वार्ता:संयुक्त राष्ट्र के महासचिव

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ संयुक्त राष्ट्र के महासचिव लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

कुछ सुझाव[संपादित करें]

मैं लेख को सुधार रहा हूँ तथा साथ के साथ कुछ बिंदु सुझाव के तौर पर लिख रहा हूँ:

  • विकिलिंक – लेख में शब्द या वाक्य (जिसका विकिलिंक देना है) के सबसे पहले संदर्भ को ही लिंक करें। अगर लेख काफ़ी बड़ा है तो फ़िर से लिंक करें परन्तु पास-पास नहीं।
  • तिथि – सही प्रारूप '1 जनवरी 2007' है '01 जनवरी 2007' नहीं। शून्य लगाने की आवश्यकता नहीं है। शून्य मशीन को पढ़ने में मदद करता है, मनुष्य के लिए थोड़ा अजीब है।
  • accessdate – या अभिगमन तिथि वह होनी चाहिए जब लेखक ने किसी विशेष सन्दर्भ को लेख में लगाया हो। मतलब लेख बनाते वक्त क्या दिनांक थी?
  • शीर्षक – संदर्भ के शीर्षक को उसकी मूल भाषा में ही लिखें। अगर समय और इच्छा है तो साथ में हिन्दी अनुवाद भी मुहैया कराया जा सकता है परन्तु यह आवश्यक नहीं है। अगर कभी कोई बहारी लिंक मृत होता है तो उसे उसके शीर्षक द्वारा खोजा जा सकता है, परन्तु अनुवादित शीर्षक द्वारा यह कर पाना असम्भव हो जाता है।
  • वर्तनी – एक ही प्रकार की वर्तनी का प्रयोग करें। उदहारण के तौर पर नाम या तो बोत्रुस घली होगा या फ़िर बुतरस घाली।
<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 14:34, 23 मार्च 2013 (UTC)[उत्तर दें]

आपके महत्वपूर्ण सुझाव से मेरा मार्गदर्शन हुआ है और मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है । इसके लिए आपका कोटिश: आभार बिल जी ! आशा है भविष्य में भी आप स्नेह बनाए रखेंगे । Mala chaubey (वार्ता) 10:46, 24 मार्च 2013 (UTC)[उत्तर दें]