सामग्री पर जाएँ

लौरा फ़ेर्नान्देज़ देल्गादो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लौरा फ़ेर्नान्देज़ देल्गादो
Laura Fernández Delgado
फ़ेर्नान्देज़, २०१७

पद बहाल
८ मई २०२६
उप राष्ट्रपति फ़्रान्सिस्को गाम्बोआ (निर्वाचित)
डग्लस सोतो (निर्वाचित)
उत्तरवर्ती रोद्रिगो चावेस रोब्लेस

पद बहाल
२२ जून २०२४  ३१ जनवरी २०२५
राष्ट्रपति रोद्रिगो चावेस रोब्लेस
पूर्वा धिकारी नतालिया दियाज़ किन्ताना [es]

पद बहाल
८ मई २०२२  ८ जनवरी २०२५
राष्ट्रपति रोद्रिगो चावेस रोब्लेस
पूर्वा धिकारी पिलार गार्रीदो गोनज़ालो
उत्तरा धिकारी मार्ता एस्कीवेल रोद्रीगेज़ [es]

जन्म 4 जुलाई १९८६ (१९८६-07-04) (आयु 39)
पुन्तारेनास, कोस्ता रीका
जन्म का नाम लौरा विर्जीनिया फ़ेर्नान्देज़ देल्गादो
राजनीतिक दल PPSO (२०२५ से)
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक अलायन्स (२०१८–२०२५)
जीवन संगी जेफ़्री उमान्या अवेन्दान्यो
शैक्षिक सम्बद्धता कोस्ता रीका विश्वविद्यालय
व्यवसाय राजनैतिक‑वैज्ञानिक, राजनेत्री

लौरा विर्जीनिया फ़ेर्नान्देज़ देल्गादो (स्पेनी: Laura Virginia Fernández Delgado; जन्म ४ जुलाई १९८६) कोस्ता रीका की एक राजनेत्री, राजनैतिक‑वैज्ञानिक तथा कोस्ता रीका की निर्वाचित राष्ट्रपति हैं। सार्वभौम जन दल की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी के रूप में फ़ेर्नान्देज़ ने वर्ष २०२६ का राष्ट्रपति चुनाव जीता।[1] इससे पूर्व वे वर्ष २०२२ से २०२५ तक राष्ट्रीय योजना एवं आर्थिक नीतिमन्त्री तथा वर्ष २०२४ से २०२५ तक राष्ट्रपति‑कार्यालय की मन्त्री रहीं।

प्रारम्भिक जीवन

[संपादित करें]

पुन्तारेनास में जन्मी फ़ेर्नान्देज़ ने कोस्ता रीका विश्वविद्यालय में राजनीति एवं लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था का अध्ययन किया।[2][3][4]

राजनैतिक जीवन

[संपादित करें]

वर्ष २००८ से २०१० तक फ़ेर्नान्देज़ ने राष्ट्रीय योजना एवं आर्थिक नीति मन्त्रालय के राज्य‑सुधार कार्यक्रम में जर्मन तकनीकी सहयोग एजेन्सी (GIZ) की सदस्य के रूप में परामर्शदाता का कार्य किया। वर्ष २०१० में वे इसी मन्त्रालय में सिविल सेवक के रूप में नियुक्त हुईं और २०१४ तक आधुनिकीकरण तथा प्रेषण‑सम्बन्धी सलाहकार रहीं। वर्ष २०१४ से २०१८ तक उन्होंने विधान‑सभा में सार्वजनिक व्यय, वित्त, राजस्व तथा शासन‑सुधार से सम्बन्धित विषयों पर सलाहकार के रूप में कार्य किया। वर्ष २०१८ के कोस्ता रीका राष्ट्रपति चुनाव में वे मारियो रेडोन्दो की उपराष्ट्रपति‑पद की प्रत्याशियों में से एक थीं।[5][6]

वर्ष २०१८ में फ़ेर्नान्देज़ राष्ट्रीय योजना एवं आर्थिक नीति मन्त्रालय में शोधकर्ता बनीं, जहाँ उनका ध्यान शासन‑सहयोग, सार्वजनिक नियुक्तियों तथा प्रशासनिक सुधारों पर केन्द्रित रहा। वर्ष २०२० से २०२१ तक वे कार्तागो नगरपालिका में सामरिक योजना‑निदेशक रहीं, तत्पश्चात पुनः मन्त्रालय में शोधकार्य हेतु लौटीं।[7] ८ मई २०२२ को राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोब्लेस ने उन्हें राष्ट्रीय योजना एवं आर्थिक नीति‑मन्त्री नियुक्त किया। २१ जून २०२४ को चावेस ने उन्हें राष्ट्रपति‑कार्यालय की मन्त्री भी नियुक्त किया। ११ जुलाई २०२४ को उन्होंने एक अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर ३० जुलाई को कोस्ता रीका में महिला मताधिकार दिवस के रूप में घोषित किया। ३१ जनवरी २०२५ को फ़ेर्नान्देज़ ने २०२६ के राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी बनने हेतु अपने मन्त्री पदों से त्यागपत्र दे दिया।[8]

