वार्ता:2013 बॉस्टन मैराथन धमाके

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ 2013 बॉस्टन मैराथन धमाके लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

समय आधार[संपादित करें]

मेरा अनुमान है इस पृष्ठ में लिखा गया वाक्य (भारतीय समयानुसार अप्रैल 16 लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर) सही व आवश्यक था। जिसके दो कारण हैं। पहला कारण तो यह है कि हिन्दी में यह घटना पढने वाले अधिकतर लोग भारतीय हैं अतः यहाँ का समय लगाया जाना उचित है। अन्यथा हम यह भी कह सकते हैं कि भारतीय समय के स्थान पर मानक समय (UTC) लिखा जाना चाहिए जिससे यह समझने में आसान रहे। चूँकि अमेरिका में अलग अलग शहर के लिए समय भी अलग-अलग होते हैं और वो भी गर्मियों व सर्दियों में समन्वित सार्वत्रिक समय से अलग अन्तराल पर होते हैं। एक आम पाठक के लिए इतनी गुत्थियाँ समझना आसान नहीं है। --संजीव कुमार (वार्ता) 20:39, 19 अप्रैल 2013 (UTC)[उत्तर दें]