वाण्डाविज़न

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वाण्डाविज़न
चित्र:WandaVision logo.png
शैली
  • ड्रामा
  • रोमांस
  • सिटकॉम
  • सुपरहीरो
निर्माताजैक शेफ़र
आधरण
निर्देशकमैट शैक्मैन
अभिनीत
थीम संगीतकार
संगीतकारक्रिस्टोफे बेक
उद्गम देशसंयुक्त राज्य
मूल भाषा(एं)अंग्रेजी
एपिसोड कि संख्या9
उत्पादन
कार्यकारी निर्माता
  • केविन फाइगी
  • लुई डेस्पोसितो
  • विक्टोरिया अलोंसो
  • मैट शैक्मैन
  • जैक शेफर
निर्माताचक हेवर्ड
उत्पादन स्थान
छायांकनजैस हॉल
संपादक
  • टिम रॉच
  • ज़ेने बेकर
  • नोना खोदाई
  • माइकल ए वेबर
कैमरा सेटअप
  • सिंगल कैमरा
  • मल्टी कैमरा
प्रसारण अवधि29–49 मिनट
निर्माता कंपनीमार्वल स्टूडियोज
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कडिज़्नी +
प्रकाशितजनवरी 15, 2021 (2021-01-15) –
मार्च 5, 2021 (2021-03-05)
संबंधित
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स

वाण्डाविज़न मार्वल कॉमिक्स के दो पात्रों - वांडा मैक्सिमॉफ / स्कार्लेट विच और विज़न पर आधारित एक अमेरिकी टेलीविज़न मिनीसीरीज़ है, जिसे जैक शेफ़र द्वारा स्ट्रीमिंग सेवा डिज्नी+ के लिए बनाया गया है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में सेट यह शृंखला फ्रैंचाइज़ी की अन्य फिल्मों के साथ निरंतरता साझा करती है, और इसकी कहानी फिल्म अवेंजर्स: एंडगेम (२०१९) की घटनाओं के बाद घटित होती है।[1] वाण्डाविज़न को मार्वल स्टूडियोज ने निर्मित किया है; शेफ़र शृंखला की मुख्य लेखिका हैं, और इसका निर्देशन मैट शैक्मैन ने किया है।

एलिज़ाबेथ ऑल्सन और पॉल बेटनी ने फिल्म शृंखला से वांडा मैक्सिमॉफ और विज़न के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराया है, और इनके अतिरिक्त शृंखला में डेबरा जो रप, फ्रेड मेलमेड, कैथरीन हान, टियोना पैरिस, रैंडल पार्क, कैट डेनिंग्स और ऐवन पीटर्स ने भी अभिनय किया है।[2] सितंबर २०१८ तक, मार्वल स्टूडियोज डिज्नी+ के लिए वांडा और विज़न जैसे एमसीयू फिल्मों के सहायक चरित्रों पर आधारित कई सीमित शृंखलाऐं विकसित कर रहा था, जिनमें ऑल्सन और बेटनी अपनी अपनी भूमिकाओं में वापसी करने वाले थे। जनवरी २०१९ में शेफ़र को लेखन कार्य सौंपा गया;[3] अप्रैल में इस शृंखला की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई;[4] और अगस्त में शैक्मैन भी निर्देशक के रूप में शामिल हो गए।[5] शृंखला कई पुराने सिटकॉम कार्यक्रमों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है, वांडा और विजन इसमें एक ऐसी वास्तविकता में रहते हैं जो उन्हें विभिन्न दशकों के टेलीविजन कार्यक्रमों के बेच ले जाती है। अटलांटा, जॉर्जिया में नवंबर २०१९ में शृंखला का फिल्मांकन प्रारम्भ हुआ,[6] लेकिन निर्माण कार्य मार्च २०२० में कोविड-१९ महामारी के कारण अटक गए।[7] सितंबर २०२० में लॉस एंजिल्स में शृंखला के निर्माण कार्य फिर से शुरू हुए,[8] और उसी वर्ष नवंबर में समाप्त हो गये।[9]

१५ जनवरी २०२१ को वाण्डाविज़न के पहले दो धारावाहिकों का प्रीमियर हुआ,[10] और यह शृंखला नौ धारावाहिकों तक चली, जिसके बाद इसका समापन ५ मार्च को हो गया।[11] यह एमसीयू के चौथे चरण में पहली शृंखला है। आलोचकों द्वारा शृंखला की सिटकॉम सेटिंग्स और ट्रॉप्स, डार्क टोनल शिफ्ट्स और ऑल्सन, बेटनी और हान के अभिनय की प्रशंसा की गयी।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Mancuso, Vinnie (January 29, 2021). "Here's Exactly When 'WandaVision' Takes Place in the MCU Timeline". Collider. मूल से January 30, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 29, 2021.
  2. Coggan, Devin (August 23, 2019). "Kat Dennings, Randall Park, and Kathryn Hahn join Disney+'s WandaVision". Entertainment Weekly. मूल से August 24, 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि August 24, 2019.
  3. Dinh, Christine (November 13, 2019). "What's Next For The Marvel Cinematic Universe After 'Avengers: Endgame'". Marvel.com. मूल से November 14, 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि November 14, 2019.
  4. Dinh, Christine (April 12, 2019). "All of the Marvel Disney+ News Coming Out of The Walt Disney Company's Investor Day". Marvel.com. मूल से April 12, 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 12, 2019.
  5. Couch, Aaron (August 23, 2019). "Marvel Unveils 3 New Disney+ Shows Including 'She-Hulk' and 'Moon Knight'". The Hollywood Reporter. मूल से August 23, 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि August 23, 2019.
  6. Barnhardt, Adam (September 9, 2019). "WandaVision Reportedly Beginning Production in November". Comicbook.com. मूल से September 20, 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि October 21, 2019.
  7. Kroll, Justin (March 14, 2020). "Marvel's Disney Plus Shows Pause Production Due to Coronavirus". Variety. मूल से March 14, 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 14, 2020.
  8. Reinstein, Mara (2020). "Not Your Mother's Suburbs". emmy. खण्ड XLII अंक. 12. पपृ॰ 42–50. मूल से December 20, 2020 को पुरालेखित.
  9. Scholz, Pablo (November 13, 2020). "Entrevista exclusiva: quién es la argentina vicepresidenta de Marvel, la mujer más poderosa de Hollywood". Clarín (स्पेनिश में). मूल से November 13, 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि November 13, 2020.
  10. Alexander, Julia (January 8, 2021). "WandaVision will premiere with two episodes on Disney Plus". The Verge. मूल से January 8, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 8, 2021.
  11. Lee, Janet W. (January 4, 2021). "Disney Plus Unveils 'WandaVision' TV Spot, Releases Original Theme Song". Variety. मूल से January 4, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 4, 2021.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

वाण्डाविज़न के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन