वार्ता:अंतर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शीघ्र हटाने पर चर्चा[संपादित करें]

इस पृष्ठ को अर्थहीन होने के कारण नहीं हटाया जाना चाहिये क्योंकि...गलत कारण। पूर्णतया ज्ञानकोषीय लेख। --मनोज खुराना 08:14, 13 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@Manojkhurana: गलती से वार्ता पृष्ठ देखने से पूर्व मैंने लेख हटा दिया लेकिन आपका कथन लेख को बचाने के लिए पर्याप्त नहीं है। अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर भी en:International Numbering System पृष्ठ अनुप्रेषित ही है। यदि आप कोई उचित कारण देंगे तो इसे पुनः स्थापित कर दिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:32, 13 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
तो यहाँ भी अनुप्रेषित कर दीजिए, कोई बात नहीं। मेरा कथन लेख को बचाने के लिए पर्याप्त नहीं है, आपका कथन लेख को हटाने के लिए पर्याप्त कैसे है- ये समझा दें तो मेहरबानी होगी। सामग्री में अर्थहीन क्या था, जरा स्पष्ट करने का कष्ट करें। आप विज्ञान से संबंधित हैं तो शायद आपके पास कोई तर्क हो लेकिन मैं अवश्य उसे समझना चाहुंगा --मनोज खुराना 14:20, 13 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मनोज जी, मैंने मेरे तर्क को पर्याप्त नहीं कहा और इसी कारण से लेख को पुनः स्थापित करने की बात लिखी है। सामान्यतः लेख हटाने से पूर्व उसका इतिहास और वार्ता पन्ने देखता हूँ लेकिन आज भूल से वार्ता पन्ना नहीं देखा अन्यथा नहीं हटाता। अब अनुप्रेषण में समस्या यह है कि वहाँ जिस पृष्ठ पर अनुप्रेषित किया गया है उसका अर्थ मुझे आजतक समझ नहीं आया और वो पृष्ठ हमारे यहाँ उपलब्ध भी नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:47, 13 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
अंग्रेजी का समझ नहीं आ रहा तो क्या हुआ, जो हमें समझ में आएगा, हम उसी हिसाब से कर लेंगे। @अनुनाद सिंह: जी क्या आप कुछ प्रकाश डाल सकते हैं।--मनोज खुराना 05:05, 14 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana: आप यह तो बतायें कि अनुप्रेषित किस पृष्ठ पर करना है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:54, 14 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे नहीं पता इस लेख में क्या लिखा था। पर जहाँ तक इस नाम से मुझे समझ में आ रहा है, जैसे हम भारतीय पद्धति में इकाई, दहाई, सैकड़ा, हज़ार,लाख, अरब इत्यादि लिखते हैं वैसे ही अंतर्राष्ट्रीय रूप से ones, tens, hundreds, और आगे मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन जैसा लिखा जाता है।
और ऊपर दिया गया अंग्रेजी विकि का लेख भी बड़ी अज़ीब जगह अनुप्रेषित है। जहाँ इसका अनुप्रेषण है वो लेख हिंदी में मौजूद नहीं, पर बनाया जा सकता है। नाम मेरी समझ में नहीं आ रहा,की किस नाम से इसे बनाया जाय। लेकिन फिर भी इसे बनाया जाना चाहिए।
और अंतर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति पर बना लेख बजाय इस खाद्य कोडिंग वाले लेख पर अनुप्रेषित करने के, स्वतंत्र होना चाहिए। वस्तुतः संख्याओं को अरबी अंको द्वारा व्यक्त करने और उनमें अंको के स्थानीय मानों को मिलियन ट्रिलियन में लिखने की परंपरा ही अंतर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति है। ऐसा मुझे प्रतीत हो रहा। बाकी आप लोग जैसा चाहें।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 20:06, 14 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
कृपया सन्दर्भ जोड़कर लेख को उचित रूप प्रदान करें। मैंने इसे पुनः स्थापित कर दिया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:09, 15 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: जी! इसे जल्द ही उचित रूप में लाने का प्रयास रहेगा! धन्यवाद!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 11:40, 15 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मैं भी सोचने में लगा हूँ कि इस सम्बन्ध में क्या किया जाना चाहिये।---- अनुनाद सिंहवार्ता 07:07, 16 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
वैसे सत्यम् जी ने इसे एक सुन्दर रूप दे दिया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:50, 16 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: जी! टैग तो हटा दीजिए। --मनोज खुराना 13:14, 16 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@Manojkhurana, संजीव कुमार, और अनुनाद सिंह: मुझे इस लेख पर सामग्री खोजते समय अंग्रेजी विकी पर कुछ लेख मिले जिनके संगत हमारे यहाँ भी लेख होने चाहियें, जैसे Order of magnitude या Long and short scales। आप लोग बिज्ञान और गणित के विषयों पर लेख बनाते हैं अतः इन्हें अपनी ध्यानसूची में रख लें और समय मिलने पर इन्हें हिन्दी में भी बनायें।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 06:08, 17 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

लेख के नाम की वर्तनी[संपादित करें]

अंग्रेजी के 'इण्टरनेशनल' के संगत हिन्दी में जो शब्द प्रयुक्त होता है उसकी शुद्ध वर्तनी 'अन्तरराष्ट्रीय' या 'अंतरराष्ट्रीय' है, 'अन्तर्राष्ट्रीय' नहीं। 'अन्तर्राष्ट्रीय' का उपयोग अंग्रेजी के 'इण्ट्रानेशनल' के लिये होता है। (अन्तर्राष्ट्रीय = अन्तः + राष्ट्रीय) । इस विषय पर विभिन्न चर्चा समूहों में भी खूब चर्चा हुई है। ---- अनुनाद सिंहवार्ता 03:27, 18 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

अनुनाद जी! आप इसे जहाँ चाहें स्थानांतरित कर सकते हैं। अगर कुछ चर्चाओं की कड़ियाँ दें तो हम भी अपना ज्ञानवर्धन कर लें। जहाँ तक हमें पता है अंतर्राष्ट्रीय शब्द अंतः और राष्ट्रीय के मिलने से संस्कृत व्याकरण में नहीं बनता। बहुत पहले संधि समास पढ़ा था, अब याद नहीं पर ये जाना था की संस्कृत वाले अंताराष्ट्रिय जैसा कुछ बनाते हैं। बाकियों के बारे में मुझे मालूम नहीं। आप कुछ कड़ियाँ उपलब्ध करायें तो मेहरबानी होगी।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 18:19, 18 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]