विकिपीडिया:निर्वाचित लेख उम्मीदवार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

निर्वाचित लेख
निर्वाचित लेख आवश्यकताएँ (वार्ता) निर्वाचित लेख प्रत्याशी (वार्ता) मुखपृष्ठ में निर्वाचित लेख (वार्ता)

निर्वाचित लेख उम्मीदवार

निर्वाचित लेख उम्मीदवार का सिम्बल
निर्वाचित लेख उम्मीदवार का सिम्बल

यह तालिका हिन्दी विकिपीडिया में निर्वाचित लेख बनने के लिए नामांकित उम्मीदवारों की तालिका है। लेख को नामांकित करने के लिए पन्ने के अंत में {{subst:नया निर्वाचित लेख प्रस्ताव|लेख का नाम जिसे आप नामांकित कर रहे हैं|~~~~|आपकी टिप्पणियाँ}} जोड़ दें। साथ ही नामांकित पृष्ठ के ऊपर {{निर्वाचित लेख परख}} जोड़ दें। निर्वाचित बनने से पहले लेख को निर्वाचित लेख आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। अतः आप इस सूची के लेखों के आगे (लेख के सुधार से संबंधित) अपने विचार या टिप्पणियाँ भी डाल सकते हैं। अपने मत की शुरुआत करें *'''समर्थन''' या *'''विरोध''' के साथ।

पुरालेख १ • पुरालेख २ • परख पुरालेख 1 • परख पुरालेख 2 • परख पुरालेख 3


उपकरण
प्रस्तावक -  चक्रपाणी  वार्ता  06:29, 2 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

समर्थन[संपादित करें]

विरोध[संपादित करें]

सुझाव/टिप्पणियाँ[संपादित करें]

  • चक्रपाणी जी, मैं कुछ प्रारम्भिक टिप्पणियाँ कर रही हूँ।
  1. सम्पूर्ण लेख से अत्याधिक मात्रा में इस्तेमाल किए गए विकिलिंक, उदाहरण:जैसे-महात्मा गांधी, मोहनदास करमचन्द गांधी आदि नामोल्लेख में एकरूपता लाने की भी जरूरत है।
  2. भूमिका में प्रवाह की कमी है, क्योंकि उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त किया गया है, फलत: उसमें विशेष असर नहीं दिख रहा है। इसमें कुछ और सामाग्री जोड़ते हुये कृपया इसे सरल बनाने का प्रयास करें अर्थात यह पंक्ति एक वाक्य के स्थान पर दो-तीन वाक्यों में विभक्त कर दी जाये तो समझने में आसानी रहेगी।
  3. भूमिका में 'भारत का स्वतंत्रता दिवस' को अँग्रेजी भाषा के बजाय 'इंग्लिश' उल्लेखित करने का क्या अभिप्राय है?
  4. मेरे विचार से भूमिका में संदर्भ की आवश्यकता नहीं है, इसे किसी अनुभाग में स्थानांतरित किया जाये।
  5. इतिहास अनुभाग में 'भारत की स्वतन्त्रता' नामक मुख्य लेख के रूप में जिस लिंक को प्रदर्शित किया गया है, वहाँ इतिहास पूरी तरह अपूर्ण है और अनेकानेक लाल कड़ियाँ है, जिसे ठीक करने की आवश्यकता है। कुछ तो मैंने ठीक किए हैं, परंतु वहाँ व्यापक परिवर्तन की जरूरत है।
  6. इतिहास अनुभाग की तीसरी पंक्ति में लिखा है '.......भारत पर सीधा आधिपत्य ब्रितानी ताज का हो गया।' यहाँ ताज का क्या अभिप्राय है? भाषा स्पष्ट नहीं है। यहाँ सुस्पष्ट व्याख्या की जरूरत है।
  7. संक्षेप में थोड़ा-थोड़ा उद्धृत किए जाने के कारण इतिहास अनुभाग का अन्तिम पैराग्राफ समझना जरा कठिन है अतः मैं इस बारे में कुछ सुझाव देती हूँ, कि भारत और पाकिस्तान में खूनी विभाजन क्यों,कब और कैसे हुआ यहाँ इस बात की संदर्भ सहित व्याख्या की जानी चाहिए। ताकि समझने में आसानी हो।
  8. लिंकित लेख भारत का विभाजन में कतिपय लाल कड़ियाँ है, जिसे ठीक करने की आवश्यकता है।
  9. इतिहास अनुभाग में भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलनों के विभिन्न चरणों जैसे उदारवादी युग, उग्रवादी युग, क्रांतिकारी युग, गांधीवादी युग आदि-आदि का भी संदर्भ सहित उल्लेख किया जाना चाहिये, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन परिस्थितियों से गुजरने के पश्चात भारत को स्वतन्त्रता मिली।
  10. कुछ शहीद हुये स्वतन्त्रता सेनानियों की आत्मकथात्मक टिप्पणियाँ भी अलग अनुभाग में शामिल किए जा सकते हैं।
  11. उद्धरण और टीका-टिप्पणी भी अलग से शामिल किए जा सकते हैं।
  12. तात्कालिक पृष्ठभूमि अनुभाग के पहले वाक्य 'सन् 1946 में............विश्वसनीयता भी खोते जा रहे थे।' में विश्वसनीय संदर्भ अथवा उद्धरण दिया जाना चाहिए।
  13. 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' नामक प्रसिद्ध भाषण में अँग्रेजी विकिपीडिया का लिंक लगाया गया है, जबकि इसे हिन्दी विकिपीडिया पर स्थापित करने के उपरांत लिंकित किया जाना चाहिए।
  14. इस लेख से लिंकित लेख भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 एक आधार पृष्ठ है जहां संदर्भ भी नहीं है। कृपया यहाँ भी विश्वसनीय संदर्भ अथवा उद्धरण दें।

