वाजिद खान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वाजिद खान

वाजिद खान
जन्म वाजिद अली खान
10 मार्च 1981 (1981-03-10) (आयु 43)
मंदसौर,मध्य प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
प्रसिद्धि का कारण आयरन नेल आर्ट, चित्रकला
वेबसाइट
wajidkhanartist.com

वाजिद खान (जन्म: १० मार्च १९८१, मंदसौर,मध्य प्रदेश, भारत) एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट (कलाकार), चित्रकार, पेटेंट धारक, व अविष्कारक हैं।[1][2][3][4][5][6]

प्रारंभिक जीवन और परिचय[संपादित करें]

वाजिद का जन्म १० मार्च १९८१ को मध्य प्रदेश के जिले मंदसौर के बेहद छोटे से गाँव सोनगिरी में हुआ। सुदूर अंचल में बसे इस गांव के लोग खेती औऱ मजदूरी से गुजर बसर करते हैं। कला के क्षेत्र में नाम कमाने से पहले वाजिद इसी गांव में रहा करते थे। पांच भाईयों और दो बहनों के साथ शुरुआती जीवन आम बच्चों की तरह ही बीता। लेकिन मन चंचल औऱ सोच कलात्मक थी। साधारण वस्तुओं से वो असाधारण प्रस्तुति देने की कोशिश करते औऱ इसी वजह से घर के बड़ों की डांट खाते। थोड़े और बड़े हुए तो कुछ अलग करने की चाह ने कला के क्षेत्र में कदम रखवाया। पढ़ाई में कमजोर थे औऱ पहाड़े भी नहीं सुना पाते थे। पांचवी कक्षा के बाद ही घरवाले कला के शौक से परेशान हो गए। खेती करने वाले पिता तो बेहद नाराज हो रहते थे जबकि वाजिद उस वक्त दुनिया की सबसे छोटी प्रेस बनाने में लगे थे। स्टील औऱ लोहे से उन्होंने सबसे छोटी आयरन प्रेस बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।[7]

अविष्कार[संपादित करें]

१४ वर्ष की आयु तक आते-आते पानी में चलने वाला सबसे छोटा जहाज बना दिया। जमीन, पानी के बाद आसमान नापने की बारी थी और कलाकृति में बनाया हैलीकॉप्टर। जब इन कलाकृतियों पर तारीफें मिली तो वाजिद की सपनों को भी पंख लगने लगे और युवावस्था तक आते-आते पानी चोरी रोकने की मशीन सहित २०० अविष्कार कर दिए। इन अविष्कारों को जिसने देखा वो हैरान था। लेकिन मार्गदर्शन न मिल पाने से इन अविष्कारों को वो स्थान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। वर्ष २००३ में इन्होने एक प्रकाश संवेदक और गियर लॉक का आविष्कार किया। वाजिद खान को १४० अविष्कारों के लिए श्रेय प्राप्त है।

कलाकृतियाँ[संपादित करें]

