडियाविकि:Common.js: इस पृष्ठ पर लागू जावास्क्रिप्ट सभी सदस्यों के लिए सभी त्वचाओं में सक्षम होती है। यह जावास्क्रिप्ट आम पाठकों के लिए भी लागू होती है।
    • मीडियाविकि:Common.css: इस पृष्ठ पर लागू सी॰एस॰एस सभी सदस्यों के लिए सभी त्वचाओं पर सक्षम होती है। यह सी॰एस॰एस आम पाठकों के लिए भी लागू होती है।
    • मीडियाविकि:Vector.js: इस पृष्ठ पर लागू जावास्क्रिप्ट सभी सदस्यों के लिए वेक्टर त्वचा (विकिपीडिया की डिफ़ॉल्ट त्वचा) में सक्षम होती है। चूँकि डिफ़ॉल्ट त्वचा पाठकों के लिए भी लागू होती है, अतः पाठकों के लिए भी यह लागू होती है।
    • मीडियाविकि:Vector.css: इस पृष्ठ पर लागू सी॰एस॰एस सभी सदस्यों के लिए वेक्टर त्वचा में सक्षम होती है।
  • विकिपीडिया उपकरण (गैजेट): प्रबंधकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि विकिपीडिया पर उपलब्ध गैजेट सही रूप से काम कर रहे हैं एवं कोई ऐसा गैजेट नहीं है जो सदस्यों के कार्य में बाधा डाल रहा हो। इसमें यह निर्णय लेना भी शामिल है कि कोई भी गैजेट सभी के लिए मूल रूप से सक्षम होना चाहिए अथवा अक्षम। गैजेटों की सूची मी:Gadgets-definition पर पायी जा सकती है।

प्रबंधकों के पास यह अधिकार भी होता है कि वे अन्य सदस्यों की जावास्क्रिप्ट/सी॰एस॰एस फ़ाइलों में परिवर्तन कर सकें। आम तौर पर प्रबंधकों को इनमें तब तक परिवर्तन नहीं करना चाहिए जब तक उस सदस्य ने अनुरोध न किया हो अथवा वह स्क्रिप्ट अन्य सदस्यों द्वारा अधिक रूप से प्रयुक्त न हो। यदि ऐसा हो तो त्रुटियाँ ठीक करने के लिए प्रबंधक बदलाव कर सकते हैं।

अन्तरफलक सन्देश[संपादित करें]

अन्तरफलक सन्देश मीडियाविकि के वे सन्देश होते हैं जो मीडियाविकि नामस्थान में पाये जाते हैं। मुख्यतः ये सन्देश मीडियाविकि में मूल रूप से translatewiki.net से अनुवाद हो कर आते हैं, परन्तु इन्हें विकिपीडिया के लिए बदलना सम्भव है एवं कई संदेशों को बदला भी जाता है। इन सन्देशों की सूची विशेष:सभी_सन्देश पर देखी जा सकती है। प्रबंधकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे सन्देश जो मीडियाविकि के मूल सन्देश के समान हैं अथवा मीडियाविकि के सन्देश विकिपीडिया के सन्देश से बेहतर हैं तो ऐसे सन्देशों को हटाया जाये ताकि मूल बेहतर सन्देश का प्रयोग हो और मूल सन्देश में बदलाव होने पर विकिपीडिया पर मौजूद सन्देश के कारण यहाँ गलत सन्देश दिखाई न दे।

नीति पालन[संपादित करें]

प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकिपीडिया की नीतियों एवं दिशानिर्देशों का उपयुक्त रूप से पालन हो। साथ ही नीतियाँ उपयुक्त रूप से बनाई जायें एवं समय की माँग के साथ अद्यतित की जायें यह भी प्रबंधकों को देखना चाहिए। प्रबंधकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अगर कोई नीति विकिपीडिया के विकास या उसके रखरखाव में बाधा बने तो उसकी अनदेखी की जा सकती है।

कॉपीराइट नीति[संपादित करें]

नीतियों में शायद सबसे महत्वपूर्ण नीति कॉपीराइट (या सर्वाधिकार) की नीति है जिसका पालन अति-आवश्यक है। प्रबंधकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि कॉपीराइट उल्लंघन कम-से-कम रखे जायें और जहाँ तक सम्भव हो पूर्णतया समाप्त किये जायें।