उपरोक्त टिप्पणियों के उत्तर मिलने के बाद टिप्पणियों की अगली पाली आरम्भ की जायेगी।--माला चौबेवार्ता 07:26, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  • User:चक्रपाणी जी ने बहुत उचित समय पर यह सुझाव दिया है और इस बात की आवश्यकता है कि जल्दी से जल्दी इस लेख को मुखपृष्ठ पर लाया जाए। कुछ वर्तनी सुधार व एक संदर्भ गलत दिखाई दे रहा था, उसमें सुधार मैंने कर दिया है। कम से कम दो कड़ियाँ एसी हैं जो कि अंग्रेजी विकि पर पुनर्निर्दिष्ट हैं, मैं समझ नहीं पा रहा हूँ कि इसे खामी मानना चाहिए या नहीं?

@Mala chaubey:

  1. सम्पूर्ण लेख से अत्याधिक मात्रा में इस्तेमाल किए गए विकिलिंक, उदाहरण:जैसे-महात्मा गांधी, मोहनदास करमचन्द गांधी आदि नामोल्लेख में एकरूपता लाने की भी जरूरत है। YesY पूर्ण हुआ
  2. भूमिका में प्रवाह की कमी है, क्योंकि उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त किया गया है, फलत: उसमें विशेष असर नहीं दिख रहा है। इसमें कुछ और सामाग्री जोड़ते हुये कृपया इसे सरल बनाने का प्रयास करें अर्थात यह पंक्ति एक वाक्य के स्थान पर दो-तीन वाक्यों में विभक्त कर दी जाये तो समझने में आसानी रहेगी। YesY पूर्ण हुआ
  3. भूमिका में 'भारत का स्वतंत्रता दिवस' को अँग्रेजी भाषा के बजाय 'इंग्लिश' उल्लेखित करने का क्या अभिप्राय है? (इंग्लिश = अंग्रेजी, कुछ भी लिखो मेरे हिसाब से कोई अन्तर नहीं है।)

