वसिष्ठ तारा
दिखावट
| इस लेख में अन्य लेखों की कड़ियाँ कम हैं, अतः यह ज्ञानकोश में उपयुक्त रूप से संबद्ध नहीं है। |
वसिष्ठ /ʋə.sɪʂ.ʈʰə/ एक द्वितीय-प्रभामान तारा है, जो तारामंडल महाभुजंग (Ursa Major) में स्थित सप्तर्षि मंडल की मूठ (हैंडल) का भाग है।इस तारे को ζ Ursae Majoris के नाम से बायर संज्ञा (Bayer designation) प्राप्त है।
यह तारा, कम प्रकाशमान तारे अरुंधती (जो कि स्वयं दो तारों—अरुंधती A और अरुंधती B—की एक युग्म प्रणाली है) के साथ मिलकर एक सुप्रसिद्ध नग्न-नेत्र द्वय तारा बनाता है, और स्वयं चार तारों की एक प्रणाली है।वसिष्ठ और अरुंधती की तारा प्रणाली, हिप्पारकोस खगोलीय उपग्रह द्वारा की गई मापनानुसार, सूर्य से लगभग ८३ प्रकाश-वर्ष दूर स्थित है, और यह महाभुजंग गतिशील गुच्छ (Ursa Major Moving Group) का एक भाग है।