वार्ता:पट्टदकल्लु

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(वार्ता:पत्तदकल से अनुप्रेषित)

यह पृष्ठ पट्टदकल्लु लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

कृपया यह सुधार करें[संपादित करें]

आपके आमंत्रण के अनुसार, मैंने इस लेख को देखा है। मेरे सुझाव :

1. वसारा शैली नहीं वेसर है। चाहें तो गूगल पर वेसर लिखकर देखें।

2. इसी प्रकार आर्यन के स्थान पर आर्य लिखें, अंग्रेजी का आर्यन शब्द संस्कृत के मूल आर्य से बना है, इसे हिंदी में आर्यन नहीं लिखा जाता। जैसे "Aryan Languages" की हिंदी है आर्य भाषाएँ।

3. "यह मंदिर आठवीं शताब्दी में बनवाए गये थे।" यहाँ कर्ता एकवचन है क्रिया बहुवचन। "ये मंदिर" लिखें।

4. अयहोल के स्थान पर ऐहोल होगा। संदर्भ - भारत सरकार की एन.सी.ई.आर.टी. की इतिहास की पुस्तकें।

5. ढ़ेरों को ढेरों लिखें। उसी के पास में द्रविण को द्रविड़ करें।

आशा है इसे अन्यथा नहीं लेंगे व आवश्यक सुधार करेंगे।

-Hemant wikikosh ०५:४३, ८ जुलाई २००९ (UTC)


आशीष, लेख जिनमें संभावित तिथि के आंकड़े प्रयोग हुए हैं-१९९० से पूर्व और संभावित तिथि के आंकड़ों वाले सभी लेख ये दोनों अनुवाद ठीक नहीं मालूम होते। ठीक से याद नहीं पड़ता कि ये किन वाक्यांशों के अनुवाद है एक तो शायद articles containing potentially dated statements इस वाक्यांश का है। कहीं पढ़ा था कि हेमंत विकिकोश नाम से काम करने वाले सदस्य अनुवादक हैं, ऊपर उन्होंने सटीक सुझाव दिए भी हैं। उनसे दोनों वाक्यांशों के सही अनुवाद पूछकर देखो। वे सही सुझाव दे सकेंगे। इन्हें ठीक कर लेना चाहिए क्यों कि ये श्रेणियाँ बहुत से लेखों के साथ जुड़ी हुई हैं।--पूर्णिमा वर्मन ०५:१५, १० जुलाई २००९ (UTC)