ऑटोमोबाइल पार्ट्स से बनाया गया घोड़ा और जॉकी

मां-बेटे का प्यार दिखाती नेल आर्ट की कलाकृति में उमड़ी भावनाओं ने दर्शकों को भावुक किया। कीलों से बने इन चेहरों की कशिश दिनोंदिन बढ़ती गई। इसकी मशहूरियत ने रफ्तार पकड़ ली औऱ प्रदर्शनी का दौर शुरू हुआ। हालांकि जब किसी कलाकार की कला मुकम्मल कहलाने लगती है तो कलाकार को नया प्रयोग करने का खतरा उठाना ही पड़ता है। वाजिद यह खतरा बहुत जल्द उठाने को तैयार हो गए औऱ युवावस्था में ही उन्होंने नेल आर्टिस्ट के जमे हुए ओहदे से खुद को बाहर निकालकर २०१२ में आटोमोबाइल आर्ट लांच कर दिया। बी.एम.डब्ल्यू., मर्सिडीज़ और बुलेट के पार्ट्स से यह आटोमोबाइल आर्ट तैयार किया गया था। इन्हें मिलाकर दीवार पर एक घोड़ा बनाया गया जो दूर से देखने पर जॉकी के साथ दौड़ता हुआ नजर आता है। इसके थ्री डी इफेक्ट्स आज भी इंदौर शहर के एक मशहूर बंगले की दीवार पर कायम है।[8] इन सभी के बीच मुंबई से लेकर दुबई और लंदन में कला प्रदर्शित होते रहे। वाजिद खान ने अपनी कला को सिर्फ लोगों को खुशी देने या अपने जज्बात जाहिर करने का जरिया नहीं बनाया बल्कि समाज को जागरुक करने में भी अहम भूमिका निभाई। २०१४ में बेटी बचाओ आंदोलन में शामिल हुए औऱ चिकित्सा क्षेत्र में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों से रोती हुई एक मासूम बच्ची की कलाकृति बनाई। यह बताती है कि जो कैंची लोगों के जख्मों को सीलने के काम आती है, जो स्टेथेस्कोप दिल की धड़कने नापता है अकसर वही किसी मासूम को दुनिया में आने से पहले मौत के मुंह में पहुंचा देती है। मेडिकल उपकरणों के इस्तेमाल से इसी हकीकत को वाजिद ने निडरता से दिखाया और भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। इसी साल में श्रीलंका के आर्किटेक्ट बाबा का गिट्टी से फोटो बनाकर अमेजिंग आर्ट में अपना हुनर दिखाया। अब २०१५ में बंदूक की गोली से महात्मा गांधी का फोटो पेश किया है। कुछ ही वर्षों में वाजिद की ऊंगलियों का जादू दुनियाभर में तब देखने को मिलेगा जब २०२२ में कतर में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए उनके अंदाज का स्कल्पचर देखने को मिलेगा। वाजिद को कतर में १० हजार स्क्वेयर फीट का स्कल्पचर का आर्डर मिला है जिसे वो कई नायाब चीजों से तैयार कर रहे हैं। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित स्कल्पचर होगा। अब आर्टिस्ट वाजिद खान अपनी १४० तरह की कलाओं और अविष्कारों को पैटेंट करा रहे हैं। कलाकृतियों को बनाने के साथ ही इन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के प्रति भी वे प्रतिबद्द है।[9][10][11]

लोहे के कील से वाजिद खान द्वारा बनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र

वाजिद ने ‘नेल आर्ट’ से महात्मा गांधी का चित्र भी बनाया। इस चित्र की चर्चा होने पर मुंबई से ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स’ के विशेषज्ञों का एक दल इंदौर पहुंचा तथा बारीकी से उसकी कला का अध्ययन करने के उपरांत उसे वर्ष २०१२ में ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाने वालों में शामिल किया। इसके अतिरिक्त वाजिद खान ने नेल आर्ट से मदर मैरी, ईसा मसीह, काबा शरीफ़, साई बाबा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक उद्योगपति धीरूभाई अंबानी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त अरब अमीरात के वजीर-ए-आलम मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और उनके पुत्र हामदान बिन मोहमे बिन राशिद अल मकतूम का चित्र बनाया हैं।

कला प्रदर्शनी[संपादित करें]

१७ फरवरी २०१५ को मुंबई मे सिग्नेचर्स स्पोर्ट्स एेण्ड एन्टरटेनमेन्ट द्वारा वाजिद खान की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिनमें बॉलीवुड की कई हस्तियो ने प्रदर्शनी में शिरकत किया, जिनमे दलीप ताहिल, अश्मित खान, चाहत खन्ना मिर्ज़ा और सीमा चौाहान प्रमुख थे।[12][13][14][15][16][17][18][19][20][21]

फीफा विश्व कप, २०२२ में[संपादित करें]

