सामग्री पर जाएँ

विंध्यवर्मन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विंध्यवर्मन
मालवा का राजा
शासनावधि1175–1194
पूर्ववर्तीजयवर्मन प्रथम (परमार) 1142-43
अंतराल (1143–1175)
उत्तरवर्तीसुभटवर्मन
संतानसुभटवर्मन
राजवंशपरमार वंश
पिताजयवर्मन प्रथम (परमार)

विंध्यवर्मन परमार वंश के एक भारतीय राजा थे, जिन्होंने मध्य भारत के मालवा क्षेत्र पर शासन किया। उन्होंने सोलंकी वंश (जिन्होंने पिछले वर्षों में परमार क्षेत्र को अपने राज्य में मिला लिया था) को पराजित कर मालवा पर फिर परमार वंश का आधिपत्य जमाया ।

अपने शासनकाल के दौरान, विंध्यवर्मन को होयसल राजवंश और देवगिरि के यादव शासकों के बार-बार आक्रमणों का सामना करना पड़ा। विंध्यवर्मन को गोग्गस्थान नामक स्थान पर सोलंकी सेनापति कुमार ने भी पराजित किया था। लेकिन वह अपनी मृत्यु से पहले मालवा में परमार शक्ति को पुनर्स्थापित करने में सक्षम रहा, और 1192 ईस्वी तक राजधानी धार पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया।[1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Agamnigam Digital Preservation Foundation. Malwa Through The Ages By Kailash Chand Jain History Delhi 1972 Motilal Banarsidass.