वार्ता:प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

लेख समीक्षा[संपादित करें]

आपका लेख अच्छा है और बहुत उपयोगी है, लेकिन चित्रों को जोड़ने का प्रयास करें।--Afrin Sultana Affu (वार्ता) 06:58, 14 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Afrin Sultana Affu: जी, क्षमा करें लेकिन आपका लेख अभी बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसमें कुछ निम्नलिखित कमियाँ हैं।
  1. यह सिर्फ़ भारत के परिप्रेक्ष्य में लिखा हुआ है, जबकि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किसी भी देश में हो सकता है। यह एक सामन्य (जनरल) शब्द है जो हर देश व क्षेत्र पर लागू होता है।

अगर आप सिर्फ़ भारत के बारे में लिखना चाहते हैं तो भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नामक लेख बनाएँ।

  1. इस लेख की भाषा और व्याकरण में बहुत खामियाँ हैं जिससे पढने में बहुत ही असुविधा हो रही है और कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि लेखक कहना क्या चाहता है। कृप्या गूगल से अनुवाद कॉपी-पेस्ट करने की बजाय तथ्यों को स्वँय लिखें। चाहे तो अंग्रेजी विकी के पृष्ठ से सामग्री लेकर उसका अनुवाद करें, लेकिन गूगल
  2. अगर आप लेख बनाना सीख रहे हैं तो पहले अपने प्रयोगपृष्ठ पर बनाएँ, उसे किसी वरिष्ठ सदस्य से जंचवाएँ और सही होने पर ही मुख्यधारा में डालें।
  3. इस लेख में कोई भी संदर्भ नहीं दिया है जिससे इसमें लिखी बातें साबित हो सकें। आप जो कुछ लिख रहें हैं वो सही है या गलत इसके लिये विशेषज्ञों ने कहा है तो कहाँ कहा है, कोई वेबसाइट, पत्रिका, पुस्तक उसके बारे में लिखें। किस लेखक की किस पुस्तक के किस पृष्ठ से आपने यह बात देख कर लिखी है उसेके बारे में उस वाक्य के बाद {{cite book}}, {{cite web}} जैसे साँचे लगाकर संदर्भ (रेफरेन्स) दें। बिबलियोग्राफ़ी लिखें। इन्डेक्स बनाएँ। पैराग्राफ़ में अपनी बात लिखें। कहानी की तरह ना लिखें। लेखन पद्दती सम्झने के लिये दूसरे अच्छे लेख देखें।
  4. विषय के बारे में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहलू अलग-अलग अनुभागों में लिखें।
  5. विषय से संबन्धित कॉपीराइट मुक्त चित्र लगायें।

इन कमियों को दूर करके लेख को पढने लायक बनाएँ। --चंद्र शेखर/Shekhar 07:25, 14 जनवरी 2016 (UTC) (वरिष्ठ विकी सदस्य, बैंगलोर)[उत्तर दें]