वार्ता:मनुस्मृति

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ मनुस्मृति लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

मशीनी अनुवाद[संपादित करें]

इस लेख में कुछ लोग अंग्रेजी विकि से सामग्री का कम्पयूटर से अनुवाद करके रख रहे हैं। इस अनुवाद में पग-पग पर गलतियाँ हैं। जगह-जगह अर्थ का अनर्थ हो गया है। इसे या तो शीघ्र सुधारा जाय या इसे रोका जाय। कारण यह है कि इतने महत्वपूर्ण और विवादास्पद विषय पर ऐसे लोगों को न लिखने दिया जिन्हे सरल अंग्रेजी का भी हिन्दीकरण करना न आता हो। अनुनाद सिंह (वार्ता) 17:39, 9 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कई जगह जोड़ा है। नीयत अच्छी है पर अनुवाद तो खुद ही करना चाहिए। ध्यान दिया जाएगा इस बात।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 17:48, 9 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

विवाद नामक उपशीर्षक[संपादित करें]

विवाद नामक उपशीर्षक एक BBC न्यूज के आर्टिकल पर आधारित है जो कि राजनीतिक या वामपंथी लेख है। इसमे जिस मनुस्मृति के श्लोक पर लिखा है वो गलत व आलोचनात्मक शब्दो मे लिखा गया है जो विकिपीडिया के निती के विरूद्ध है । उसका अर्थ अनुवाद एक BOOK से दिया जाना चाहिए था न कि लेख से। कृपया इसे हटाया जाए। ~ Aniket M Gautam (वार्ता) 11:41, 19 सितंबर 2023 (UTC)[उत्तर दें]

विवाद नामक उपशीर्षक[संपादित करें]

विवाद नामक उपशीर्षक मे जिस बात से विवाद होना लिखा है, उस बात के लिए मनुस्मृति कभी भी विवादास्पद नही रही। वो अर्वाचीन विवाद वामपंथ तक सिमित है। मनुस्मृति पर विवाद जाति आधारित था न कि लिंग। और विवाद नामक इस उपशीर्षक मे उसका उल्लेख भी नहीं हुआ है। इसलिए ये निराधार संदर्भ वाला उद्धरण हटाइए। ~ Aniket M Gautam (वार्ता) 11:58, 19 सितंबर 2023 (UTC)[उत्तर दें]