विकिपीडिया:टोलीडो हिन्दी पायलट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गूगल ने नई पहल, टोलीडो परियोजना के साथ अत्यधिक प्रासंगिक स्थानीय भाषा विकिपीडिया सामग्री के निर्माण, प्रसार और वितरण को बढ़ावा देने के लिए विकिमीडिया फाउंडेशन से संपर्क किया। गूगल ने इस उत्पाद को विकिमीडिया फाउंडेशन और हिंदी समुदाय की प्रतिक्रिया (विचार, राय और चिंताओं) के लिए साझा किया है। यहाँ हमारे पास यह समझने का मौका भी है कि क्या बेहतर परिणामों के लिए हमारे पक्ष से कुछ संशोधनों की आवश्यकता है? परियोजना का महत्वपूर्ण उद्देश्य दोनों संस्थानों के दृष्टिकोण को लागू करने में सहायक है, जो एक स्वस्थ, सतत (टिकाऊ), खुले पारिस्थितिकी तंत्र की वेब सामग्री पर निर्भर करता है। इसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट को सुगम बनाकर भारतीयों को उनकी स्वदेशी भाषा में जानकारी उपलब्ध करवाना है।

परियोजना क्या है[संपादित करें]

टोलीडो परियोजना गूगल के उन सभी अनुवादित संस्करण यंत्रों के एकीकृत का परिणाम है, जिस से स्वचालित रूप से अनुवादित विकिपीडिया लेख सीधे गूगल खोज में उपलब्ध हो जाता है। खोज में अनुवाद तब प्रदर्शित होता है जब सामग्री स्‍वदेशी भाषा में लापता या अपर्याप्त हो। इसका प्रमुख उद्देश्य पाठकों को जानकारी उनकी बोलचाल की भाषा में उपलब्ध करवाना है। प्रारंभिक लक्ष्य के तौर पर इंडोनेशिया की भाषा को चुना गया था। गूगल इसे दुनिया भर की कई भाषाओं के लिए विकसित कर रहा है। भारत में, वे हिंदी के साथ शुरुआत कर रहे हैं, और अधिक भाषाओं के लिए परियोजना विकसित करने पर विचार कर सकते हैं।

गूगल की इस प्रयोग के लिए परिकल्पना[संपादित करें]

हिंदी में जानकारी प्राप्त करने वाले पाठक, आमतौर पर खोज करते हैं और कोई भी जानकारी नहीं मिलने पर आशा खो देते हैं। यह उत्पाद उन पाठकों को अनुवादित सामग्री देकर उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहायता करेगा, एक विकिपीडिया लेख (यदि कोई हो) के अस्तित्व को साझा करेगा और इच्छुक पाठकों का संपादन अनुभाग की तरफ़ मार्गदर्शन भी करेगा।

वर्तमान स्थिति[संपादित करें]

वर्तमान में, जब कोई गूगल पर अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में लेख खोजने का प्रयत्‍न करता है, तो गूगल अक्सर कोई परिणाम प्रदर्शित नहीं करता या विकिपीडिया का अंग्रेजी लेख खोजे गए परिणाम पृष्ठ में दिखाता है। आप इस कार्यक्षमता का स्क्रीनशॉट यहां देख सकते हैं:

डेस्कटॉप के लिए-

गूगल खोज की वर्तमान स्थिति- डेस्कटॉप

मोबाईल के लिए-

गूगल खोज की वर्तमान स्थिति- मोबाईल

नई प्रारंभिक सुविधा (टोलीडो)[संपादित करें]

प्रारंभ में, जब कोई किसी विषय को हिंदी में खोजता है और वहां कोई विकिपीडिया का लेख उस भाषा में विद्‍यमान नहीं होता या बहुत ही अल्‍प जानकारी होती है, तो गूगल अंग्रेजी विकिपीडिया के लेख के परिणाम का अनुवादित संस्करण (इस यंत्र की मदद से) हिंदी भाषा में उपलब्ध करवाएगा। परिणाम में एक संदेश सम्मिलित होता है, जो बताता है कि खोजा गया परिणाम एक स्वचालित रूप से अनुवादित लेख है और जो अंग्रेजी विकिपीडिया में वास्तविक लेख को पढ़ने का विकल्प भी देता है। ध्यान दें: जब हिंदी विकिपीडिया में एक विशिष्ट लेख हो, अनुवादिन संस्करण यंत्र पर गूगल की श्रेणी कलन विधि समुदाय द्वारा निर्मित लेख का पक्ष करेगी। विकिपीडिया वेबसाइट पर कोई भी नई कार्यक्षमता लागू नहीं होती और यह टूल सिर्फ गूगल खोज में पाठक को अनुवादित सामग्री दिखता है। आप इस कार्यक्षमता का स्क्रीनशॉट यहां देख सकते हैं:

