वार्ता:भारत में अधर्म

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ भारत में अधर्म लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

शीर्षक सुधार वांछित[संपादित करें]

इस लेख का वर्तमान शीर्षक भारत में अधर्म कुछ उचित नहीं लग रहा। यह भारत में अधार्मिकता/गैर-धार्मिकता (Irreligion in India) के लिए बनाया गया लगता है। हालाँकि अंग्रेजी लेख के संगत इसी विषय पर भारत में नास्तिकता लेख पहले से मौजूद है। इस लेख के वाक्य भी उसी लेख से नकल लग रहे। सुधार सुझाए जायें। --SM7--बातचीत-- 03:23, 2 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]

यदि यह लेख "Irreligion in India" के दृष्टिकोण से लिखा गया है तो सबसे उचित शीर्षक "भारत में ग़ैर-धार्मिकता" होना चाहिए। ग़ैर-धार्मिकता से धर्महीनता का बोध भले हो लेकिन अधर्म या अधार्मिकता का बोध नहीं होगा। ग़ैर-धार्मिकता से धर्म के प्रति उदासीनता या निष्क्रिय-प्रतिरोध का बोध हो रहा है जबकि अधर्म या अधार्मिकता से नकारात्मकता या सक्रिय-विध्वंस ध्वनित हो रहा है। शायद इसे ही ध्यान में रखकर बांग्ला में इसे "भारत में धर्महीनता" शीर्षक दिया गया है। चूँकि भारत में नास्तिकता लेख बाद में बनाया गया है इसलिए विकिडेटा के साथ इस लेख को ही लिंक किया जाना चाहिए। "भारत में नास्तिकता" के अंतर्गत जो सामग्री है उसे भी बदले जाने की ज़रूरत है। नास्तिकता को Irreligion का पर्याय नहीं माना जाना चाहिए, भले ही अंग्रेज़ी में Atheism in India को Irreligion in India पर पुनर्प्रेषित कर दिया गया है। --अजीत कुमार तिवारी बातचीत 07:23, 2 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
जी, इस लेख को भारत में नास्तिकता वाले लेख पर अनुप्रेषित करने अथवा विलय करने से बेहतर इसे अलग से रखना ही लग रहा। नास्तिकता और धर्ममुक्तता अलग ही लग रहे। पर इसका वर्तमान शीर्षक "अधर्म" के साथ सही अर्थ नहीं दे रहा। नास्तिकता वाला लेख बाद में बना यह मैंने जाँच नहीं की विकिडाटा से जुड़ा होने के कारण मुझे वही मुख्य लेख प्रतीत हुआ। टिप्पणी में सुधार कर दिया है।
बांग्ला के धर्महीनता में भी irreligion का भाव नहीं आ रहा पर अधर्म से तो बेहतर लग रहा। ग़ैर-धार्मिकता या धर्ममुक्तता के विकल्प अच्छे हैं।--SM7--बातचीत-- 08:00, 2 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
निधर्म, कैसा लगता है? मुझे इस विषय का जितना ज्ञान है, उससे मुझे यह लेख धर्म का ना होना/ना मानना, इस विषय पर इतनाही समझ आया. जिसके लिए हम निधर्मी शब्द का इस्तेमाल मराठी में करते है. धन्यवाद QueerEcofeminist [they/them/their] 07:31, 4 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]
वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा निर्मित विधिशास्त्र की शब्दावली में irreligion : नास्तिकता , अधर्म दिया है। दर्शन परिभाषा कोश में धर्मराहित्य दिया है।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 15:01, 10 जुलाई 2021 (UTC)[उत्तर दें]