वार्ता:ईसाईयत की टीका
विषय जोड़ेंदिखावट
Latest comment: 29 दिन पहले by Umarkairanvi in topic स्थानान्तरण अनुरोध 15 मई 2025
अनुरोध
[संपादित करें]स्थानान्तरण अनुरोध 15 मई 2025
[संपादित करें]
![]() | इस अनुभाग में यह प्रस्तावित किया जाता है कि ईसाईयत की टीका का नाम परिवर्तित करके इसे ईसाई धर्म की आलोचना पर स्थानांतरित कर दिया जाय।
कृपया {{subst:नाम बदलें}} का प्रयोग करें। कभी भी {{नाम बदलें/dated}} का सीधे प्रयोग न करें। |
ईसाईयत की टीका → ईसाई धर्म की आलोचना – ग़लत नाम है एक तो टीका शब्द के प्रचलित अर्थ में भाष्य को भी कहते हैं, दूसरे यह नाम का सही अनुवाद भी नहीं और तीसरी बात डूसरे धर्मों के आलोचना नामक लेख के नाम देखें:*हिन्दू धर्म की आलोचना, * सिख धर्म की आलोचना, *इस्लाम की आलोचना...धन्यवाद 📚 M. Umar kairanvi (वार्ता) 09:28, 15 मई 2025 (UTC)
- @Umarkairanvi जी, सम्भव है कि सभी में बदलाव की आवश्यकता है। मुझे तो "आलोचना" शब्द भी उचित नहीं लग रहा। आप इसकी कड़ी चौपाल पर दे दीजियेगा जिससे चर्चा करने वालों की संख्या अधिक हो सके। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:43, 15 मई 2025 (UTC)
- @Umarkairanvi@संजीव कुमार जी, 'आलोचना' शब्द समय के साथ शायद निगेटिव प्रभाव ग्रहण कर चुका है। इसके बदले हमें 'समालोचना' शब्द पर विचार करना उपयुक्त होगा। --SM7--बातचीत-- 16:35, 15 मई 2025 (UTC)
- @SM7 जी, फ़िल्मों के सन्दर्भ में हम समालोचना लिखते हैं अतः मुझे धार्मिक मामले में भी समालोचना उचित लग रहा है। इसके अतिरिक्त "समीक्षा" शब्द भी रखा जा सकता है लेकिन वो कितना उचित रहेगा, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। "टीका" शब्द सम्भवतः मराठी का प्रभाव है। कुछ भाषाओं में "विमर्श" शब्द भी काम में लेते हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:39, 15 मई 2025 (UTC)
- @ SM7, @संजीव कुमार जी,...आपने सही कहा मैं भी यही समझता हूँ कि "आलोचना" शब्द में नकारात्मक या दोष निकालने का भाव अधिक है लेकिन समालोचना शब्द से हम उसी आलोचना शब्द को और निखारते हैं। निंदा" या "खंडन" और "आलोचना" शब्द नकारात्मक है, समीक्षा पुस्तकों में ठीक लगता है, धर्म के विभिन्न पहलुओं का तटस्थ और गहन अध्ययन या मूल्यांकन के लिए विश्लेषण, विमर्श और विचार-विमर्श शब्द भी उपयुक्त हैं, "विचार-विमर्श" शब्द तटस्थ और बौद्धिक दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें नकारात्मकता या दोष निकालने का भाव कम होता है। यह शब्द गहन चिंतन, तर्क-वितर्क और विभिन्न दृष्टिकोणों को शामिल करने के लिए उपयुक्त है। अत: आलोचना शब्द के वर्तमान अर्थ को निखारने से बचते हुए इसे इसाई धर्म विचार-विमर्श करने पर भी विचार करें..धन्यवाद... 📚 M. Umar kairanvi (वार्ता) 18:28, 15 मई 2025 (UTC)