लॉस एंजेलिस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(लॉस ऐन्जेलिस से अनुप्रेषित)
लॉस एंजेलिस
शहर
City of Los Angeles
ऊपर से घड़ी की दिशा में: डाउनटाउन लॉस एंजेलिस, ग्रिफ़िथ बेधशाला, सिटी हॉल, वेनिस बीच, लॉस एंजेलिस अतंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थीम बिल्डिंग, विंसेंट थॉमस ब्रिज, और हॉलीवुड चिह्न
लॉस एंजेलिस का झंडा
ध्वज
लॉस एंजेलिस का आधिकारिक सील
सील
उपनाम: L.A., City of Angels,[1] विश्व का मनोरंजन राजधानी,[1] La-la-land, Tinseltown[1]
लॉस एंजेलिस is located in कैलिफ़ोर्निया
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
कैलिफ़ोर्निया में स्थान
लॉस एंजेलिस is located in संयुक्त राज्य अमेरिका
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
संयुक्त राज्य में स्थान
लॉस एंजेलिस is located in उत्तर अमेरिका
लॉस एंजेलिस
लॉस एंजेलिस
उत्तर अमेरिका में स्थान
निर्देशांक: 34°03′N 118°15′W / 34.050°N 118.250°W / 34.050; -118.250निर्देशांक: 34°03′N 118°15′W / 34.050°N 118.250°W / 34.050; -118.250
राष्ट्र संयुक्त राज्य
राज्यकैलिफ़ोर्निया
काउंटी लॉस एंजेलिस
क्षेत्रदक्षिण कैलिफ़ोर्निया
CSAलॉस एंजेलिस-लॉन्ग बीच
MSAलॉस एंजेलिस-लॉन्ग बीच-ऐनाहीम
पूएबलो4 सितंबर 1781[2]
नगर अधिकार23 मई 1835[3]
निगमित4 अप्रैल 1850[4]
नाम स्रोत"Our Lady, Queen of the Angels"
शासन
 • प्रणालीमहापौर-सभा-समिति[5]
 • सभालॉस एंजेलिस नगर सभा
 • महापौरएरिक गारसेटी (D)[6]
 • नगर अटॉर्नीमाइक फूअर (D)[6]
 • नगर नियंत्रकरॉन गैल्पेरिन (D)[6]
क्षेत्र[7]1302.06 किमी2 (502.73 वर्गमील)
 • थल1214.63 किमी2 (468.97 वर्गमील)
 • जल87.43 किमी2 (33.76 वर्गमील)
 • नगरीय4,496.3 किमी2 (1736.02 वर्गमील)
 • महानगर12562 किमी2 (4,850 वर्गमील)
ऊँचाई93 मी (305 फीट)
अधिकतम उच्चता[8]1,547 मी (5074 फीट)
निम्नतम उच्चता[8]0 मी (0 फीट)
जनसंख्या (2010)[9]
 • कुल37,92,621
 • अनुमान (2019)39,79,576
 • दर्जाप्रथम, कैलिफ़ोर्निया
द्वितीय, संयुक्त राज्य
 • घनत्व3276.37 किमी2 (8485.74 वर्गमील)
 • महानगर[10]12,150,996
 • महानगर[11]13,131,431 (U.S.: द्वितीय)
 • CSA[12]18,679,763 (U.S.: द्वितीय)
वासीनामलॉस एंजेलीनो, एंजेलीनो
समय मण्डलपैसिफ़िक (यूटीसी−08:00)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)PDT (यूटीसी−07:00)
ZIP कोड
क्षेत्र कोड213/323, 310/424, 747/818
GNIS ID1662328, 2410877
वेबसाइटlacity.gov विकिडाटा पर सम्पादित करें

लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।[14] शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन[15] एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन[16] हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है।[17] इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है।

लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ।

आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है।

इतिहास[संपादित करें]