नई कार्यप्रणाली (टोलीडो) का नमूना- डेस्कटॉप
नई कार्यप्रणाली (टोलीडो) का नमूना-मोबाईल

लिंक खोलना[संपादित करें]

लिंक को खोलने पर, पृष्ठ पर उल्लेख किया गया कि यह एक मशीन अनुवादित पृष्ठ है। यदि विषय के लिए समुदाय लिखित लेख उपलब्ध है, पाठक को उस पृष्ठ की जांच करने का विकल्प भी दिया गया है। पृष्ठ पर लेख बनाने या विस्तार करके योगदान करने का विकल्प भी दिया गया है। आप इस नई कार्यक्षमता के स्क्रीनशॉट यहां देख सकते हैं:

डेस्कटॉप में लिंक को खोलने पर अनुवादित पृष्ठ इस प्रकार दिखेगा (अगर लेख हिंदी विकिपीडिया पर मौजूद न हो)
डेस्कटॉप में लिंक को खोलने पर अनुवादित पृष्ठ इस प्रकार दिखेगा (अगर लेख हिंदी विकिपीडिया पर मौजूद हो)
मोबाईल में लिंक को खोलने पर अनुवादित पृष्ठ इस प्रकार दिखेगा

विकिपीडिया के अनुवादित पृष्ठ में प्रवेश करने के अन्य तरीके?[संपादित करें]

विकिपीडिया के अनुवादित पृष्ठ में प्रवेश करने के तीन तरीके होते हैं :

  • गूगल में खोजा गया परिणाम

गूगल में खोजा गया परिणाम स्पष्ट रूप से अनुवादन का वर्गीकरण करता है जो उपयोगकर्ता को सीधे अनुवादित पृष्ठ पर ले जाएगा।

  • खोजे गए परिणाम पर अनुवादन क्रिया

जब खोजा गया परिणाम मात्र पृथक भाषा में विद्‍यमान हो, तो गूगल भाषा से अनुवादन का विकल्प प्रदर्शित करता है जहां पर अंग्रेजी विकिपीडिया परिणाम अनुवाद विकल्प के साथ दूसरा परिणाम प्रदर्शित करता है।

  • गूगल अनुवादन

उपयोगकर्ता गूगल अनुवाद पर जाकर किसी भी पृष्ठ के अनुवादित संस्करण के लिए यूआरएल को क्रम में लगाएं।

अनुवादित विकिपीडिया से लेख में योगदान[संपादित करें]

विकिपीडिया के उपयोगकर्ता स्मार्टफोन या डेक्सटॉप कंप्यूटर से एक नए लेख के सृजन से हिंदी विकिपीडिया में योगदान कर सकते हैं या फिर उनके डेक्सटॉप कंप्यूटर से स्‍वसंचालित अनुवाद पृष्ठ का प्रसार कर सकते हैं। स्मार्टफोन की बजाय डेस्‍कटॉप से विकीपीडिया संपादन का कार्यप्रवाह थोड़ा अलग है, विशेषत: उस लेख के लिए जो हिंदी विकिपीडिया में विद्‍यमान नहीं है। जब स्मार्टफोन से नए लेख में योगदान किया जाता है, उपयोगकर्ता को आकस्मिक एक नए लेख के सृजन की आवश्यकता होती है।

डेस्कटॉप से योगदान की प्रणाली के नमूने यहाँ देखें-

१. डेस्कटॉप पे एडिट लिंक को खोलने पर योगदान के बारे में जानकारी पृष्ठ इस प्रकार दिखेगा

योगदान के बारे में जानकारी पृष्ठ का नमूना

२. डेस्कटॉप पे ऊपर दिखाए गए योगदान पृष्ठ पर योगदान चुनने पर अगला पृष्ठ इस नमूने जैसा दिखेगा जहाँ संपादक को योगदान करने के तरीके का चुनाव करने का विकल्प दिया जाएगा

संपादक को योगदान करने के तरीके का चुनाव करने का विकल्प दिखता नमूना
संपादक को योगदान करने से पहले खाता बनाने और लॉग इन करने का पृष्ठ

