लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (केरल)
Jump to navigation
Jump to search
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2018) |
लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट या वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) केरल राज्य में वामपंथी राजनीतिक दलों का एक गठबंधन है। यह केरल में दो प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों में से एक है, अन्य है संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा। जिनमें से प्रत्येक पिछले दो दशकों से वैकल्पिक रूप से सत्ता में आते रहे हैं। एलडीएफ मई 2016 में चुनाव जीता, और सत्ता में है। गठबंधन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई (एम)) के साथ ही अन्य छोटे दल भी हैं।
चुनावी प्रदर्शन[संपादित करें]
लोकसभा चुनाव २०१९[संपादित करें]
भारतीय आम चुनाव, 2019 में केरल के इस गठबंधन द्वारा राज्य की सभी २० सीटों के लिए प्रत्याशी उतारे गए। सीट बंटवारे के समझौते के तहत माकपा को १४ तथा भाकपा को ४ सीटें मिलीं, इसके अलावा अन्य २ सीटों पर लेफ्ट समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी खड़े किये गए।