लॉस एंजेल्स तटीय क्षेत्र सबसे पहले हजारो वर्ष पूर्व तोंगवा एवं चुमाश (मूल अमरीकियों की प्रजातियाँ) लोगों से आबाद हुआ था। यहां पहुंचने वाला पहला यूरोपीय १५४२ में आनेवाला पुर्तगाली खोजी नाविक ह्वान रोड्रिग्स कैबरिलो, था जिसने इसे स्पेन साम्राज्य के लिए देवताओं का शहर घोषित किया; हालाँकि उन्होंने यहाँ कोई बस्ती नहीं बसाई।[18] उसके बाद यहां का बाहरी दुनिया से संपर्क दूसरी बार २२७ साल बाद तब हुआ जब गैस्पर दि पोर्ताला, एवं ह्वान क्रेस्पी नाम के फ्रांस के दो इसाई मिशनरी २ अगस्त १७६९ को यहां पहुंचे। क्रेस्पी को ही पहले पहल इस क्षेत्र को बसाने की बात सूझी।[19]

भूगोल[संपादित करें]

तलरूप[संपादित करें]

लास एंजेल्स की स्थालाकृति काफी विषम है, इसका कुल क्षेत्रफल लगभग ४९८.३ वर्गमील (१,२९०.६ किमी²), जिसमे ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ किमी²) स्थल एवं २९.२ वर्गमील (७५.७ किमी²) जलीय हिस्सा है। इस लिहाज से क्षेत्रफल के अनुसार यह संयुक्त राज्य अमरीका का चौदहवां सबसे बडा शहर है।[20] यह शहर उत्तर से दक्षिण तक 44 मील (71 कि.मी.) के क्षेत्र में फैला हुआ है और पश्चिम से पूर्व तक 29 मील (47 कि.मी.) के क्षेत्र में। शहर की सीमा 342 मील (550 कि.मी.) की है। यह संयुक्त राज्य का एकमात्र प्रमुख नगर है जो किसी पर्वत द्वारा दो हिस्सों में बँटा हुआ है।


लॉस एंजेलिस का सबसे ऊँचा स्थाल है माउंट लूकेंस, जिसे सिस्टर एल्सी पीक भी कहा जाता है। यह पूर्वोत्तरी सैन फरनांडो घाटी में स्थित है और इसकी अधिकतम ऊँचाई है 5,080 फीट (1,548 मीटर)। शहर की मुख्य नदी है लॉस एंजेलिस नदी, जो कैनोगा उद्यान से शुरू होती है और ऋतुओं के अनुसार बहती है। इस नदी के दोनों तटों पर कॉनक्रीट लगी हुई है क्योंकि यह प्रशांत महासागर से मिलने से पहले पास के वर्नन शहर से भी गुज़रती है।

भूगर्भ[संपादित करें]

लॉस एंजेलिस में काफी भूकंप आते हैं क्योंकि यह प्रशांत अग्नि वृत्त में स्थित है। इस भूगर्भिक अस्थिरता की वजह से ज़मीन के ऊपर और नीचे, दोनों जगहों पर कई दोष लाइन मौजूद हैं जिनकी वजह से यहाँ हर साल करीब 10,000 भूकंप आते हैं। [21] कुछ मुख्य दोष लाइनों में से एक है सैन एंड्रियास दोष। यह प्रशांत प्लेट और और उत्तर अमेरिकी प्लेट के बीच स्थित है और ऐसा माना जाता है कि दक्षिण कैलिफ़ोर्निया के अगले बड़े भूकंप का स्रोत यही होगा।[22] लॉस एंजेलिस क्षेत्र में आए कुछ मुख्य भूकंप हैं 1994 नॉर्थब्रिज भूकंप, 1987 का सैन फर्नांडो भूकंप और 1993 का लॉन्ग बीच भूकंप। खैर कुछ भूकंपों को छोड़कर सभी की गंभीरता कम ही होती है और उन्हें महसूस करना मुश्किल है।[21] शहर के कुछ हिस्सों में प्रशांत महासागर से आने वाली सुनामियों से हानि पहुँचने की संभावना भी है; 1960 के वाल्डिविया भूकंप में बंदरगाह को सुनामी की वजह से हानि पहुँची थी।[23]

जलवायु[संपादित करें]

यह शहर एक भूमध्य जलवायु अथवा सूखा-ग्रीष्म उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है जहाँ वर्षण वाले शीत ऋतु और गर्म ग्रीष्म आते हैं। दक्षिणी गर्म हवाएँ पर्वतों के प्रभाव को काफी हद तक घटाते हैं और शहर को एक उष्ण मौसम प्रदान करते हैं। औसत वार्षिक तापमान है 18.86 °C (करीब 66 °F)[24],जो सिडनी या केप टाउन जैसी जगहों से काफी कम है। प्रशांत महासागर से हवाएँ लॉस एंजेलिस क्षेत्र को ग्रीष्म काल में ठंडे रखते हैं, और शीत काल में और भी अंदर के जगहों को गर्म रखते हैं। ग्रीष्मकाल में अंदर के इलाकों का तापमान तट पर बसे इलाकों से करीब 18 °F (10 °C) ज़्यादा हो सकता है। कुछ समुद्र तटीय "उप-जलवायुओं" में तापमान कभी 0 °C से नीचे नहीं जाता।


