वार्ता:बलराज मधोक
विषय जोड़ेंलेख में मूल शोध
[संपादित करें]@अनुनाद सिंह जी, आपके इस बदलाव में आपने मूल शोध लिखा है जो तथ्यात्मक रूप से पूर्णतः गलत है। आपने लिखा: "1971 में वे लोकसभा चुनाव हार गए। उसी वर्ष इन्दिरा गांधी ने बांग्लादेश को विमुक्त कराया था, जिससे जनसामान्य में कांग्रेस के प्रति भारी समर्थन आ गया था।" किसी अस्थायी सदस्य (@~2025-142454) ने इसपर लिखा है, "जबकि सच्चाई यह है कि भारत में पांचवीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए 1 से 10 मार्च 1971 के बीच आम चुनाव हुए, जबकि भारत पाकिस्तान युद्ध 3 दिसंबर से 16 दिसंबर 1971 तक 13 दिन चला, जिसमें बांग्लादेश विमुक्त हुआ। इससे यह साबित होता है कि श्रीमती इंदिरा गांधी को बांग्लादेश विमुक्त कराने का कोई चुनावी लाभ नहीं मिला, बल्कि यह चुनाव जीतने के 8 माह बाद यह युद्ध हुआ था।" आपके ऐसे मूल शोध से बचने के लिए ही स्रोतों की आवश्यकता होती है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:52, 6 जुलाई 2025 (UTC)