वंचित बहुजन आघाड़ी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(वचिंत बहुजन आघाड़ी से अनुप्रेषित)
वंचित बहुजन आघाड़ी
संक्षेपाक्षर वंबआ, वीबीए
नेता प्रकाश आम्बेडकर
दल अध्यक्ष प्रकाश आम्बेडकर
गठन 20 मार्च 2018 (5 वर्ष पूर्व) (2018-03-20)
विचारधारा  • संविधानवाद
 • आम्बेडकरवाद
 • भारतीय राष्ट्रवाद
 • नागरिक राष्ट्रवाद
 • सामाजिक न्याय
 • सामाजिक समानता
 • लोकतंत्र
 • धर्मनिरपेक्षता
 • समाजवाद
 • प्रगतिवाद
रंग   नीला
जालस्थल http://joinvba.com
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव

वंचित बहुजन आघाड़ी (अनुवाद: वंचित बहुजनों का गठबंधन) 20 मार्च 2018 को प्रकाश आम्बेडकर द्वारा स्थापित एक भारतीय राजनीतिक पार्टी है।[1] इस पार्टी की विचारधारा मुख्य रूप से संविधानवाद, आम्बेडकरवाद, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और प्रगतिवाद पर जोर देती है और यह उन राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन बनाती है जो उनके वैचारिक उद्देश्यों के साथ होते हैं।[2] वंचित बहुजन आघाड़ी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 15 मार्च 2019 को राजनीतिक दल का पंजीकरण किया।[3] ये पार्टी लगभग 100 सामाजिक संगठनों द्वारा समर्थित है।[4][5] भारिपा बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आम्बेडकर वंचित बहुजन आघाड़ी के सुप्रीमो हैं। यह राजनीतिक दल महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 में सभी 48 सीटों में से 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था, और बाकी औरंगाबाद की 1 सिट पर एआईएमआईएम लड़ा था।[6][7] औरंगाबाद की इस सीट पर एआईएमआईएम के उम्मीदार इम्तियाझ जलील जीत गये। किंतु वंचित बहुजन आघाड़ी महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 में किसी भी सीट पर नहीं जीत पाई, किंतु उन्हें राज्य का 41 लाख (7.3%) से अधिक मतदान प्राप्त हुआ। वंचित बहुजन आघाडी का महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 के पूर्व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से गठबंधन हुआ था, जो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पूर्व सप्टेंबर 2019 में टूट गया।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Farooquee, Neyaz. "Asaduddin Owaisi's Dalit outreach and the relevance of Prakash Ambedkar's Vanchit Bahujan Aghadi". The Caravan (अंग्रेज़ी में). मूल से 18 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-19.
  2. author/lokmat-news-network (2018-09-29). "वंचित बहुजन आघाडीने महाराष्ट्रात बदलाचे वारे!". Lokmat. मूल से 1 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-19.
  3. "List of Political Parties Year 2018-19". Election Commission of India (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-19.
  4. "Elections 2019 | The Big Players in Maharashtra". The Wire. मूल से 18 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-19.
  5. "Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, प्रकाश आंबेडकर ने गठबंधन से पल्ला झाड़ा". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि 2019-04-19.
  6. "महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना के लिए कितनी गंभीर है अंबेडकर-ओवैसी की चुनौती?". India TV Hindi. Apr 14, 2019. मूल से 20 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि Apr 25, 2019.
  7. "प्रकाश आंबेडकर के अकेले चुनाव लड़ने से बीजेपी-शिवसेना को होगा फायदा– News18 हिंदी". News18 India. 2019-03-12. मूल से 10 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-19.