वर्ष २०२२ में कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में पूरी दुनिया फुटबॉल मैच के साथ भारतीय कलाकार वाजिद खान का आर्ट भी देखेगी। नेल आर्टिस्ट वाजिद अली खान १० हजार स्क्वेयर फीट का एक स्कल्प्चर बना रहे हैं जो कतर में मुख्य स्टेडियम के बाहर लगाया जाएगा। २ हजार से ज्यादा प्लास्टिक पाइप्स से बनने वाले इस आर्ट वर्क को तैयार होने में ५ साल का समय लगेगा। स्कल्प्चर को बनाने के लिए दुबई की गल्फ लायन ट्रेडिंग कंपनी ने वाजिद को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। तकरीबन १०० बाय १०० के सर्फेस पर बनने वाले इस वर्टिकल स्कल्प्चर में ब्लैक कलर के २ हजार प्लास्टिक पाइप्स का इस्तेमाल होगा। इसकी खासियत यह है कि फ्रंट से देखने पर दुबई किंग का फेस, बैक साइड से वर्ल्ड कप लोगो, लेफ्ट से फीफा प्रेसीडेंट का फेस और राइट साइड से कतर फुटबॉल के कैप्टन का फेस नज़र आएगा।[22]

अन्य[संपादित करें]

आई.आई.एम. इंदौर में लेक्चर[संपादित करें]

८ मार्च, २०१५ को वाजिद ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, इंदौर में आयोजित समारोह में लेक्चर दिया। वाजिद आईआईएम के स्टूडेंट्स और देश की चुनिंदा कंपनियों के मैनेजर्स को इनोवेशन के सब्जेक्ट की जानकारी दी।[23][24][25][26]

ऑटोमोबाइल आर्ट फेस्टिवल[संपादित करें]

जयपुर, राजस्थान में १८ अप्रैल २०१५ से आयोजित होने वाले छः दिवसीय ऑटोमोबाइल आर्ट फेस्टिवल में वाजिद खान ने भी शिरकत किया। इस कला महोत्सव में देश के कई नामचीन कलाकार आमंत्रित थें। प्रतिष्ठित आई. टी. सी. राजपुताना होटल में होने वाले इस आर्ट फेस्टिवल में कलाकार वाजिद खान ने वर्कशॉप लिया।[27][28][29][30][31]

सामाजिक कार्य[संपादित करें]

दैनिक भास्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार, वाजिद खान कई सामाजिक कार्यो से भी संलग्न है। वो मुफ्त में विद्यार्थियों तथा उभरते हुए कलाकारों को कला सीखाने का भी काम करते हैं। [32]

उपलब्धियां एवं सम्मान[संपादित करें]

[34][35][36]

