लून (पक्षी)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

लून
Loon
प्रशांत लून
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: पक्षी (Aves)
गण: गैविफोर्मीस (Gaviiformes)
कुल: गैविडाए (Gaviidae)
कूएस, 1903
वंश: गैविया (Gavia)
फोर्स्टर, 1788
जातियाँ

5 ज्ञात जातियाँ

लून (Loon) एक प्रकार के जलीय पक्षी होते हैं, जो आकार में बड़ी बत्तख या छोटे कलहंस के बराबर होते हैं। जीववैज्ञानिक दृष्टि से इस श्रेणी में गैविया (Gavia) वंश और गैविडाए (Gaviidae) कुल की सभी सदस्य जातियाँ शामिल हैं।[1][2][3][4]

जातियाँ[संपादित करें]

गैविया वंश की पाँच जीवित जातियाँ इस प्रकार हैं:

समूह छवि नाम व वैज्ञानिक नाम वितरण
आधारीय लाल-गला लून
Red-throated loon
Red-throated diver
Gavia stellata
उत्तरी गोलार्ध
काला-गला काला-गला लून
Black-throated loon
Arctic loon
Black-throated diver
Gavia arctica
उत्तरी गोलार्ध, प्रजनन क्षेत्र उत्तरी यूरोप व एशिया की मीठे जल की झीलों पर
प्रशांत लून
Pacific loon
Pacific diver
Gavia pacifica (भूतपूर्व G. arctica)
उत्तरी कनाडा व पूर्वी साइबेरिया, शीतकालीन निवास उत्तर अमेरिका के प्रशांत तट पर
काला-सिर साधारण लून
Common loon
Great northern diver
Gavia immer
संयुक्त राज्य अमेरिका व मेक्सिको के तट और यूरोप का अटलांटिक तट
पीली-चोंच लून
Yellow-billed loon
White-billed diver
Gavia adamsii
रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य, मेक्सिको, स्पेन

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  2. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  3. Montana Fish, Wildlife & Parks (Montana FW&P) (2007): Animal Field Guide: Common Loon; retrieved 2007-05-12.
  4. Storrs Olson (1985). "Section X.I. Gaviiformes" (PDF). प्रकाशित Farner, D.S.; King, J.R.; Parkes, Kenneth C. (संपा॰). Avian Biology. 8. पपृ॰ 212–14. मूल (PDF) से 18 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अक्तूबर 2021.