सामग्री पर जाएँ

लॉयड शेपली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लॉयड शेपली 
अमेरिकी अर्थशास्त्री
लॉयड शेपली 1980
मीडिया अपलोड करें
मूल भाषा में नामLloyd Stowell Shapley
जन्म तिथि2 जून 1923
कैंब्रिज
मृत्यु तिथि12 मार्च 2016
टूकसों
राष्ट्रीयता
निवास
  • पैसिफ़िक पैलिसेड्स
शिक्षण संस्थान
शोध निर्देशक
  • अल्बर्ट डब्ल्यू० टकर
शोध छात्र
  • मैनेल बौसेल्स
  • जिंगवेई हू
  • जॉन माइकल रुल्निक
  • मारियो रुई पास्कोआ
  • शुंतियन याओ
  • यान झोउ
  • राउल पी. लेजानो
  • चेंग-झोंग चिन
  • इमैनुएल पेट्राकिस
  • जॉर्ज आर. पलामारा
  • जोहान योंगही चोई
व्यवसाय
नियोक्ता
का सदस्य है
  • अमेरिकन मैथमेटिकल सोसाइटी (1954)
  • नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (1978)
  • अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज (1974)
  • इकोनोमेट्रिक सोसाइटी (इकोनोमेट्रिक सोसाइटी के फेलो, 1967)
  • मैथेमेटिकल ऑप्टिमाइज़ेशन सोसाइटी (1978)
  • अमेरिकन मैथमेटिकल सोसाइटी (अमेरिकन मैथमेटिकल सोसाइटी के फेलो, 2012)
कार्य क्षेत्र
पिता
माता
  • मार्था बेट्ज़ शेपली
भाई-बहन
  • मिल्ड्रेड शेपली मैथ्यूज
  • विलिस एच. शेपली
  • एलन होरेस शेपली
  • कार्ल बेट्ज़ शेपली
जीवनसाथी
  • मैरियन लुईस शेपली (1955)
प्राप्त पुरस्कार
  • कांस्य तारा पदक (1944)
  • जॉन वॉन न्यूमैन सिद्धांत पुरस्कार (1981)
  • अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2012)
  • गोल्डन गूज़ अवार्ड (2013)
  • अमेरिकन इकोनॉमिक एसोसिएशन के विशिष्ट फेलो
  • इकोनोमेट्रिक सोसाइटी के फेलो (1967)
  • अमेरिकन मैथमेटिकल सोसाइटी के फेलो (2013)
प्राधिकरण नियंत्रण

लॉयड स्टोवेल शेपली (/ˈʃæpli/;2 जून 1923 – 12 मार्च 2016) एक अमेरिकी गणितज्ञ और नोबेल मेमोरियल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री थे। उन्होंने गणितीय अर्थशास्त्र और विशेष रूप से खेल सिद्धांत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जॉन वाॅन न्यूमन और मॉर्गनस्टर्न के कार्यों के बाद, शेपली को आमतौर पर खेल सिद्धांत के विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदानकर्ताओं में से एक माना जाता है।[1] वर्ष 2012 के अर्थशास्त्र का नोबेल मेमोरियल पुरस्कार लॉयड शेपली और एल्विन ई॰ रोथ को संयुक्त रूप से दिया गया था। उन्हें यह सम्मान 'स्थिर आवंटन के सिद्धांत' और 'बाजार रूपरेखा के व्यावहारिक अनुप्रयोग' के लिए मिला।[2][3]

जीवन और करियर

[संपादित करें]

लॉयड शेपली का जन्म 2 जून 1923 को कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में खगोलविद् हार्लो और मार्था बेट्ज़ शेपली के यहाँ हुआ।[4] 1943 में हार्वर्ड से सेना में शामिल होकर उन्होंने चीन में वायुसेना की सेवा की और सोवियत मौसम कोड तोड़ने पर ब्रॉन्ज़ स्टार जीता।[5]

स्टॉकहोम 2012 में लॉयड शेपली

युद्धोपरांत, 1948 में हार्वर्ड से गणित में स्नातक कर 1953 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से "एडिटिव एंड नॉन-एडिटिव सेट फंक्शन्स" शोध पर पीएच.डी. की।[6][7] उनके इस शोध से खेल सिद्धांत को शेपली वैल्यू और कोर समाधान मिले। 1954 से 1981 तक रैंड कॉर्पोरेशन में रहते हुए उन्होंने 1950 में मेल हॉसनर, जॉन फोर्ब्स नैश और मार्टिन शुबिक के साथ ''सो लॉन्ग सकर'' गेम बनाया।[8] नोबेल विजेता रॉबर्ट औमन उन्हें "सर्वकालिक महान खेल सिद्धांतकार" मानते थे।[9]

1981 से आजीवन वे कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (UCLA) में एमेरिटस प्रोफेसर रहे। 12 मार्च 2016 को 92 वर्ष की आयु में टक्सन, एरिज़ोना में उनका निधन हुआ। वे क्रिगस्पील व बेसबॉल प्रेमी थे।[9]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "The Shapley Value" (PDF). catdir.loc.gov. Cambridge University Press. 1988. अभिगमन तिथि: 2026-06-03.
  2. "Lloyd Shapley, a Nobel laureate in economics, has died". The Economist. आईएसएसएन 0013-0613. अभिगमन तिथि: 2026-06-03.
  3. Roth, Alvin E. (2016-04-14). "Lloyd Shapley (1923–2016)". Nature (अंग्रेज़ी भाषा में). 532 (7598): 178–178. डीओआई:10.1038/532178a. आईएसएसएन 0028-0836.
  4. Times, Special to the New York (1981-01-27). "MARTHA BETZ SHAPLEY". The New York Times (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). आईएसएसएन 0362-4331. अभिगमन तिथि: 2026-06-03.
  5. "Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel 2012". NobelPrize.org (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-06-03.
  6. the Office of Communications. "Princeton alumnus Shapley wins Nobel Prize". www.princeton.edu (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-06-03.
  7. Hausner, M., Nash, J. F., Shapley, L. S. & Shubik, M., (1964), "So Long Sucker, A Four-Person Game", Game Theory and Related Approaches to Social Behavior, John Wiley & Sons, Inc., New York.
  8. 1 2 Hagerty, James, Lloyd Shapley: 1923–2016, Wall Street Journal, March 19–20, 2016, p. A7.