कोस्ता रीका की निर्वाचित राष्ट्रपति

[संपादित करें]

२९ जुलाई २०२५ को फ़ेर्नान्देज़ ने सार्वभौम जन‑दल (PPSO) की ओर से अपनी राष्ट्रपति‑उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की।[9] उन्होंने स्वयं को चावेस की नीतियों की निरन्तरता के रूप में प्रस्तुत किया, क्योंकि चावेस संवैधानिक रूप से पुनः चुनाव लड़ने के पात्र नहीं थे, और वे चावेसवाद की समर्थक भी रहीं।[10] फ़ेर्नान्देज़ बीस राष्ट्रपति‑उम्मीदवारों में से एक तथा पाँच महिला प्रत्याशियों में से एक थीं। उन्हें कुल मतों के ४८.३% के साथ राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया।[11][12]

२ फ़रवरी २०२६ को संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेशमन्त्री मार्को रूबियो ने एक प्रेस‑वक्तव्य में फ़ेर्नान्देज़ को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कोस्ता रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मादक‑पदार्थ तस्करी के विरुद्ध सहयोग, अवैध प्रव्रजन की समाप्ति, साइबर‑सुरक्षा तथा दूरसंचार‑सुरक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक सम्बन्धों को सुदृढ़ करने जैसे साझा उद्देश्यों में प्रगति होगी।[13]

फ़ेर्नान्देज़ ८ मई २०२६ को कोस्ता रीका की दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी, उनसे पूर्व लौरा चिन्चिल्ला इस पद पर आसीन थीं।[14] वे कोस्ता रीका में “तृतीय गणराज्य” की अवधारणा का समर्थन करती हैं और शासन सुधार, भ्रष्टाचार निरोध, मुक्त उद्यम विस्तार, व्यापार प्रोत्साहन तथा कोस्ता रीका‑इज़राइल सम्बन्धों को सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त कर चुकी हैं।[15][16][17]

उन्हें दक्षिणपन्थी जनवादी राजनेत्री के रूप में वर्णित किया जाता है। [18][19][20]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  2. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  3. Arias, Héctor (7 September 2025). "¿Quién es Laura Fernández? Edad, Biografía y Candidatura Presidencial 2026 en Costa Rica" [Who Is Laura Fernández? Age, Biography, and 2026 Presidential Candidate in Costa Rica]. Voces de Costa Rica (स्पेनिश भाषा में). 12 December 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 December 2025.
  4. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  5. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  6. Batista Márquez, Marilyn (20 November 2017). "A los 31 Años Aspira a Convertirse en Vice Presidenta de la República" [At 31 Years Old, She Aspires to Become Vice President of the Republic]. Revista Petra (स्पेनिश भाषा में). 12 December 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 28 November 2025.
  7. Batista Márquez, Marilyn (20 November 2017). "A los 31 Años Aspira a Convertirse en Vice Presidenta de la República" [At 31 Years Old, She Aspires to Become Vice President of the Republic]. Revista Petra (स्पेनिश भाषा में). 12 December 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 28 November 2025.
  8. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  9. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  10. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  11. Arias, Héctor (7 September 2025). "¿Quién es Laura Fernández? Edad, Biografía y Candidatura Presidencial 2026 en Costa Rica" [Who Is Laura Fernández? Age, Biography, and 2026 Presidential Candidate in Costa Rica]. Voces de Costa Rica (स्पेनिश भाषा में). 12 December 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 December 2025.
  12. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  13. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  14. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  15. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  16. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  17. Feldman, Joseph (2 February 2026). "Israeli FM Congratulates Costa Rica's Laura Fernández on Election Lead, Vows to Deepen Ties". VINnews. अभिगमन तिथि: 3 February 2026.
  18. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  19. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.
  20. Villegas, Alexander (2 February 2026). "Costa Rican populists win commanding victory but fall short of legislative supermajority". Reuters.

बाह्य कड़ियाँ

[संपादित करें]