लेडी श्रीराम महिला महाविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लेडी श्रीराम कॉलेज

आदर्श वाक्य:सा विद्या या विमुक्तये
"सिर्फ वही ज्ञान है जो मुक्ति की ओर ले जाए"
स्थापित1956
प्रधानाचार्य:डॉ॰ मीनाक्षी गोपीनाथ
अवस्थिति:नई दिल्ली, भारत
जालपृष्ठ:http://www.lsrcollege.org/

लेडी श्रीराम कॉलेज  (अंग्रेजी:LSR) दिल्ली विश्वविद्यालय में महिलाओं का महाविद्यालय है। यह भारत में उदार (लिबरल) कला-शिक्षा के लिए प्रमुख संस्थानों में से एक माना जाता है।

इतिहास और विकास[संपादित करें]

इसकी स्थापना 1956 में सर श्री राम ने अपनी पत्नी फूलन देवी (लेडी श्रीराम) की स्मृति में की थी। इसकी शुरुआत दरियागंज, नई दिल्ली में एक कॉलेज, 243 छात्रों, 9 सिक्षकों, 4 सहयोगी स्टाफ और अध्ययन के 3 अलग पाठ्यक्रम के साथ हुई थी। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना था।

आज, यह कॉलेज दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर ज़िला में एक 15-एकड़ (61,000 मी2) परिसर में स्थित है और लगभग 2000 विद्यार्थी, 150 से अधिक शिक्षकों, प्रशासनिक और स्टाफ और अध्ययन के 16 पाठ्यक्रमों का समर्थन रखता है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]