@चक्रपाणी:, आपने निर्वाचित लेख की प्रस्तावना की है, ऐसे में जब हिन्दी भाषा के इस लेख में प्रयुक्त होने हेतु भाषा में 'अँग्रेजी' शब्द है, तो फिर आपके हिसाब से 'इंग्लिश' क्यों रखा जाये?--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. मेरे विचार से भूमिका में संदर्भ की आवश्यकता नहीं है, इसे किसी अनुभाग में स्थानांतरित किया जाये। (सन्दर्भ होने से भी कोई समस्या नहीं प्रतीत हो रही है)

@चक्रपाणी:,समस्या है। यदि आप साधारण पृष्ठ बना रहे होते तो यह करने को नहीं कहा जाता। आपको यह पूर्णरूपेण विदित है कि भूमिका पूरे लेख का सार होती है। भूमिका में जो कुछ भी उल्लेखित होता है वह कहीं न कहीं विस्तार से अनुभागों में भी अंकित होता है, जहां संदर्भ की नितांत आवश्यकता होती है। यदि अनुभागों में अंकित नहीं है तो निर्वाचित लेख बनाने का कोई मतलब नहीं।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. इतिहास अनुभाग में 'भारत की स्वतन्त्रता' नामक मुख्य लेख के रूप में जिस लिंक को प्रदर्शित किया गया है, वहाँ इतिहास पूरी तरह अपूर्ण है और अनेकानेक लाल कड़ियाँ है, जिसे ठीक करने की आवश्यकता है। कुछ तो मैंने ठीक किए हैं, परंतु वहाँ व्यापक परिवर्तन की जरूरत है। (अगर वहां व्यापक ही परिवर्तन करना पड़े तो इससे तो इसे (मुख्य:भारत की स्वतंत्रता) यहाँ से हटाना ज्यादा उचित है।

@चक्रपाणी:, परिवर्तन अथवा सुधार से डरकर लिंक हटा देना समस्या का समाधान नहीं है। एक निर्वाचित लेख में ऐसे लिंक उस लेख की गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है। यदि ऐसे लिंक न हो तो लेख साधारण ही होगा, निर्वाचित नहीं हो पाएगा। हमें हर दृष्टिकोण से इसे सुंदर, गुणवततापूर्ण,उद्देश्यपूर्ण और आकर्षक बनाना होगा तभी यह निर्वाचित लेख की श्रेणी में आ पाएगा। जल्दीबाजी करने की जरूरत नहीं है।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. इतिहास अनुभाग की तीसरी पंक्ति में लिखा है '.......भारत पर सीधा आधिपत्य ब्रितानी ताज का हो गया।' यहाँ ताज का क्या अभिप्राय है? भाषा स्पष्ट नहीं है। यहाँ सुस्पष्ट व्याख्या की जरूरत है। YesY पूर्ण हुआ
  2. संक्षेप में थोड़ा-थोड़ा उद्धृत किए जाने के कारण इतिहास अनुभाग का अन्तिम पैराग्राफ समझना जरा कठिन है अतः मैं इस बारे में कुछ सुझाव देती हूँ, कि भारत और पाकिस्तान में खूनी विभाजन क्यों,कब और कैसे हुआ यहाँ इस बात की संदर्भ सहित व्याख्या की जानी चाहिए। ताकि समझने में आसानी हो।(इसे "भारत का विभाजन" पेज पर लिखा जाये)

@चक्रपाणी:, चाहे जहां भी लिखी जाये, सुधार अपेक्षित तो है हीं।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)# लिंकित लेख भारत का विभाजन में कतिपय लाल कड़ियाँ है, जिसे ठीक करने की आवश्यकता है। (अगर बहुत ज्यादा काम है तो लिंक ही हटा दिया जाये ) @चक्रपाणी:,परिवर्तन अथवा सुधार से डरकर लिंक हटा देना समस्या का समाधान नहीं है।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. इतिहास अनुभाग में भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलनों के विभिन्न चरणों जैसे उदारवादी युग, उग्रवादी युग, क्रांतिकारी युग, गांधीवादी युग आदि-आदि का भी संदर्भ सहित उल्लेख किया जाना चाहिये, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन परिस्थितियों से गुजरने के पश्चात भारत को स्वतन्त्रता मिली। (ये सब "भारत की स्वतंत्रता" पेज पर लिखें)

