विकिपीडिया:निर्वाचित सूची आवश्यकताएँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

निर्वाचित सूची
निर्वाचित सूची आवश्यकताएँ (वार्ता) निर्वाचित सूची उम्मीदवार (वार्ता) मुखपृष्ठ में निर्वाचित सूची (वार्ता)

निर्वाचित सूची विकिपीडिया के सर्वश्रेष्ठ कार्य का उदहारण होती है। इसमें उस प्रकार के लेख शामिल किए जाते हैं जिनके विषय की सामग्री को सूची के तौर पर प्रस्तुत किया गया हो। विकिपीडिया की समान्य आवश्यकताओं (जैसे तटस्थता, सत्यसाधनीयता, मूल शोध नहीं, नामकरण, आदि) के साथ-साथ निर्वाचित सूची को निम्नलिखित मापदंडों का पालन करना होता है:

  1. गद्य। लेख का गद्य लेखन के उच्चतम मापदंड पर खरा उतरना चाहिए। उसमें व्याकरण व वर्तनी सम्बंधित गलतियाँ नहीं हों। सम्पूर्ण लेख में एकसमान वर्तनियों का इस्तेमाल किया गया हो व अगर शब्द का उच्चारण स्वर की ध्वनि पर खत्म हो रहा हो तो उसे यथासंभव स्वर से ही खत्म करना चाहिए।[1]
  2. भूमिका। लेख की भूमिका आकर्षक होनी चाहिए।[2] उस में सूची के मुख्य बिन्दुओं का सार होना चाहिए।
  3. व्यापकता।
    • (3.1) वास्तविक रूप से जितना संभव हो सूची में विषय से सम्बन्धित सम्पूर्ण सामग्री होनी चाहिए।
    • (3.2) सूची की सामग्री इस तरह प्रस्तुत होनी चाहिए की उसे आसानी से समझा जा सके। जहाँ उपयुक्त हो वहाँ कुंजी या टिप्पणियों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।[3]
    • (3.3) सूची अपने आप में स्वतंत्र लेख बनने के लायक होनी चाहिए। लम्बाई में उसे इतना बड़ा होना चाहिए कि यथोचित रूप से वह सम्बंधित लेख का हिस्सा ना बन पाए।
  4. संरचना। जहाँ संभव हो वहाँ सूची में पृथक कॉलम होने चाहिए जिनके अपने-अपने शीर्षक हों। कॉलम को क्रमबद्ध करने की सुविधा होनी चाहिए।
  5. शैली। लेख को शैली मार्गदर्शक को पालन करना चाहिए।[4]
    • (5.1) दिखावट। सूची में कम से कम कड़ियाँ लाल हों। तालिकाओं, रंगों, चिह्नों, आदि का उचित उपयोग हो।
    • (5.2) चित्र। विषय अनुसार जहाँ संभव हो वहाँ चित्रों व अन्य मीडिया का इस्तेमाल किया गया हो। चित्रों के साथ उचित व संक्षिप्त कैप्शन और वैकल्पिक पाठ (alt) होना चाहिए। गैर-मुक्त चित्रों का कम से कम इस्तेमाल किया जाए।
  6. स्थिरता। लेख की सामग्री से सबंधित सम्पादन युद्ध ना चल रहा हो। निर्वाचित सूची प्रक्रिया के अतिरिक्त उसकी सामग्री दिन-प्रतिदिन व्यापक रूप से ना बदलती हो।

टिप्पणियाँ[संपादित करें]

  1. 'लिए' ना कि 'लिये'।
  2. आकर्षक इस प्रकार की उसे पढ़ कर समान्य तौर पर किसी पाठक की रूचि उस लेख को पढ़ने में बढ़े।
  3. समान्यतः कुँजी की अलग तालिका बनाई जाती है व टिप्पणियाँ मुख्य तालिका में अपने अलग कॉलम (नोट) के अंतर्गत की जाती हैं।
  4. अक्षम पाठकों की सुविधा के लिए तालिका को en:Wikipedia:Manual of Style/Accessibility के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। en:Wikipedia:Manual of Style/Accessibility/Data tables tutorial पर उचित तालिका कैसे बनाए उसकी जानकारी उपलब्ध है।