वार्ता:पाकिस्तान

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यह लेख विकिपरियोजना पाकिस्तान के कार्य-क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका उद्देश्य सहयोगात्मक प्रयास के साथ पाकिस्तान से सम्बंधित लेखों की विकिपीडिया कवरेज में सुधार करना है। यदि आप भाग लेना चाहते हैं, कृपया परियोजना पृष्ठ पर जाएँ, जहाँ आप वार्ता में शामिल हो सकते हैं और विषय से सम्बंधित कार्य सूची देख सकते हैं।

Is this the right spelling ? not पाकिस्तन ? Yann

नहीं जी पाकिस्तान सही है।
धन्यवाद Yann

it should be पािकसतान

संपादन अंतरविरोध[संपादित करें]

@Manojkhurana: जी, आपने यहाँ एक संपादन पूर्ववत कर दिया है। उस संपादन में पर्यवेक्षक ने आर्यन आक्रमण सिंद्धांत को हटाया था, जो पहले इस पृष्ठ पर लिखा हुआ था बिना किसी संदर्भ के। लिखा था कि आर्य भारत में उत्तरी पाकिस्तान के रास्ते आये। आपने उसे पुन: लिख दिया है। मेरा मानना है कि यह सिद्धांत, डीएनए परीक्षणों से गलत साबित हो चुका है, आर्य कहीं से भी भारत में नहीं आए थे और यह ब्रिटिश उपनिवेशवाद को जायज ठहराने का ब्रिटिश प्रोपेगैंडा था। कृप्या यह देखें -> Indians are not descendants of Aryans, says new study मेरा ख्याल है यह संपादन पूर्ववत कर देना चाहिये। --चंद्र शेखर/Shekhar 14:21, 7 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@चंद्र शेखर: जी, पहली बात कि यह संपादन आई पी पते से था। दूसरा इसे हटाने के लिए कोई कारण नहीं बताया गया था, कोई संदर्भ नहीं दिया गया था। संदर्भ पहले में भी नहीं था, लेकिन वह पहले से ही जाँचा जा चुका पृष्ठ है। दोनों में से कम बुराई को चुनना था तो मैंने उसे पूर्ववत कर दिया। यदि किसी रजिस्टर्ड सदस्य ने परिवर्तन किया होता तो चर्चा की जा सकती थी। अज्ञात सदस्य था, कुछ जोड़ा होता तो सोचते, सामग्री हटाई थी तो मैंने पूर्ववत करना उचित समझा। आपको लगता है कि वह तथ्य सही नहीं है तो आप अपना तथ्य भी साथ ही लिख सकते हैं। संदर्भ सहित लिखें तो बेहतर है। यदि अलग अलग धारणाएँ हैं तो दोनों को स्थान मिलना चाहिए।--मनोज खुराना 14:37, 7 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
ह्म्म! @Manojkhurana: जी, बात सही है आपकी, इसीपर अनुसंधान कर रहा था, कुछ सटीक मिलते ही दोनों सिद्धांतों को लिखूँगा। --चंद्र शेखर/Shekhar 14:43, 7 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

इसमें मेने एक बदलाव किया हैं कृपया अपनी राय दे पहले था

पाकिस्तान नाम का उद्भव 'पाक्स्तान' से हुआ जिसे प्रथम चौधरी नवाज शरीफ ने प्रयोग में लाया। 'पाक्स्तान' शब्द का अर्थ हैॅ पाक याने कि पवित्र लोगो का वतन। पहले पाकिस्तान भारत का ही अंग था। जिसे धर्म के आधार पर भारत से अलग कर दिया और नाम दिया अब

सिकन्दर का आक्रमण के अवधि मे पश्चिमोत्तर भारत की राजनीतिक स्थिति की योजना इस प्रकार थी।[संपादित करें]

भारत का पश्चिमोत्तर क्षेत्र अनेक राजतंत्रों और कबायली गणराज्यों में बँटा हुआ था, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्र से लगाव था, और जिन राज्यों पर राजा आम्भि और पोरस का शासन था उनसे उन्हे बड़ा गहरा प्रेम था । सिकन्दर ने पाया कि इन रजवाड़ों को एक-एक कर जीत लेना आसान है। तक्षशिला का राजा आम्भि और दूसरा पोरस जिसका राज्य झेलम और चिनाब के बीच पड़ता था। दोनो एक साथ मिलकर सिकन्दर को आगे बढ़ने से रोक सकते थे। मगर वे दोनो संयुक्त मोर्चा नहीं बना सके और न ही खैबर दर्रे पर कोई निगरानी रखी गई। Rajnishsun (वार्ता) 22:16, 12 अगस्त 2019 (UTC)[उत्तर दें]

इस चीज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि पाकिस्तान एक टेररिज्म कंट्री है Dr.Raju Rajasthani (वार्ता) 14:13, 26 जनवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]