वार्ता:अधर्म

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ अधर्म लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ
सिद्धार्थ मैं आपको यह सुझाव देना चाहूँगा कि डिलेशन प्रक्रिया का प्रयोग हम केवल बर्बरता से ग्रस्त लेखों पर करे तो यह हिन्दी विकि के लिये उपयोगी होगा, ऐसे लेख जो अपने विषय नाम की वजह से महत्त्वपूर्ण है को उनकी आधार अवस्था में हटाना सही नहीं। आधार लेख जो इस प्रकार के हो जैसे कि अगर गांवों की श्रेणी की बात करे तो अगर इस श्रेणी में समस्त लेख इस प्रकार से हो कि उनमें एक ही वाक्य हो जैसे-
  1. {{PAGENAME}} एक गाँव है।
  2. {{PAGENAME}} भारत का एक गाँव है।
  3. {{PAGENAME}} भारत के राजस्थान राज्य का गाँव है।
  4. {{PAGENAME}} भारत के राजस्थान राज्य के कोटा जिले का एक गाँव है।
  5. {{PAGENAME}} भारत के राजस्थान राज्य के कोटा जिले के X मण्डल का एक गांव है।
  6. ABCD भारत के राजस्थान राज्य के कोटा जिले के X मण्डल का एक गांव है।
तो मेरे विचार में 1,2,3 तक के आधार लेख हटाने योग्य है क्योंकि उनमें दी गयी जानकारी इतनी पूर्ण नहीं और खासकर 1 क्योंकि यह हर पाठक जानता है कि ABCD एक गाँव है। परन्तु इससे आगे 4,5,6 हमें उस गाँव के जिले एवं मण्डल इत्यादि की सूचना दे रहा है जो पाठको के लिये उपयोगी होगी। किसी भी विश्वकोष में ऐसे आधार लेखों का होना बुरा नहीं जो अपने मैं कुछ रचनात्मक जानकारी समेंटे हो। वर्तमान में समस्त गाँवों के लेख टायप 5 और 6 के प्रकार के है। इसके अलावा अन्य स्टब लेख जो विकिपीडिया की किसी महत्त्वपूर्ण पालिसी जैसे उल्लेख्नियता का उल्लँघन करे तो उसे निश्चत रुप से हटाया जा सकता है।
परन्तु आधार लेखों में मामले में अनुनाद जी की बात से सहमत हूँ कि इन आधार लेखों की वजह से नये सदस्यों को उसमें जानकारी भरने में आसानी रहती है। हिन्दी विकि के २५००० से अधिक लेख अपनी आधार अवस्था से गुजरकर ही सम्मपन बने है। ऐसे लेख बहुत कम है जो शुरुवाती अवस्था से पूर्ण हो। अत: आप यह मत सोचिये कि इन आधार लेखों को कोई आगे नहीं बढायेगा अभी नही तो आज से १० साल बाद कोई इन्हे बढायेगा, १० साल बाद नहीं तो १०० साल के अन्तराल में इन्हें कोई बढायेगा। आखिर पूर्ण विश्वकोष बनाना एक क्षणिक प्रयास नहीं अपितु इसके लिये बहुत समय एवं परिश्रम शक्ति की आवश्यकता है।
अब बात वर्तमान लेख कि- यह लेख बर्बरता से ग्रस्त तो नहीं परन्तु इसमें आवश्यक सूचना सामग्री अत्यन्त कम है। परन्तु यह विषय महत्त्वपूर्ण है इसलिये हमें इसे न हटाकर इसमें कुछ जानकारी और जोड़ देनी चाहिये। ऐसा ही कई आधार लेखों के सन्दर्भ में किया जा सकता है।
हां हम यह प्रयास जरुर कर सकते है कि अब और अधिक आधार लेख न बने जिससे कि जानकारी इन्डेक्स बिल्कुल ही डाय्ल्यूट न हो--Mayur (talk•Email) 17:58, 3 अक्टूबर 2011 (UTC)[उत्तर दें]
आपकी यह बात सही है कि 4, 5 और 6 प्रकार के लेख कुछ जानकारी प्रदान करते हैं। मैं इनमें से किसी को भी हटाने के लिये नामांकित नहीं करूँगा जब तक कि विकी समुदाय को ऐसा न लगे कि उन्हें हटाना है। इस लेख को मैंने इस कारण से नामांकित किया क्योंकि इसमें टैग करने के समय केवल अर्थ ही दिया था जिससे मुझे यह एक डिक्शनरी एंट्री जैसा लगा, जो कि विकिपीडिया पर नहीं विक्षनरी पर होना चाहिए। अगर आप इस लेख में अधिक जानकारी डालना चाहते हैं तो अवश्य डालें, तब इसे हटाने की कोई वजह नहीं होगी। इस विषय पर मेरी जानकारी सीमित है, अतः मैं इसके विस्तार में आपकी अधिक मदद नहीं कर पाऊँगा।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 18:23, 3 अक्टूबर 2011 (UTC)[उत्तर दें]