ग्रीष्म में तापमान 90 °F (32 °C), से भी ऊपर जा सकता है मगर डाउनटाउन में दिन के समय का औसत तापमान है 82 °F (27 °C), जो रात में 63 °F (17 °C) तक जा सकता है। शीत काल में दिन का अधिकतम तापमान होता है 65 °F (18 °C), और रात का सबसे कम 48 °F (10 °C); इस ऋतु के दौरान साधारणतः बारिश होती है। सबसे गर्म मास है अगस्त, जिसके बाद है जुलाई और फिर सितंबर। यह समुद्र के प्रभाव तथा 34° के अपने अक्षांश में स्थित होने का अंजाम है।

जनवरी में औसत तापमान है 57 °F (13 °C) और अगस्त में 73 °F (22 °C)। शहर की सीमाओं में नापा गया सबसे अधिक तापमान है था 119.0 °F (48.33 °C) जिसे 22 जुलाई 2006 को वुडलैंड हिल्स में नापा गया था;[25] सबसे कम नापा गया तापमान था 18.0 °F (−7.8 °C) जिसे 1989 में कैनोगा उद्यान में नापा गया था। डाउनटाउन लॉस एंजेलिस में नापा गया सबसे अधिक तापमान था 112.0 °F (44.4 °C) जिसे 26 जून 1990 में नापा गया था, और सबसे कम तापमान था 28.0 °F (−2.0 °C) जिसे 4 जनवरी 1949 में नापा गया था।

वर्षा आप तौर पर शीत और वसंत ऋतुओं में होती है (फरवरी में सबसे ज़्यादा), और वार्षिक वर्षणों में काफ़ी अंतर भी होता है। लॉस एंजेलिस को वार्षिक रूप से 15 इंच (385 mm) की वर्षण प्राप्त होती है। बवंडरों की सूचनाएँ भी दी जाती हैं, हालाँकि ये डाउनटाउन में काफ़ी कम ही होता है; मगर तटों पर कभी कभी तेज़ तूफ़ानों में बवंडर देखने को मिलते हैं। नगर क्षेत्र में बर्फ शायद ही कभी पड़ी है, मगर शहर के अंदर के पहाड़ी इलाकों में सामान्यतः हर वर्ष बर्फ पड़ती है। डाउनटाउन लॉस एंजेलिस में पड़ी सबसे ज़्यादा बर्फ थी 15 जनवरी 1932 को 2.0 इंच (5 से.मी.)।[26]

वनस्पति[संपादित करें]

लॉस एंजेलिस क्षेत्र में बहुत से स्थानीय पेड़ों की प्रजातियाँ हैं क्योंकि यहाँ के परिदृश्य में भी काफी विविधता नज़र आती है, जिसमें बीच, वेटलैंड, और पर्वत शामिल हैं। सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला वानस्पतिक वातावरण है तयीस झाड़ियाँ। कुछ स्थानीय पौधे हैं कैलिफ़ोर्निया पॉपी, मैटिलिजा पॉपी, टोयोन, कोस्ट लाइव ओक और विशाल जंगली राइ घाँस। लॉस एंजेलिस सूरजमुखी जैसे कई स्थानीय प्रजातियाँ इतने दुर्लभ हो गए हैं कि कुछ को खतरे में में घोषित कर दिया गया है। लॉस एंजेलिस का आधिकारिक पेड़ है उष्णकटिबंधीय कोरल पेड़ और आधिकारिक पक्षी है स्ट्रेलित्ज़िया रेजिना, हालाँकि ये यहाँ के स्थानीय प्रजातियाँ नहीं हैं।[27]

पारिस्थितिक मुद्दे[संपादित करें]