३. डेस्कटॉप पे सामग्री अनुवाद उपकरण के इस्तेमाल से अनुवाद प्रारंभ करने पर यह पृष्ठ खुलेगा। यदि लेख को शुरआत से लिखने का चुनाव किया जाएगा तो सोर्स या विज़ुअल एडिटर से लेख शुरू से बनाया जाएगा। यदि लेख पहले से मौजूद हो तो उसे और विस्तृत करने का विकल्प दिया जाएगा। ऐसे में सोर्स या विज़ुअल एडिटर से लेख को विस्तृत किया जाएगा।

सामग्री अनुवाद उपकरण से योगदान पृष्ठ का नमूना

मोबाईल से योगदान की प्रणाली के नमूने यहाँ देखें-

१. मोबाईल में एडिट लिंक को खोलने पर योगदान के बारे में जानकारी पृष्ठ इस प्रकार दिखेगा

योगदान के बारे में जानकारी पृष्ठ का नमूना

२. मोबाईल में ऊपर दिखाए गए योगदान पृष्ठ पर योगदान चुनने पर अगला पृष्ठ इस नमूने जैसा दिखेगा जहाँ संपादक को योगदान करने से पहले संपादन के तरीके का चुनाव करने को कहा जाएगा

संपादक को योगदान करने के तरीके का चुनाव करने का विकल्प दिखता नमूना

३. मोबाईल में अगले पृष्ठ पर उन्हें लेख के शीर्षक का चुनाव करना होगा

संपादक को शीर्षक का चुनाव करने का विकल्प दिखता नमूना

४. मोबाईल में सामग्री अनुवाद उपकरण के इस्तेमाल का विप्ल्क नहीं होगा। लेख को शुरआत से लिखने का चुनाव करने पर सोर्स या विज़ुअल एडिटर से लेख शुरू से बनाया जाएगा। यदि लेख पहले से मौजूद हो तो उसे और विस्तृत करने का विकल्प दिया जाएगा। ऐसे में सोर्स या विज़ुअल एडिटर से लेख को विस्तृत किया जाएगा।

सोर्स से एडिटर योगदान पृष्ठ का नमूना

नियंत्रण[संपादित करें]

योगदान के नियंत्रण के लिए आप कार्यप्रवाह के स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं-

हाल में हुए परिवर्तन पृष्ठ पर जा कर इस टूल द्वारा किये सम्पादन को देखा जा सकता है। उन एडिट पर "टोलीडो" टैग लगा होगा जो कि अभी नमूने में "campaign-external-machine-translation" दिखा रहा है।

योगदान के बारे में जानकारी पृष्ठ का नमूना

कार्यप्रवाह[संपादित करें]

कार्यप्रवाह का प्रवाह चार्ट यहाँ देखें-

कार्यप्रवाह का प्रवाह चार्ट

इस बदलाव का अनुभव कौन करेंगे?[संपादित करें]

वर्तमान में, गूगल में खोजे गए परिणामों में सीमित विषयों में बदलाव दिखेंगे, ज्यादातर मोबाइल पर। इस टूल के ज़रिये गूगल अनुवाद से अनुवादित लेख उपयोगकर्ता को उपलब्ध करवाए जायेंगे। परियोजना को सुचारू चलाने की प्रतिक्रिया को गूगल से साझा करने का संप्रेषण हिंदी विकीमीडियन्‍स समुदाय और विकीमीडिया संस्थान के कर्मचारी संभालेंगे।

उपयोगकर्ता प्रभाव को कैसे मापते हैं?[संपादित करें]

इस टूल से अनुवादित पृष्ठों से कितनी सामग्री पढ़ी और बनाई गई है, इसकी जांच के लिए "बाहरी मार्गदर्शन" गतिविधि को "एनालिटिक्स रिपोर्ट" के साथ-साथ "हाल में हुए परिवर्तनों" से भी जांचा जा सकता है।

उपयोगकर्ता प्रभाव को निम्नलिखित पहलुओं पर मापते हैं :

  • टूल से पढना

कितने लोग अनुवादित पृष्ठ तक पहुंचे? कितनों ने सहयोगी बनने का फैसला लिया? और कितनों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया?

  • सामग्री की रचना

लोगों के बाहरी अनुवादित पृष्ठ के परिणामों में से कितने संपादन और पृष्‍ठ प्रकाशित हुए?

  • सामग्री उत्तरजीविता

योगदानों की गुणवत्ता की जांच के लिए यह देखना कि कितने योगदान हटाये जाते हैं या बने रहते हैं।

इन मापों की तुलना नियमित विकि पृष्ठों की समान गतिविधि से की जा सकती है।

अतिरिक्त प्रश्न[संपादित करें]

  • यह उपकरण क्यों प्रस्तावित किया जा रहा है?

