वर्कस्टेशन

वर्कस्टेशन (अंग्रेज़ी: Workstation) एक विशेष कंप्यूटर है जिसे तकनीकी या वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के लिए बनाया गया है।[2][3] इसे मुख्य रूप से एक ही उपयोगकर्ता के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। यह आमतौर पर लोकल एरिया नेटवर्क से जुड़े होते हैं और बहु-उपयोगकर्ता ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। वर्कस्टेशन शब्द का इस्तेमाल मेनफ़्रेम कंप्यूटर टर्मिनल से लेकर नेटवर्क से जुड़े व्यक्तिगत संगणक (PC) तक कई तरह की चीज़ों के लिए किया जाता रहा है। आम तौर पर इसका मतलब उस हार्डवेयर से होता है जिसे 1980 के दशक में सन माइक्रोसिस्टम्स, सिलिकॉन ग्राफिक्स, अपोलो कंप्यूटर, डेक, एचपी, नेक्स्ट और आईबीएम जैसी कई मौजूदा और बंद हो चुकी कंपनियों ने पेश किया था। वर्कस्टेशन ने 1990 के दशक के अंत तक 3D कंप्यूटर ग्राफिक्स की क्रांति को आगे बढ़ाया था।
इतिहास
[संपादित करें]उत्पत्ति और विकास
[संपादित करें]वर्कस्टेशन व्यक्तिगत संगणक (PC) से भी पहले आ गए थे।[4] पहला कंप्यूटर जिसे वर्कस्टेशन कहा जा सकता है, वह आईबीएम 1620 था, जिसका कोडनेम कैडेट (CADET) था। यह एक छोटा वैज्ञानिक कंप्यूटर था जिसे एक व्यक्ति द्वारा सहभागितापूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था। इसे वर्ष 1959 में प्रस्तुत किया गया था। इस मशीन की एक खास बात यह थी कि इसमें कोई अंकगणितीय परिपथ नहीं था। जोड़ करने के लिए, इसे दशमलव जोड़ के नियमों की एक मेमोरी-रेसिडेंट तालिका की आवश्यकता होती थी।[5] वर्ष 1965 में आईबीएम 1620 की जगह आईबीएम 1130 वैज्ञानिक कंप्यूटर ने ले ली। ये कंप्यूटर डेस्क के आकार के कैबिनेट में कंसोल टाइपराइटर के साथ बनाए गए थे। प्रारंभिक वर्कस्टेशन सामान्यतः खास तौर पर बनाए गए मिनीकंप्यूटर होते थे, जो असल में बहु-उपयोगकर्ता सिस्टम थे। हाद में उन्हें एक ही उपयोगकर्ता के इस्तेमाल के लिए बदल दिया गया था।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Original NeXT computer used by Sir Tim Berners-Lee to design the World Wide Web" [सर टिम बर्नर्स-ली द्वारा वर्ल्ड वाइड वेब को डिज़ाइन करने के लिए इस्तेमाल किया गया ओरिजिनल नेक्स्ट कंप्यूटर।]. गूगल आर्ट्स एंड कल्चर (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.
- ↑ "workstation" [वर्कस्टेशन]. मेरियम-वेब्स्टर डिक्सनरी (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.
- ↑ "workstation" [वर्कस्टेशन]. ब्रिटानिका (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.
- ↑ निक, बरन (1989). Two Worlds Converge [दो दुनियाओं का मिलन] (अंग्रेज़ी भाषा में). pp. 229–233. अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.
- ↑ "IBM 1620" [आईबीएम 1620] (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 22 दिसंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.