उत्पात पर रोक[संपादित करें]

प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकिपीडिया पर कोई भी सदस्य (पंजीकृत अथवा आई॰पी॰) अत्यधिक बर्बरता न कर पाये। प्रबंधकों को बर्बरता की जानकारी मिलने पर सदस्य को उपयुक्त जानकारी, सूचना अथवा चेतावनी देनी चाहिए और ज़रूरत पड़ने पर सदस्यों को अवरोधित भी करना चाहिए। उपयुक्त समय आने पर सदस्यों को अवरोध-मुक्त करना भी प्रबंधकों का दायित्व है।

विकिपीडिया सामग्री निर्वाचन[संपादित करें]

प्रबंधकों को विकिपीडिया की निर्वाचन प्रक्रियाओं को सक्रिय बनाये रखना होता है। इसमें निर्वाचित लेख प्रक्रिया, निर्वाचित सूची प्रक्रिया एवं आज का आलेख प्रक्रिया शामिल हैं।

विकिपीडिया मुखपृष्ठ[संपादित करें]

विकिपीडिया का मुखपृष्ठ आम तौर पर किसी भी पाठक को दिखने वाला विकिपीडिया का सबसे पहला पृष्ठ होता है। अतः प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपर्युक्त प्रक्रियाओं के अन्तर्गत मुखपृष्ठ उपयुक्त रूप से अद्यतन (अपडेट) होता रहे। इसमें ऊपर दी सामग्री निर्वाचन प्रक्रियाओं के अतिरिक्त क्या आप जानते हैं? प्रक्रिया एवं मुखपृष्ठ के समाचार भी शामिल हैं।

सदस्य अधिकार व्यवस्थापन[संपादित करें]

प्रबंधक सदस्यों को कुछ अधिकार दे सकते हैं जिनमें निम्न शामिल हैं:

  • दुरुपयोग छननी संपादक (abusefilter): यह सदस्य समूह उन सदस्यों के लिए है जो दुरुपयोग फ़िल्टर में सम्पादन कर सकते हैं। दुरुपयोग फ़िल्टर का प्रयोग मुख्यतः बर्बरता रोकने, नीतियाँ लागू करने एवं सम्भावित परेशानी पैदा करने वाले संपादनों को चिन्हित करने के लिए होता है। चूँकि इससे संपादनों को रोका भी जा सकता है, अतः इस समूह में सदस्यों को PCRE (पर्ल कॉम्पेटिबल रेग्युलर एक्सप्रेशंस) में सक्षम होने पर ही जोड़ा जाना चाहिए।
  • स्वतः परीक्षित सदस्य (autopatrolled): इस समूह के सदस्यों के सम्पादन अपने-आप जाँचे हुए चिन्हित हो जाते हैं, अतः उन्हें हाल में हुए परिवर्तनों में पुनः जाँचने की आवश्यकता नहीं होती।
  • पुनरीक्षक (reviewer): इस सदस्य समूह में वे सदस्य आते हैं जो अन्य सदस्यों के संपादनों की समीक्षा कर सकते हैं, उन पृष्ठों पर जिन पर सम्पादन समीक्षा सुरक्षा सक्षम है।
  • आई॰पी॰ अवरोध मुक्त (IP Block Exempt): इस समूह में वे सदस्य आते हैं जिन्हें आई॰पी॰ ब्लॉक से विशिष्ट रूप से मुक्त किया गया है। अर्थात् ऐसे सदस्य किसी अवरोधित आई॰पी॰ पते से भी सम्पादन कर सकते हैं। आम तौर पर ये अधिकार उन भरोसेमंद सदस्यों को दिया जाता है जो बदलते (dynamic) आई॰पी॰ पते प्रयोग करते हैं और अक्सर आई॰पी॰ अवरुद्ध होने के कारण सम्पादन नहीं कर पाते।
  • स्वसमीक्षक (autoreview): इस सदस्य समूह के सदस्यों के उन पृष्ठों पर सम्पादन, जिन पर सम्पादन समीक्षा सुरक्षा सक्षम है, अपने आप समीक्षित माने जाते हैं।

