वार्ता:Hindi on mobile

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

हिन्दी वर्ण चिह्नों युक्त URL आम तौर पर टूट जाते हैं अर्थात उन्हें वेब में कहीं प्लेन रुप में दिया जाय तो उसका हिन्दी वाला हिस्सा लिंकित नहीं होता, इसलिये इस लेख का लिंक देने के लिये इसका अंग्रेजी नाम बनाकर हिन्दी वाले को पुनर्निर्देशित किया ताकि पूरा लिंक अंग्रेजी में हो तथा वह टूटे नहीं।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  २०:२०, २० जनवरी २०१० (UTC)

चौपाळ से लाया गया संबंधित चर्चा अंश[संपादित करें]

कुछ विशेष लेखों के लिये अंग्रेजी नाम वाले पुनर्निर्देशन पन्ने[संपादित करें]

हे मित्रों हाल ही मैंने एक पन्ना Hindi on mobile बनाकर उसे मोबाइल फोन में हिन्दी समर्थन पर पुनर्निर्देशित किया था। इस पर एक प्रबन्धक ने डिलीट का टैग लगाया है। मैं इसका कारण स्पष्ट करना चाहूंगा। मैं अंग्रेजी/रोमन लेख नामों का खुद विरोधी हूँ तथा आवश्यकता पड़ने पर खुद उन्हें बदलता हूँ अथवा डिलीट का टैग लगाता हूँ।

लेकिन वेब पर आने वाली एक समस्या के चलते कुछ विशेष लेखों के लिये अंग्रेजी नाम वाले पुनर्निर्देशन पन्ने बनाता हूँ। दरअसल वेब पर अधिकतर जगह यूनिकोड हिन्दी युक्त लिंक/URL अक्सर टूट जाते हैं अर्थात शुरुआत का अंग्रेजी वाला हिस्सा तो एक रहता है तथा हिन्दी वाला हिस्सा अलग हो जाता है तथा लिंकित नहीं होता जिससे यूआरऍल सही नहीं रहता। यह समस्या ईमेल सन्देशों में, विभिन्न मेलिंग लिस्टों में, ट्विटर, ऑर्कुट आदि समेत दर्जनों जगह आती है। मुझे अक्सर कई लोगों को कुछ लेखों का लिंक अक्सर देना होता है जैसे हिन्दी टाइपिंग, मोबाइल फोन में हिन्दी समर्थन आदि तो लिंक न टूटे इसके लिये इन कुछ विशेष लेखों के लिये slug के तौर पर अंग्रेजी के पुनर्निर्देशन पन्ने बनाता हूँ। जैसे http://hi.wikipedia.org/wiki/Hindi_typing, http://hi.wikipedia.org/wiki/हिन्दी_टाइपिंग पर पुनर्निर्देशित करता है तथा यह लिंक वेब पर कहीं भी दिया जा सकता है।

पुराने समय में तो यह समस्या और ज्यादा थी इसीलिये हम सर्वज्ञ विकि पर लेखों के स्लग अंग्रेजी में रखा करते थे क्योंकि सर्वज्ञ का एक मुख्य उद्देश्य ही नये लोगों की सहायता करना था तो लिंक बहुत बार बहुत जगह देने पड़ते थे। उम्मीद है कि कारण स्पष्ट हो गया होगा, तो यह बतायें कि यदि यह तरीका सही नहीं है तो कोई अन्य विकल्प बताइये।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  २०:५९, २० जनवरी २०१० (UTC)

मेरा भी विचार है कि हिन्दी के कुछ उपयोगी लेखों तक पहुँचने के लिये रोमन लिपि में (या अंग्रेजी में) भी एक प्रविष्टि बहुत उपयोगी होगी। यह कार्य अभी एक-दो वर्षों तक चलाया जाना चाहिये। बाद में इन्हें हटाने का निर्नय लेकर हटाया जा सकता है। यह सर्वविदित सत्य है कि एक बहुत बड़ी संख्या में लोगों को अब भी पता नहीं है कि हिन्दी में खोजा जा सकता है; कम्प्यूटर पर हिन्दी में लिखा जा सकता है और हिन्दी में बहुत सारी सामग्री उपलब्ध है। इसलिये श्रीश की बात से मैं भी सहमत हूँ कि 'अस्थायी' तौर पर कुछ विशिष्ट लेखों के लिये रोमन में भी प्रविष्टि बनायी जाय। -- अनुनाद सिंहवार्ता ०३:५३, २१ जनवरी २०१० (UTC)
श्रीश जी आपके उपरोक्त लेख या REDIRECT पर डिलीट का टेग मैंने ही लगाया था. इसके पीछे कारण सिर्फ यही था की आपके आने के पहले भी चौपाल पर एक विस्तृत चर्चा हो चुकी है की हिंदी विकी पर अंगरेजी के लिंक होने चाहिए की नहीं. उस चर्चा में कई पुराने एवं तत्कालीन सदस्यों के मत थे की विकी के शुरुआत में भले इस प्रकार के लिंक लाभकारी रहे हो पर जैसे जैसे विकी का भार एवं घनत्व बदता जायेगा इस प्रकार के लिंक को रखना उचीत नहीं होगा. मैंने इस ही आधार पर उस लेख पर डिलीट का टैग लगाया था. अगर अन्य सदस्यों की राय में अंगरेजी नाम वाले लेख रखने में कोई परेशानी नहीं है तो इसे हटा दीजिये. मुझे ऐसे अंगरेजी नाम वाले लेखो से सिर्फ यह परेशानी है की विकी पर नव आगंतुक जब यह देखेंगे की यहाँ पर अंगरेजी नाम देने की सुलभता है तो वह हिंदी में टंकण करने से कतरायेंगे और जो सामग्री बनेगी उसको साफ़ करने में काफी समय एवं मेहनत लगेगी.--गुंजन वर्मासंदेश ०५:४६, २१ जनवरी २०१० (UTC)
गुंजन जी की बात एकदम सत्य व सही है। किन्तु हां उस समय हिन्दी भाषा से संबंधित लेखों के नाम के बारे में विशेष चर्चा नहीं हुई थी। मेरा मानना है कि हिन्दी भाषा के विशेष लेखों के नां आवश्यकतानुसार अंग्रेज़ी में भी बनाकर पुनर्निर्देशित किये जा सकते हैं, व जाने चाहियें। हां ये नियम की छूट मात्र भाषा संबंधित लेखों के लिये ही सीमित रहे। अतएव मैंने वह डिलीट टैग फिल्हाल हटा दिया है। इसके साथ ही ये चर्चा भी वहां भविष्य के संदर्भ हेतु कॉपी कर रहा हूं।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०९:४४, २१ जनवरी २०१० (UTC)