भूगोल, वाहनों पर अधिक निर्भरता, तथा लॉस एंजेलिस/लॉन्ग बीच बंदरगाह कॉम्प्लेक्स शहर में धुआँसे के रूप में प्रदूषण देखने को मिलता है। लॉस एंजेलिस घाटी और सैन फर्नांडो घाटी में रास्तों के वाहनों, हवाई जहाज़ों, ट्रेन, परिवहन, उत्पादन आदि स्रोत से आए से निकले धुएँ के रूप में प्रदूषण का प्रभाव साफ़ नज़र आता है।[28] धुआँसे में घिरे रहने वाले दूसरे शहर धुआँसे को हटाने के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं मगर लॉस एंजेलिस के मामले में ऐसा नहीं होता; यहाँ हर वर्ष सिर्फ 15 इंच (381 मि.मी.) वर्षण प्राप्त होती है। प्रदूषण लगातार कई दिनों तक बाारिश न होने पर इकट्ठा होती है। लॉस एंजेलिस और दूसरे मुख्य शहरों में हवा की बुरी गुणवत्ता की वजह से राष्ट्रीय पार्यावारणिक विधान को पास किया गया जिसमें क्लीन एयर ऐक्ट भी शामिल है। हाल ही में कैलिफ़ोर्निया ने कम धुआँ छोड़ने वाले वाहनों को बढ़ावा देकर प्रदूषण को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया है।[29]

इस वजह से हाल के वर्षों में प्रदूषण में थोड़ी सी कमी नज़र आई है। 1970 युग में करीब 100 स्तर 1 धुआँसा सूचनाएँ आई थी और इस नई सहस्राब्दी में करीब शून्य के बराबर। सुधार के बावजूद 2006 के अमेरिकी लंग संगठन ने इस शहर को देश में सबसे प्रदूषित घोषित किया और कहा कि यहाँ पूरे वर्ष प्रदूषण छाई रहती है।[30][31] साथ में भूजल को गैस स्टेशनों तथा रॉकेट ईंधन से पर्क्लोरेट से हानि पहुँचती है। जहाँ प्रदूषण एक मुख्य समस्या है, शहर वातावरण और पानी की स्थितियों को सुधारने के लिए कठोर कदम उठा रही है।[32][33]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संबंधित शहरें[संपादित करें]

लॉस एंजेलिस के 25 बहन शहरें हैं[34] जिन्हें शामिल होने के दिनांक के अनुसार सूचीबद्ध किया गया है:

