सामग्री पर जाएँ

लेझ़ा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लेझ़ा
Lezhë
नगरपालिका
स्कंदरबेग स्मारक
लेझ़ा पुस्तकालय​
लेझ़ा सभा स्मारक​
फ़्रैंसिसवादी गिरजाघर​
लेझ़ा का ध्वज
ध्वज
{{{name}}}
प्रतीक
लेझ़ा is located in अल्बानिया
लेझ़ा
लेझ़ा
निर्देशांक: 41°46′55″N 19°38′40″E / 41.78194°N 19.64444°E / 41.78194; 19.64444
देश अल्बानिया
प्रांत लेझ़ा
बसावटचौथी शताब्दी ई.पू.
शासन
  महापौरप्येरिन न्द्रेउ[1] (PS)
क्षेत्रफल
  नगरपालिका506.4 किमी2 (195.5 वर्गमील)
  प्रशासनिक इकाई2.58 किमी2 (1.00 वर्गमील)
जनसंख्या (2023[2])
  नगरपालिका51,354
  नगरपालिका घनत्व100 किमी2 (260 वर्गमील)
  इकाई14,687
  इकाई घनत्व5,700 किमी2 (15,000 वर्गमील)
समय मण्डलCET (यूटीसी+1)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)CEST (यूटीसी+2)
डाक कोड4500
दूरभाष कोड(0)215
वेबसाइटlezha.gov.al

लेझ़ा (अल्बानियाई: Lezhë) अल्बानिया का एक शहर तथा लेझ़ा प्रांत की राजधानी है। यह अल्बानिया के सबसे पुराने लगातार बसे हुए शहरों में से एक है, जिसका लगभग 2,400 वर्षों का अभिलिखित इतिहास है।[3]

लेझ़ा की सबसे पुरानी दीवारें इलीरियाई मूल की हैं और चौथी शताब्दी ई.पू. वाली हैं।[4][5] यह इलीरियाई राज्य का एक प्रमुख केन्द्र था।[6] संघर्ष के समय, मैसिडोन के फ़िलिप पंचम ने इसे क़ब्ज़ा करके एड्रियाटिक सागर का एक पत्तन बनाया था।[7] बाद में शहर को इलीरियाइयों ने फिर से लिया। रोमन-इलीरियाई युद्ध और जेंटियस की हार के बाद यह रोम के शासन में पड़ा।[6] लेझ़ा लेझ़ा लीग की राजधानी थी, जहाँ स्कंदरबेग ने अल्बानिया के शासकों को एक करके उस्मानियों के विरुद्ध लड़ा।

प्राचीन अभिलेखों में लेझ़ा को लिसोस (प्राचीन यूनानी: Λισσός) और लिसस (लातिन: Lissus) के नामों से जाना जाता है।[8] यह मुद्राशास्त्रीय सामग्री में भी प्रमाणित है। हेलेनिक युग के सिक्कों में लिसितान (प्राचीन यूनानी: ΛΙΣΣΙΤΑΝ) नाम पाया जाता है। इसे एक यूनानी स्थाननाम​ माना जाता है, जो लिसोस (प्राचीन यूनानी: λισσός, शब्दानु.'चिकना') से व्युत्पन्न है।[9]

  1. "Kryetari i Bashkisë" (अल्बानियाई भाषा में). Bashkia Lezhë. 3 November 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 November 2021.
  2. "Census of Population and Housing". Institute of Statistics Albania.
  3. Sedlar 2013, p. 111.
  4. Waterfield 2014, p. 49.
  5. Stylianou 1998, p. 194.
  6. 1 2 Shehi 2015, p. 34.
  7. Cabanes 2008; Shehi 2015
  8. Gaffiot 1934, p. 915: "Lissus".
  9. Lippert & Matzinger 2021, p. 132.