वार्ता:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

क्या संवाद नामांकन, 18 नवम्बर 2021 से संबंधित कुछ सुझाव[संपादित करें]

लेख मुखपृष्ठ के क्या आप जानते हैं? के लिए नामांकित है; कुछ सुझाव और टिप्पणियाँ निम्नवत है:

  1. सामग्री देखें तो लेख अभी अपूर्ण प्रतीत हो रहा है। कम से कम अंग्रेजी विकिपीडिया के लेख से ही तुलना करें तो बहुत सी जानकारियाँ हैं जो शामिल नहीं हैं। भले उतने विस्तार की जरूरत न हो पर, अंग्रेजी विकिपीडिया की मुख्य बातें तो तो इसमें समाहित की जानी चाहियें।
  2. ज्ञानसंदूक में नक्शा दिख नहीं रहा; जबतक विकिडेटा पर इसे अद्यतन नहीं किया जाता, इसे हटा देना बेहतर है। अंग्रेजी विकिपीडिया अनुसार यहाँ चित्र ही जोड़ देना उचित लग रहा।
  3. लेख में अंक प्रारूप मिश्रित हैं। इनमें एकरूपता लायें। जिन अंको का प्रयोग अधिक हुआ है उन्ही का प्रयोग सर्वत्र कर सकते हैं।
  4. बहुत से शब्द ऐसे हैं जिन्हें अनावश्यक ही बारंबार विकिकड़ी बनाया गया है। उदाहरण: 'आज़मगढ़' और 'ग़ाज़ीपुर' (6 बार), 'लखनऊ' और 'सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश' (5 बार)... इत्यादि।
  5. सन्दर्भों में सफाई और अनुवाद की आवश्यकता है: तिथियों का प्रारूप एक समान रखें, अनुवाद के बाद का शीर्षक |trans_title= प्राचल द्वारा करें, पहले ही संदर्भ में शीर्षक मिश्रित लिपियों में है...।
  6. श्रेणीकरण पर ध्यान दें, लखनऊ से यह हो के भी नहीं गुजरता और न ही यह भारत का कोई राजमार्ग (NH है)।
  7. लेख को एक बार और ध्यान से भाषा और वर्तनी त्रुटियों के लिए जाँच लें। उदाहरण के लिए "9 जिलों से होकर गुजरेगा जिनमें प्रमुख हैं" के बाद सभी नौ जिलों के नाम गिना दिए गए हैं, तब फिर प्रमुख लिखने की क्या आवश्यकता थी। कुछ जगहों के नाम, जैसे चाँद सराय और चंदा सराय दोनों का प्रयोग हुआ है; कूरेभार जैसी जगह मीडिया ने अंग्रेजी वर्तनी देखकर ईज़ाद की है, जगह का नाम कूड़ेभार है...।

सुधार में कोई समस्या हो तो अवश्य सूचित करें।--SM7--बातचीत-- 07:12, 27 नवम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]