विकास स्वरुप
विकास स्वरूप | |
|---|---|
विकास स्वरूप, 2007 | |
| पूर्व प्रवक्ता और संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार | |
| कार्यकाल 18 April 2015 – February 2017 | |
| पूर्वाधिकारी | सैय्यद अकबरुद्दीन |
| उत्तराधिकारी | गोपाल बागले |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 1963 (आयु 62–63) |
| इलाहाबाद विश्वविद्यालय | |
| व्यवसाय | लेखक, राजनयिक |
ख्याति | Q & A (2005) Six Suspects (2008) The Accidental Apprentice (2013) |
| वेबसाइट | vikasswarup |
अकेडेमी पुरस्कार (ऑस्कर पुरस्कार) में धूम मचाने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लेखक विकास स्वरूप भारतीय विदेश सेवा के १९८६ बैच के अधिकारी हैं। ब्रिटेन, अमरीका और तुर्की में काम कर चुके विकास स्वरूप वर्तमान में दक्षिण अफ़्रीका में भारतीय उप उच्चायुक्त हैं।
जीवन परिचय
[संपादित करें]विकास स्वरूप का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद के ब्वायज हाई स्कूल में हुई। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और इतिहास विषयों के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
राजनयिक सेवा
[संपादित करें]लेखन कार्य
[संपादित करें]मूलत: इलाहाबाद के रहने वाले विकास स्वरूप ने २००३ में लंदन में अपनी पोस्टिंग के दौरान अपना उपन्यास 'क्यू एंड ए (उपन्यास)' लिखा था। उस वक्त हिंदुस्तान में कौन बनेगा करोड़पति की बेहद चर्चा थी और उन्होंने महज दो महीने के भीतर अपने उपन्यास को पूरा कर लिया। स्वरूप के इस पहले ही उपन्यास 'क्यू एंड ए' का दुनिया की ३६ भाषाओं में अनुवाद हुआ। बीबीसी ने इस पर एक रेडियो ड्रामा भी बनाया था।[1]
विकास का दूसरा उपन्यास 'सिक्स सस्पेक्ट्स' पिछले साल प्रकाशित हो चुका है। बीबीसी इस उपन्यास पर भी फिल्म बना रही है। फिलहाल वे अपनी तीसरी किताब पर काम कर रहे हैं लेकिन इसकी पृष्ठभूमि में भारत नहीं होगा।[2]
उनके उपन्यास 'क्यू एंड ए एक काफी चर्चित किताब रही है और फिल्म बनने से पहले ही उसे काफी सराहना मिल चुकी थी। बाद में किताब का शीर्षक बदलकर 'स्लमडॉग मिलियनेयर' कर दिया गया और किताब के कवर पर फ़िल्म की तस्वीर भी लगा दी गई। विकास अपनी किताब का शीर्षक बदले जाने से खुश नहीं हैं और यह बात उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी कही है।
सम्मान
[संपादित करें]बाह्य कडि़यां
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "संग्रहीत प्रति". 24 फ़रवरी 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 28 फ़रवरी 2009.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". 24 फ़रवरी 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 28 फ़रवरी 2009.