लूणासर
लूणासर राजस्थान के चूरू जिले की भानीपुरा तहसील में स्थित एक मध्यम आकार का गाँव है। यह गांव भानीपुरा से 18 किमी पश्चिम में तथा सरदारशहर से 36 किमी उत्तर में स्थित है। यहाँ से जयपुर की दूरी 280 किमी है।
जनसांख्यिकी
[संपादित करें]2011 की जनगणना के अनुसार, लूणासर गांव की जनसंख्या 2204 है, जिसमें 1156 पुरुष हैं, जबकि 1048 महिलाएं हैं।[1]
लूणासर गाँव में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों की जनसंख्या 426 है जो गाँव की कुल जनसंख्या का 19.33% है। लूणासर गांव का औसत लिंगानुपात 907 है जो राजस्थान राज्य के औसत 928 से कम है। जनगणना के अनुसार लूणासर का बाल लिंगानुपात 919 है, जो राजस्थान के औसत 888 से अधिक है। गांव में करीबन 350 परिवार निवास करते हैं।
साक्षरता
[संपादित करें]लूणासर गांव में राजस्थान की तुलना में साक्षरता दर कम है। 2011 में, राजस्थान के 66.11% की तुलना में लूणासर गाँव की साक्षरता दर 56.13% थी। लूणासर में पुरुष साक्षरता दर 70.34% है जबकि महिला साक्षरता दर 40.40% है। वर्तमान में चुंकि सरकारी नौकरी का क्रेज़ है इसलिए लूणासर निवासी भी इसमें अग्रसर है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Loonasar Village Population - Sardarshahar - Churu, Rajasthan". www.census2011.co.in. अभिगमन तिथि: 2025-04-08.