@चक्रपाणी:, चाहे जहां भी लिखी जाये, सुधार अपेक्षित तो है हीं।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. कुछ शहीद हुये स्वतन्त्रता सेनानियों की आत्मकथात्मक टिप्पणियाँ भी अलग अनुभाग में शामिल किए जा सकते हैं।(न होने पर भी कोई खास समस्या नहीं है इसे आप भी ऐड कर सकतीं हैं)

@चक्रपाणी:,कुछ निर्वाचित हुये लेखों का अवलोकन करें, स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. उद्धरण और टीका-टिप्पणी भी अलग से शामिल किए जा सकते हैं। (???)

@चक्रपाणी:,कुछ निर्वाचित हुये लेखों का अवलोकन करें, स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. तात्कालिक पृष्ठभूमि अनुभाग के पहले वाक्य 'सन् 1946 में............विश्वसनीयता भी खोते जा रहे थे।' में विश्वसनीय संदर्भ अथवा उद्धरण दिया जाना चाहिए। YesY पूर्ण हुआ*
  2. 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' नामक प्रसिद्ध भाषण में अँग्रेजी विकिपीडिया का लिंक लगाया गया है, जबकि इसे हिन्दी विकिपीडिया पर स्थापित करने के उपरांत लिंकित किया जाना चाहिए। YesY पूर्ण हुआ

@चक्रपाणी:,यहाँ अभी भी अँग्रेजी विकिपीडिया का लिंक'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' है, कोई सुधार नहीं हुआ है।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. इस लेख से लिंकित लेख भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 एक आधार पृष्ठ है जहां संदर्भ भी नहीं है। कृपया यहाँ भी विश्वसनीय संदर्भ अथवा उद्धरण दें। YesY पूर्ण हुआ*

@चक्रपाणी:,मैं लिंक हटाने के लिए नहीं काही थी, बल्कि लिंकित आधार पृष्ठ को सुधारने के लिए काही थी। संदर्भ संख्या 17 को ठीक करें। साथ ही इतिहास अनुभाग के द्वितीय पैरा में मुस्लिम राष्ट्रवाद में दिख रही लाल कड़ियों के भी ठीक करने की आवश्यकता है।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

(* YesY पूर्ण हुआ वालों में से कुछ ऐसे हैं जिन्हें सन्देश लिखते समय पूर्ण नहीं किया गया है पर कुछ समय पश्चात कर दिया जायेगा।)

साथ ही मेरा समीक्षकों व अन्य सदस्यों से निवेदन है कि अगर कोई छोटे मोटे बदलाब हैं तो उसे स्वयं की सही करने का प्रयास करें यहाँ सदस्यों की कमी किसी से छुपी नहीं है। ---  चक्रपाणी  वार्ता  07:25, 6 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

विवेचन[संपादित करें]