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Gollust, Shelley (अप्रैल 18, 2013). "Nicknames for Los Angeles". Voice of America. अभिगमन तिथि June 26, 2014.
  2. Barrows, H.D. (1899). "Felepe de Neve". Historical Society of Southern California Quarterly. 4. पृ॰ 151ff. अभिगमन तिथि September 28, 2011.
  3. "This 1835 Decree Made the Pueblo of Los Angeles a Ciudad – And California's Capital". KCET. अप्रैल 2016. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2018.
  4. "California Cities by Incorporation Date". California Association of Local Agency Formation Commissions. मूल (DOC) से February 21, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि August 25, 2014.
  5. "About the City Government". City of Los Angeles. मूल से फरवरी 8, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 8, 2015.
  6. "City Directory". City of Los Angeles. मूल से 13 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 सितंबर 2014.
  7. "2019 U.S. Gazetteer Files". United States Census Bureau. अभिगमन तिथि जुलाई 1, 2020.
  8. "Elevations and Distances". US Geological Survey. अप्रैल 29, 2005. मूल से 9 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फरवरी 10, 2015.
  9. "CA Dept. of Finance – New State Population Report" (PDF). मूल (PDF) से 25 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 2, 2016.
  10. "Urban Areas". United States Census Bureau. मूल से May 16, 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 29, 2014. https://www.census.gov/geo/reference/ua/urban-rural-2010.html Archived अप्रैल 3, 2019 at the वेबैक मशीन
  11. "Annual Estimates of the Resident Population: April 1, 2010 to July 1, 2013 – United States – Metropolitan Statistical Area; and for Puerto Rico". United States Census Bureau. अभिगमन तिथि अगस्त 29, 2014.
  12. "Annual Estimates of the Resident Population: April 1, 2010 to July 1, 2013 – United States – Combined Statistical Area; and for Puerto Rico". Census Bureau. Census Bureau. अभिगमन तिथि अगस्त 29, 2014.
  13. Zip Codes Within the City of Los Angeles – LAHD
  14. "Table 1: Annual Estimates of the Population for Incorporated Places Over 100,000, Ranked by July 1, 2005 Population: April 1, 2000 to July 1, 2005" (CSV). 2005 Population Estimates. United States Census Bureau, Population Division. 20 जून 2006. मूल से 28 जनवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2007.
  15. "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अप्रैल 2008.
  16. Metropolitan statistical area | Population Estimates | July 1, 2007
  17. Census 2000 Fact Sheetपीडीऍफ
  18. विलार्ड, सी. डी., द हेराल्ड्स हिस्ट्री ऑफ लॉस एंजेल्स (लॉस एंजेल्स: किंग्सले-बर्न्स, १९०१): २२.
  19. "फादर क्रेस्पी इन लॉस एंजेल्स". मूल से 7 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अप्रैल 2008.
  20. "टॉप हंड्रेड सिटीज विद लार्जेस्ट लैंड एरिया". मूल से 26 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2008.
  21. "Earthquake Facts". मूल से 12 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2008.
  22. "San Andreas Fault Set for the Big One". मूल से 24 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2008.
  23. "May 22, 1960 Tsunami from NOAA". मूल से 3 अगस्त 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2008.
  24. GISS average temperature data, GHCN Climate averages 1971 - 2000
  25. Pool, Bob. "In Woodland Hills, It's Just Too Darn Hot." Los Angeles Times July 26, 2006, B1.
  26. Burt, Christopher. Extreme Weather: A Guide and Record Book. New York: Norton, 2004: 100.
  27. "San Diego Zoo". मूल से 12 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2008.
  28. "How Smog Forms in Los Angeles". मूल से 24 जून 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2008.
  29. "Driveclean from the California Government web site". मूल से 17 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2008.
  30. People at Risk In 25 U.S. Cities Most Polluted by Short-Term Particle Pollution. Archived 2007-09-28 at the वेबैक मशीन American Lung Association. Retrieved on 5 जनवरी, 2007.
  31. People at Risk In 25 U.S. Cities Most Polluted by Year-Round Particle Pollution. Archived 2007-09-28 at the वेबैक मशीन American Lung Association. Retrieved on 5 जनवरी, 2007.
  32. Lopez, Theresa Adams. "Air Quality Programs at the Port of Los Angeles saw Refinement in 2005 with Focus on Ramping up in 2006पीडीऍफ." Port of Los Angeles (समाचार प्रकाशन). 17 फरवरी, 2006.
  33. Staff Writer. "Air Quality Protections Take Off Archived 2007-09-15 at the वेबैक मशीन." Environmental Defense Archived 2008-07-04 at the वेबैक मशीन. 6 दिसंबर, 2004.
  34. "Sister Cities of Los Angeles". Sister Cities Los Angeles. अभिगमन तिथि फरवरी 25, 2019.
  35. "Bordeaux– Rayonnement européen et mondial". Mairie de Bordeaux (फ़्रेंच में). मूल से फरवरी 7, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 29, 2013.
  36. "Bordeaux-Atlas français de la coopération décentralisée et des autres actions extérieures". Délégation pour l'Action Extérieure des Collectivités Territoriales (Ministère des Affaires étrangères) (फ़्रेंच में). मूल से फरवरी 7, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 29, 2013.
  37. "Berlin City Partnerships". Der Regierende Bürgermeister Berlin. मूल से May 21, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 17, 2013.
  38. "Guangzhou Sister Cities". Guangzhou Foreign Affairs Office. मूल से अक्टूबर 24, 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 21, 2013.
  39. "Vancouver Twinning Relationships" (PDF). City of Vancouver. अभिगमन तिथि दिसंबर 5, 2009.
  40. "Gradovi prijatelji Splita" [Split Twin Towns]. Grad Split [Split Official City Website] (क्रोएशियाई में). मूल से March 24, 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 19, 2013.
  41. "Yerevan Twin Towns & Sister Cities". Yerevan Municipality Official Website. अभिगमन तिथि नवंबर 4, 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

आधिकारिक जालस्थल[संपादित करें]

मीडिया[संपादित करें]

तस्वीरें[संपादित करें]



  1. "Annual Estimates of the Resident Population for Incorporated Places of 50,000 or More, Ranked by July 1, 2017 Population: April 1, 2010 to July 1, 2017". संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो, जनसंख्या प्रभाग. अभिगमन तिथि May 24, 2018.