वार्ता:देवर्षि रमानाथ शास्त्री

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ देवर्षि रमानाथ शास्त्री लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

पृष्ठ चर्चा[संपादित करें]

१. ये जीवित व्यक्ति नहीं हैं, इनकी मृत्यु १९४३ में ही हो गयी थी. २. सन्दर्भ स्रोत स्पष्ट दिए हैं जिनसे विवरण लिया गया है. ये स्रोत प्रामाणिक हैं. उन दिनों ('३० के दशक में) इतनी सुलभता से खबरें आदि नहीं छपती थीं/मिलती थीं. कृपया पुनः अवलोकन करें तथा टिप्पणी पर पुनर्विचार करें. --कनाश (वार्ता) 14:36, 13 मई 2014 (UTC) 'उद्धरण और शैली' कैसे अलग हैं, ये समझ नहीं पाया. मालाजी अगर सहायता कर पायें तो बड़ा अच्छा हो. --कनाश (वार्ता) 14:51, 13 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

@कनाश:, मैं मानती हूँ कि वे जीवित व्यक्ति नहीं हैं, किन्तु यह लेख इसप्रकार लिखा गया है जिससे विज्ञापन प्रतीत हो। मैं इस लेख को सुधारने का प्रयास करती हूँ।--माला चौबेवार्ता 06:05, 15 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

लेख में आवश्यक परिवर्तन के लिए अनेक धन्यवाद मालाजी. --कनाश (वार्ता) 14:26, 15 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

शीर्षक में देवर्षि शब्द का प्रयोग[संपादित करें]

नमस्ते कनाश जी, लेख के शीर्षक में देवर्षि शब्द प्रयुक्त किया गया है। क्या यह उनके नाम का हिस्सा है अथवा उन्हें मिला हुआ उपनाम है अथवा यह उन्हें मिली कोई उपाधि है? प्रथम दृष्टया देखने पर तो ऐसा ही प्रतीत होता है जैसे यह उन्हें मिली हुई उपाधि है और उपाधि की अवस्था में शीर्षक में देवर्षि रखना विकि-नीति के अनुसार सही नहीं है। अन्य अवस्था में कृपया सन्दर्भ सहित बतायें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:02, 9 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]