मापदण्ड समीक्षा टिप्पणी
# लेख सुगठित होना चाहिए अर्थात व्याकरण वर्तनी और रचना की गलतियों से मुक्त और व्यावसायिक दृष्टि से उत्कृष्ठ कोटि का होना चाहिए। देखें- विकिपीडिया:विवादास्पद वर्तनियाँ * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
# लेख को विस्तृत और सारगर्भित होना चाहिए अर्थात विषयवस्तु की किसी भी प्रमुख जानकारी की उपेक्षा नहीं होनी चाहिये। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
# लेख में पर्याप्त शोध और जानकारी का प्रदर्शन होना चाहिए। लेख में दिये गए तथ्यों को टीका-टिप्पणी तथा संदर्भों द्वारा समर्थित होना चाहिये। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
# लेख की विषय वस्तु न्यायसंगत, पूर्वाग्रह रहित, अविवादित और पक्षपात रहित होनी चाहिए और इसको प्रमाणित करने वाले स्रोतों की सत्यता पूर्व प्रकाशित विश्वसनीय स्रोत या स्रोतों से अभिप्रमाणित होनी चाहिये। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
# लेख को दृढ़ एवं स्थिर होना चाहिये अर्थात् उसमें भविष्य में बार-बार इस प्रकार के संपादन और परिवर्तन की सम्भावना नहीं होना चाहिये जिससे कि बाद में लेख का पूरा अर्थ ही बदल जाये। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#लेख को विकिपीडिया के नीतियों तथा योजनाओं के अनुरूप होना चाहिये जिसके अन्तर्गत निम्न बातें आती हैं: इसको विकिपीडिया द्वारा निर्धारित शैली के अनुरूप (देखें-शैली मार्गदर्शक) तथा सामयिक महत्व का होना चाहिए। इसके लिए- * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#*(क) लेख के प्रथम अनुच्छेद में लेख का सार होना चाहिए जो लेख के समस्त प्रमुख प्रसंगों को संक्षिप्त में व्यक्त करे और पाठक की जिज्ञासा को उन प्रसंगों के विषय में अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित करे। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#*(ख) लेख उचित पद्धति से उप-शीर्षकों में विभाजित होना चाहिये, तथा * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#*(ग) लेख के प्रसंगों की एक उचित तथा ठोस अनुसूची होनी चाहिये जो अनाकर्षक न लगे। (देखें section help)। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#लेख की विषयवस्तु के अनुरूप यथोचित अनुशीर्षक वाले छायाचित्र, रेखाचित्र आदि होने चाहिये जो विकिपीडियाकी नीतियों के अन्तर्गत स्वीकार्य हों। (देखें-Copyright * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#लेख की लम्बाई, लेख की विषयवस्तु के अनुरूप होनी चाहिये, सम्पूर्ण लेख मुख्य विषयवस्तु पर केन्द्रित होना चाहिये तथा उसमें अनावश्यक प्रसंगों तथा विवरणों का अभाव होना चाहिये। (देखें- Summary style)। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#संदर्भों में भाषा का उल्लेख केवल वहीं करें जहाँ वे हिंदी में नहीं हैं। हिंदी संदर्भ में हिंदी भाषा का उल्लेख न करें क्योंकि यह हिंदी विकिपीडिया ही है। * सन्दर्भ में हिंदी विकिपीडिया के अतिरिक्त -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 05:34, 29 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#प्रमुख लेख लिखने के लिए उसी विषय का चुनाव करें जिसके विषय में आप ठीक से जानते हैं, या जानकारी जुटाकर लिख सकते हैं और जिनके विषय में आवश्यक संदर्भ, पुस्तकें व मीडिया आपके पास हैं। विवादास्पद विषयों, चरित्रों, अथवा घटनाओं का चुनाव लेख लिखने के लिए न करें। * ठीक-- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 05:34, 29 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Anamdas, SM7, और संजीव कुमार: यहाँ ध्यान दें। निर्वाचित लेख पर कोई निर्णय अभी तक नहीं हुआ। --- चक्रपाणी  वार्ता  13:11, 11 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: देरी के लिए क्षमा चाहता हूँ। मैंने प्रारम्भिक समीक्षा के रूप में लेख के वार्ता पृष्ठ पर कुछ टिप्पणियाँ लिखी हैं। यदि मैं ठीक करने में सक्षम रहा तो स्वयं ही ठीक कर दूँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:29, 11 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
उपकरण
(प्रस्तावक:  Innocentbunny ;)    वार्ता  09:45, 19 दिसम्बर 2016 (UTC))[उत्तर दें]