विकिपीडिया पर कई ऐसी चीज़ें हैं जो अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं से ली जाती हैं। इसमें मुख्यतः उपकरण (गैजेट), साँचे एवं चित्र शामिल हैं। प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं से सामग्री लेने पर उपयुक्त कार्यशैली का अच्छे तरीके से पालन हो और पृष्ठ उपयुक्त रूप से अनुरोध आने पर आयात किये जायें।

पृष्ठ सुरक्षा[संपादित करें]

प्रबंधकों को यह ध्यान रखना होता है कि बर्बरता होने पर पृष्ठ सुरक्षा अनुरोध प्रणाली के अन्तर्गत पृष्ठों को उपयुक्त रूप से सुरक्षित किया जाये। साथ ही बर्बरता का समय समाप्त होने पर पृष्ठों को असुरक्षित करना भी प्रबंधकों का ही दायित्व है।

पृष्ठ हटाना एवं पुनर्स्थापन[संपादित करें]

विकिपीडिया पर पृष्ठों का बनना एवं हटाया जाना एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। ऐसे में पृष्ठों को हटाने एवं हटाये गए पृष्ठों को पुनर्स्थापित करने का अधिकार केवल प्रबंधकों को होता है। प्रबंधकों को पृष्ठ हटाने की नीति के अनुसार पृष्ठों को हटाना/रखना चाहिए एवं पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा प्रणाली को सुगम रूप से चलाए रखना चाहिए। साथ ही उपयुक्त अनुरोध आने पर यदि उपयुक्त लगे तो प्रबंधकों को हटाए गए पृष्ठों को पुन: स्थापित भी करना चाहिए।

पृष्ठ अवतरण छुपाना/दिखाना[संपादित करें]

प्रबंधकों के पास यह क्षमता होती है कि किसी पृष्ठ में कॉपीराइट उल्लंघन, बर्बरता, व्यक्तिगत जानकारी का सदस्य की अनुमति के बिना वितरण, व्यक्तिगत आक्षेप इत्यादि के होने पर वे पृष्ठों के कुछ अवतरणों को सार्वजनिक दृष्टि से छुपा सकें अथवा सार्वजनिक दृष्टि से छुपाए गए पृष्ठ अवतरणों को पुनः सार्वजनिक कर सकें। इसमें प्रबंधक किसी अवतरण का पाठ, उस अवतरण का सम्पादन सारांश एवं सम्पादन करने वाले सदस्य का नाम छुपा सकते हैं। परन्तु प्रबंधक किसी भी अवतरण को पृष्ठ इतिहास में सूचीबद्ध होने से नहीं रोक सकते (अतः छुपाए गए अवतरण भी इतिहास अवतरणों की सूची में नज़र आएँगे)। अगर परिस्थति ऐसी है कि उसमें इससे भी कड़े रूप से अवतरण छिपाने की आवश्कता पड़े तो प्रबंधक को स्टीवर्ड के समक्ष निजी तौर पर अनुरोध करना चाहिए। अनुरोध #wikimedia-stewardsconnect पर या ई-मेल द्वारा किया जाना चाहिए। आई॰आर॰सी चैनल का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि पहले किसी स्टीवर्ड का ध्यान आकर्षित करें। इसके पश्चात् उस स्टीवर्ड के समक्ष निजी सन्देश द्वारा अपना अनुरोध रखें। सार्वजनिक चैनल wikimedia-stewards में अनुरोध प्रसारित न करें।

अन्य अधिकार[संपादित करें]

उपरोक्त के अतिरिक्त प्रबंधकों के पास निम्न अधिकार भी होते हैं:

  • अर्द्ध-सुरक्षित, पूर्णतया सुरक्षित एवं सीढ़ी-सुरक्षित पृष्ठों का सम्पादन
  • फ़ाइलें स्थानांतरित करना
  • हटाए गए पृष्ठों/फ़ाइलों के पाठ/सामग्री देखना
  • अन्य सदस्यों के सदस्य पृष्ठ स्थानान्तरित करना