उपकरण हिंदी भाषा में ज्ञान अंतर को भरने में मदद करेगा और पाठकों को आकर्षित करने में भी मदद करेगा और उन्हें योगदान पहलू से भी परिचित कराएगा।

  • क्या यह टूल लॉन्च किया जा चूका है?

नहीं, यह टूल अभी तक सिर्फ भाषा इंडोनेशिया में ही लॉन्च किया गया है।

  • क्या यह टूल हिंदी विकिपीडिया पर कोई बदलाव करेगा?

नहीं, यह टूल सिर्फ गूगल खोज में पाठक को अनुवादित सामग्री दिखता है।

  • विकिमीडिया फाउंडेशन और गूगल इस पायलट पर कैसे सहयोग करेंगे?

गूगल ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में प्रतिक्रिया के लिए फाउंडेशन को सम्पर्क किया। इसके तहत वे हिंदी समुदाय, विकिमीडिया फाउंडेशन पार्टनरशिप टीम और विकिमीडिया फाउंडेशन ऑडियंस विभाग के साथ बातचीत करेंगे। हम खोज परिणामों की नई कार्यक्षमता को अनुकूलित करने के लिए उनके साथ काम करेंगे, उनके साथ बातचीत जारी रखेंगे, पायलट पर प्रतिक्रिया साझा करेंगे, और उन तरीकों का पता लगाएंगे जिनसे हम हिंदी भाषा में सामग्री की उपलब्धता को और बढ़ा सकते हैं।

  • इस परिवर्तन का अनुभव कौन करेगा?

हिंदी में जानकारी प्राप्त करने वाले पाठक इस परियोजना के प्रमुख लक्ष्य हैं।

  • यह परियोजना किन भाषाओं में दी जा रही है?

प्रोजेक्ट पायलट को इंडोनेशिया में सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। भारत में, परियोजना हिंदी में शुरू हो रही है और वे अन्य भाषाओं के लिए समान योजना तय कर सकते हैं (यदि आवश्यक हो)।

  • हिंदी ही क्यों?

भाषा का चयन सूचना की मांग और आपूर्ति पर आधारित है। हिंदी में सामग्री की उच्च मांग पर ध्यान केंद्रित करते हुए, पायलट के लिए भाषा का चयन किया गया है।

  • इंडोनेशिया पायलट से क्या अवलोकन थे?

कुल मिलाकर पाठकों, पेजव्यू की संख्या में वृधि पाई गई और संपादन की संख्या में परिवर्तन देखा गया। टोलीडो के माध्यम से नए उपयोगकर्ताओं द्वारा संपादन सामान्य पैटर्न की तुलना में अधिक थे, लेकिन बहुत अधिक सामग्री उत्पन्न नहीं हुई क्योंकि योगदान करने के इच्छुक लोगों का प्रतिशत पाठकों की तुलना में बहुत कम देखा गया है। विस्तृत आँकड़ों की जाँच यहाँ की जा सकती है

  • क्या यह उपकरण सभी विषयों और विषयों के लिए कार्यात्मक है?

वर्तमान में, परिवर्तन केवल गूगल खोज परिणामों में सीमित विषयों पर ही सामने आएगा, गूगल अनुवाद से उपयोगकर्ताओं को अनुवादित लेख दिखाएगा। हिंदी विकिमीडिया समुदाय और विकिमीडिया फ़ाउंडेशन के कर्मचारी इस परियोजना को जारी रखते हुए गूगल के साथ किसी भी प्रतिक्रिया को साझा करने के लिए संचार बनाए रखेंगे।

  • क्या होगा अगर लोग मशीनी अनुवाद का उपयोग करके कबाड़ सामग्री बनाते हैं?

विकीमीडियन हमेशा टोलीडो के माध्यम से आने वाले संपादन की निगरानी कर सकते हैं। यदि आवश्यक हो तो लेख प्रकाशन के लिए हम अनुवाद प्रतिशत की एक स्वीकृति पट्टी निश्चित कर सकते हैं। हमारे पास बर्बरता की जांच करने के लिए दुरुपयोग फिल्टर भी हैं।

  • समुदाय से क्या उम्मीदें हैं?

समुदाय से उत्पाद पर प्रतिक्रिया देने की उम्मीद है ताकि हम इसे सुधारना जारी रख सकें।