यह लेख, इस विषय पर विस्तृत एवं सुस्त्रोतित जानकारी प्रदान करती है। लेख सूगठित है, और अनेक उपशीर्षकों में विभाजित है। साथ ही सारी विकीपरियोजनाओं में से, इस विषय पर लिखा गया सबसे श्रेष्ठ लेख है। मैं समझता हूँ की इसमें निर्वाचित लेख बनने के सारे गुण हैं, ऑर आवश्यक फेर-बदल करेके इसे निर्वाचित लेख बना देना चाहिये। मैंने, गैर-हिंदी संदर्भों में भाषा का उल्लेख, और हिंदी संदर्भों में भाषा का उल्लेख ना करने की आवश्यकता को भी पूरा कर दिया है।


समर्थन[संपादित करें]

विरोध[संपादित करें]

केवल सन्दर्भों की संख्या और लेख के बड़ा होने मात्र से उसे निर्वाचित लेख नहीं बनाया जा सकता। लेख में बहुत अधिक मात्रा में और अनावश्यक रूप की लाल-कड़ियाँ हैं तथा टूटी हुई फ़ाइल कड़ियाँ हैं। कृपया सुधार के साथ एक सप्ताह में टिप्पणी करें अन्यथा नामांकन को निरस्त कर दिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:42, 14 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सुझाव/टिप्पणियाँ[संपादित करें]



उपकरण
(प्रस्तावक: आशीष भटनागरवार्ता 10:00, 6 अप्रैल 2018 (UTC))[उत्तर दें]

लेख की माह से तैयार है। निर्वाचन हेतु प्रस्तुत है।

समर्थन[संपादित करें]

  1. मैं इसका समर्थन करता हूं।--Navinsingh133 (वार्ता) 19:53, 24 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]

विरोध[संपादित करें]

टिप्पणियां[संपादित करें]


उपकरण
(प्रस्तावक: सायबॉर्ग (वार्ता) 16:13, 7 दिसम्बर 2018 (UTC))[उत्तर दें]


टिप्पणी[संपादित करें]

यह लेख, इस विषय पर विस्तृत एवं सुस्त्रोतित जानकारी प्रदान करती है। लेख सूगठित है, और अनेक उपशीर्षकों में विभाजित है। साथ ही सारी विकीपरियोजनाओं में से, इस विषय पर लिखा गया सबसे श्रेष्ठ लेख है। मैं समझता हूँ की इसमें निर्वाचित लेख बनने के सारे गुण हैं, ऑर आवश्यक फेर-बदल करके इसे निर्वाचित लेख बना देना चाहिये।

पर कई जगह यह लिखा है 'विष्णु को समर्पित 108 दिव्य देशों' ओर कई जगह ' विष्णु को समर्पित 108 दिव्यदेशम' लिख है ,इसे ठिक कर विष्णु को समर्पित 108 दिव्यदेशम लिखे।


मैं प्रस्तावक से (यदि वो सक्रिय हैं तो) अनुरोध करूँगा कि नामांकन पुनः करें और समीक्षा के लिए टिप्पणी लिखें। मैं इस समय इसकी समीक्षा कर सकता हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 22:40, 25 अप्रैल 2021 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद।

(प्रस्तावक: --(।जय महलवाल।) >>> वार्ता 17:39, 24 जनवरी 2019(UTC)))

समर्थन[संपादित करें]

  1.  समर्थन--लेख सुगठित ,व्याकरण और वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध ,भाषा प्रवाह , चित्रों एवं सन्दर्भों से युक्त होने के कारण पूर्ण समर्थन--(।जय महलवाल।) >>> वार्ता 17:39, 24 जनवरी 2019(UTC)))

विरोध[संपादित करें]

प्रस्ताव विकिपीडिया:निर्वाचित सूची उम्मीदवार पर ले जाया गया। --नीलम (वार्ता) 12:09, 4 जून 2020 (UTC)[उत्तर दें]