विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/अरुण होता
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
- निम्न चर्चा नीचे लिखे पृष्ठ के प्रस्तावित विलोपन का पुरालेख है। कृपया इसमें बदलाव न करें। अनुवर्ती टिप्णियाँ उपयुक्त वार्ता पृष्ठ पर करनी चाहिए (जैसे कि लेख का वार्ता पृष्ठ)। इस पृष्ठ पर किसी भी प्रकार का कोई संपादन नहीं होना चाहिए।
परिणाम: हटाया अनिरुद्ध जी ने चर्चा को पूर्ण किया।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:03, 3 अगस्त 2021 (UTC)[उत्तर दें]
नामांकन[संपादित करें]
अरुण होता (संपादन|वार्ता|इतिहास|कड़ियाँ|ध्यान रखें|लॉग)
अरुण होता -विकिपीडिया -wikipedia के लिये गूगल परिणाम: खोज • समाचार • पुस्तक • विद्वान •
नामांकन के लिये कारण:
उल्लेखनीयता संदिग्ध। दिए गये संदर्भ प्रचारात्मक हैं। इससे उल्लेखनीयता सिद्ध नहीं। सौरभ तिवारी 05 (वार्ता) 17:38, 28 जून 2021 (UTC)[उत्तर दें]
- प्रचार ही लग रहा है, हटाया जाये। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:30, 1 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
- इस पृष्ठ का हटाए जाने योग्य पृष्ठ की सूची में डालना बहुत दुःखद है। डॉ. अरुण होता हिन्दी के सुप्रसिद्ध आलोचक हैं। यथासंभव संदर्भ दिए गए हैं। यह प्रचारात्मक पृष्ठ नहीं है। इनकी रचनाएँ नेशनल बुक ट्रस्ट सहित कई बड़े प्रकाशनों से प्रकाशित हैं। कृपया संदर्भों का अवलोकन करें।प्रचार तो बिल्कुल नहीं है। संदिग्धता का कारण स्पष्ट करें। इस पृष्ठ को नहीं हटाया जाना चाहिए। --★★ चतुरानन (वार्ता) 10:07, 2 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
- @Chaturanan जी, जब चर्चा यहाँ चल रही है तो आप मेरे वार्ता पृष्ठ पर गलत ढ़ंग से सन्देश क्यों लिख रहे हो? इसके अतिरिक्त लेख में एक भी सन्दर्भ विश्वसनीय नहीं है। आपने जो विशेषतायें लिखी हैं ऐसी विशेषता वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है। क्या इनको कोई राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला है? क्या समाचार पत्रों ने इनके योगदानों को मुख्य नामस्थान में प्रकाशित किया है? क्या कोई ऐसा योगदान बता सकते हो जो इन्हें उल्लेखनीय बनाता हो? लेख में ऐसा कुछ भी उल्लिखीत नहीं है और सन्दर्भ अथवा अन्य रूप में दी गयी सभी कड़ियाँ ऐसे स्रोतों की हैं जो विश्वसनीय नहीं हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:40, 2 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
- @संजीव कुमार जी, किस प्रकार के संदर्भ विश्वसनीय हैं? जहाँ तक मेरी जानकारी है, राष्ट्रीय स्तर के पत्र 'दैनिक जागरण' का संदर्भ विश्वसनीय की कोटि में आता है। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश का सम्मान राष्ट्रीय स्तर का ही सम्मान है।समकालीन हिंदी आलोचना के इस हस्ताक्षर के बारे में पत्र-पत्रिकाओं में बहुत कुछ है। गूगल करने पर आपको बहुत कुछ मिल सकता है।--Chaturanan (वार्ता) 15:13, 2 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
- @Chaturanan जी: दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स के सन्दर्भों से केवल यह स्थापित हो रहा है कि इस नाम का व्यक्ति है और वो कुछ लिखते हैं। लोगों की उल्लेखनीयता से सम्बंधित नियमावली विकिपीडिया:उल्लेखनीयता (लोग) पर मिलेगी। हालांकि यह स्वीकृत रूप में नहीं है और इसका अंग्रेज़ी संस्करण आपके प्रश्नों को अधिक स्पष्ट करेगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:06, 2 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
- @संजीव कुमार जी, संभवतः आपने सभी संदर्भ नहीं देखा है। google books पर तो इनकी कृतियाँ हैं ही, पुस्तक संदर्भ तथा पुरस्कार से संबंधित समाचारों के संदर्भ भी दिए गए हैं। किसी भी विद्वान की जानकारी के लिए यह संभवतः यथेष्ट हैं। साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित इनकी रचनाओं का संदर्भ भी दिया गया है। सभी स्रोत प्रामाणिक हैं। बाहरी कड़ी में epg पाठशाला (मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार) का संदर्भ है। ओड़िया से हिंदी अनुवाद के क्षेत्र में इन्होंने विशिष्ट दर्ज़ा हासिल किया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत एक आलोचक को विशिष्ट ही मानना चाहिए। अतः मुझे लगता है कि यह पृष्ठ हटाए जाने योग्य नहीं है। आशा है कि अरुण होता पृष्ठ को हटाए जानेवाले पृष्ठों की सूची में नहीं रखा जाएगा। --Chaturanan (वार्ता) 20:13, 2 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
- हटायें - लेख में दिया गया कोई संदर्भ स्रोत लेख के विषय पर पर्याप्त परिचर्चा उपलब्ध हो ऐसा नहीं प्रमाणित करता अतः उल्लेखनीयता साबित करने में सहायक नहीं। व्यक्ति के वर्तमान पद, रचनाओं इत्यादि से संबंधित संदर्भ अतिरिक्त सहायक संदर्भ हो सकते थे पर इनसे उल्लेखनीयता नहीं साबित हो रही। लहजा भी प्रचारात्मक है, कई प्रशंशात्मक बातें लेख में बिना किसी संदर्भ के लिखी गयी हैं। अतः नामांकन के कारण अनुसार हटाया जाय।--SM7--बातचीत-- 05:17, 3 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
- न हटाया जाय कोई भी तथ्य संदर्भहीन नहीं है। --Chaturanan (वार्ता)
- सभी माननीय चर्चाकर्ताओं से अनुरोध है कि वे कृपया | पश्चिम बंग राज्य विश्वविद्यालय के आधिकारिक अंतर्जाल पर उपलब्ध डॉ. अरुण होता के विषय में देखें। साथ ही इनके बारे में गूगल खोज भी देखें। बिना इसका अवगाहन किए किसी नतीजे पर पहुंचना सर्वथा अनुचित होगा।--2409:4061:2B84:9E03:0:0:33C8:410F (वार्ता) 11:21, 4 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
- निर्णय भावनाओं पर आधारित नहीं होते। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:08, 7 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार जी, मैंने समस्त संदर्भों का अवलोकन किया है। किसी भी संदर्भ को प्रचारात्मक नहीं पाया। अस्तु, इस लेख को और अधिक समुन्नत किया जा सकता है। -2409:4061:2B8E:AEA3:0:0:3308:6702 (वार्ता)
परिणाम[संपादित करें]
- हटाया गया। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 00:09, 19 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
- ऊपर की चर्चा इस पृष्ठ पर हुए विचार-विमर्श का पुरालेख है। कृपया इसमें किसी तरह का बदलाव न करें। अनुवर्ती टिप्णियाँ उपयुक्त वार्ता पृष्ठ पर करनी चाहिए (जैसे कि लेख का वार्ता पृष्ठ या पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा का वार्ता पृष्ठ)। इस पृष्ठ पर किसी भी प्रकार का कोई संपादन नहीं होना चाहिए।