वार्ता:मोटापा

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ मोटापा लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

स्थानान्तरण अनुरोध 11 मई 2023[संपादित करें]

नीचे इस पृष्ठ के स्थानान्तरण अनुरोध पर हुई चर्चा का परिणाम है।कृपया इसे न बदलें अन्य चर्चायें नीचे नए अनुभाग बना कर की जा सकती हैं। इस चर्चा में कोई परिवर्तन न करें।

स्थानान्तरण अनुरोध का परिणाम निम्नलिखित रहा: सहमति नहीं --SM7--बातचीत-- 19:35, 7 अगस्त 2023 (UTC)[उत्तर दें]



मोटापास्थूलता – वैकल्पिक नाम: मेदुरता। स्रोत: Obesity हेतु हिन्दी तकनीकी शब्दावली 🗿 Nishānt Omm (💌) 03:49, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

मोटापा शब्द साधारणतः एक अपमान और निन्दासूचक शब्द है। इसलिए इसे बदलना विकिपीडिया के तटस्थता नीतियों के सम्मत है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 03:51, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@Nishānt Omm जी:
  1. मोटापा शब्द "अपमान और निन्दासूचक" कैसे है? ये तो सादा शब्द ही है। और जो व्यक्ति इसे अपमानजनक मानेंगे, वो तो "स्थूलता और मेदुरता" भी अपमानजनक ही मानेंगे। ये तो एक स्थिति का ही बोध कराता है।
  2. ये वर्तमान की हिन्दी विकिपीडिया की शैली मार्गदर्शक के विरूद्ध होगा की आप इतने प्रचलित और सादे शब्द को भी इतने अप्रचलित शब्द पर स्थानांतरित करवाना चाह रहे हैं।
सूरजमुखी (वार्ता | योगदान) 04:42, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@सूरजमुखी जी: तकनीकी शब्दावली में सरकार द्वारा मानक और प्रचलित शब्द ही दिए जाते हैं। मोटापा शब्द एक बोलचाल में प्रयुक्त शब्द जो चिकित्सा विज्ञान में प्रयोग हेतु उपयुक्त नहीं है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 04:47, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@सूरजमुखी जी: विकिपीडिया में यथासंभव औपचारिक भाषाशैली का ही प्रयोग मानक है। यहाँ स्थूलता औपचारिक और मोटापा अनौपचारिक है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 04:54, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@सूरजमुखी: उदाहरणार्थ: विकिपीडिया पर पानी हेतु लेख लेख नहीं है किन्तु जल हेतु है कारण पानी शब्द अनौपचारिक और जल औपचारिक है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 04:56, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@Nishānt Omm जी: प्राणिविज्ञान और गृह विज्ञान में तकनीकी शब्द के तौर पर इसे भले ही स्थूलता या मेदुरता शब्द प्रयुक्त है लेकिन आपने यह कैसे निर्धारित कर लिया कि ये लेख प्राणिविज्ञान के तकनीकी शब्द को समझाने के लिए है? आप लेख में सम्बंधित जानकारी के लिए उपयुक्त शब्दों का प्रयोग कर सकते हो लेकिन लेख को स्थानान्तरित करने का तर्क ठीक नहीं लग रहा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:04, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@Nishānt Omm जी, "जल" और "स्थूलता/मेदुरता" का comparison ही नहीं है जी। जल तो कितना प्रचलित शब्द है ("जल ही जीवन है")। "स्थूलता" का "मोटापा" शब्द के लिए प्रयोग पहली बार सुन रही हूं। फिर ऊपर दी गई कड़ी में (जो पहले भी आपको भेजी है) ये भी तो पढ़ें:
साधारण हिन्दी का प्रयोग उत्तम है। तकनीकी, अध्ययनशील और कठिन शब्दों का प्रयोग मत करें। लिखाई साधारण हिन्दीभाषियों को समझ आ जानी चाहिए और इसके लिए ऊँचे स्तर की हिन्दी या किसी क्षेत्र में विशेष अध्ययन की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। सूरजमुखी (वार्ता | योगदान) 05:12, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार जी: ठीक है। स्थानान्तरण किए बिना यदि मैं इन शब्दों का प्रयोग लेख में करूँ तो आपको कोई आपत्ति तो नहीं होगी? 🗿 Nishānt Omm (💌) 05:31, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@Nishānt Omm जी: आपको @सूरजमुखी जी ने बहुत ही अच्छे से समझाने का प्रयास किया है लेकिन आप अर्थ का अनर्थ क्यों बनाना चाह रहे हो? मैंने लेख में सभी जगह मोटापा के स्थान पर कुछ और लिखने के लिए नहीं कहा। आप प्राणिविज्ञान अथवा गृह विज्ञान से सम्बंधित अनुभाग जोड़ते हैं तो केवल उन अनुभागों में ये लिख सकते हो कि तकनीकी भाषा में मोटापे के स्थान पर स्थूलता अथवा मेदुरता शब्द का प्रयोग किया जाता है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:35, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार जी: यह सम्पूर्ण लेख ही प्राणी विज्ञान और चिकित्सा विज्ञान से सम्बन्धित है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 05:44, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@सूरजमुखी जी: लेख के शीर्षक को तकनीकी होने में मुझे कोई दोष नहीं दिखता। परन्तु लेख के भीतर के सामग्री को तकनीकी नहीं होना चाहिए और सरलता से व्याख्या किया जाना चाहिए। 🗿 Nishānt Omm (💌) 05:39, 11 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
The discussion above is closed. Please do not modify it. Subsequent comments should be made on the appropriate discussion page. No further edits should be made to this discussion.