गैलरी[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "वाजिद अली खान ने ली वर्कशॉप, बच्चों को दिए टिप्स". दैनिक भास्कर . Nov 10, 2014. अभिगमन तिथि Feb 29, 2015. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "कलाकार वाजिद अली खान ने ली वर्कशॉप". कैप्म्पस लाइव. नवम्बर 10, 2014.
  3. Ashish Gaur (2 जुलाई 2012). "'Nail Art' finds mention in Golden Book". टाइम्स ऑफ इंडिया. मूल से 15 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जुलाई 2012.
  4. "Wajid Khan, Nail Artist, newsmakers @ DIGI NEWS Indore". Digi Indore. मई 23, 2013.
  5. "This nail art expert Wajid Khan owes his sucess to Mahatma Gandhi". News 18. अक्टूबर 2, 2015. मूल से 25 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 दिसंबर 2015.
  6. "सवा लाख कीलों से तीन साल में उभरे अहिंसा के पुजारी". Patrika. अक्टूबर 2, 2015.
  7. Karishma Kotwal (18 जून 2012). "Art forms come alive in Indore". टाइम्स ऑफ इंडिया. मूल से 15 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जून 2012.
  8. "Indore innovator turns junk into art". हिंदुस्तान टाइम्स. 1 जुलाई 2013. मूल से 20 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2015.
  9. "Recognition beyond national boundaries: Indian artist 'nails' patent truth". दैनिक भास्कर. 23 फरवरी 2013.
  10. Kauser Usman (23 फरवरी 2013). "Recognition beyond national boundaries: Indian artist 'nails' patent truth". DNA India. मूल से 20 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 फरवरी 2013.
  11. "कबाड़ से किया दुनिया में धमाल". एकिटव इंडिया ब्यूरो. 15 जुलाई 2013. मूल से 1 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2015.
  12. "Bollywood celebs attend artist Wajid Khan's exhibition". टाइम्स ऑफ इंडिया. Feb 17, 2014.
  13. "Ashmit Patel & Dalip Tahil @ Wajid Khan's Nail Art Exhibition !". The Bollywood Show. Feb 18, 2014.
  14. "Bollywood celebs Attend Artist Wajid Khan's Exhibition". The Bollywood Show. Feb 18, 2014.
  15. "Ashmit Patel & Dalip Tahil at Wajid khan art preview 3d iron nails art portraits 1". Bollywood Royale. Feb 18, 2014.
  16. "Bollywood celebs attend artist Wajid Khan's exhibition". Bollywood Central. Feb 18, 2014.
  17. "Chahat Khanna Mirza at Wajid Khan Art Preview 3d Iron Nail Portraits". AceBollywood. Feb 18, 2014.
  18. "Ashmit Patel @ Wajid Khan'S Nail Art Exhibition". Bollywood Universe. Feb 18, 2014.
  19. "Unbelievable Nail Art Exhibition". Festive Tube. Feb 18, 2014.
  20. "Celebs at Wajid Khan art Event". Bollywood Waala. Feb 18, 2014.
  21. "Wajid Khan's Mumbai Exhibition". Wajid Art. Mar 21, 2014.
  22. "फीफा वर्ल्ड कप में इंदौर का शेअर, बना रहे 10 हजार स्क्वेयर फीट का आर्ट वर्क". दैनिक भास्कर. Feb 27, 2015.
  23. "IIM छात्रों को पढ़ाएगा ये 5वीं फेल युवा, दुनिया मान चुकी इसके हुनर का लोहा". दैनिक भास्कर. मार्च 7, 2015.
  24. "Utkarsha-IIM Indore's Social Fest". IIM Indore. मार्च 8, 2015.
  25. Aishwarya-Mangla (मार्च 9, 2015). "Lessons and fun for IIM-I students at Utkarsha '15". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया.
  26. "Socially sensitive IIM-I students hold national social fest". The Free Press Journal. मार्च 9, 2015.
  27. "कला के दिग्गजों से गुलजार होगा ऑटोमोबाइल आर्ट फेस्टिवल". दैनिक भास्कर. १३ अप्रैल, २०१५. मूल से 25 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अप्रैल 2015. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  28. "जयपुर फेस्टिवल में शहर के कलाकार". दैनिक भास्कर. अप्रैल 17, 2015.[मृत कड़ियाँ]
  29. "Now an Automobile Art Fest!". DNA India. अप्रैल 9, 2015. मूल से 17 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2015.
  30. "ऑटोमोबाइल आर्ट वर्क में हिस्सा लेने जयपुर आए आर्टिस्ट और पेटेन्ट होल्डर वाजिद खान". दैनिक भास्कर. अप्रैल 19, 2015.[मृत कड़ियाँ]
  31. "कारो पर कला का कारवां". दैनिक भास्कर. अप्रैल 19, 2015.[मृत कड़ियाँ]
  32. Thakkar, Sumit (July 20, 2015). "इंदौर के वाजिद खान की आर्ट दिखेगी फीफा २०२२ में". दैनिक भास्कर.[मृत कड़ियाँ]
  33. Golden Book of World Records. "Nail Portrait". GBWR. मूल से 20 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2015.
  34. Kauser Usman (23 जून 2012). "Nail Portrait". DNA. मूल से 20 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2013.
  35. Limca Book of Records. "Most nails used for a portrait". Limca Book of Records. मूल से 23 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2015.
  36. India Book of World Records. "Most nails used for nail-portrait". India Book of World Records.
  37. "About Wajid Khan" Archived 2013-10-11 at the वेबैक मशीन. Retrieved फ़रवरी 20, 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]