सामग्री पर जाएँ

लिलिथ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जॉन कोलियर द्वारा लिलिथ का चित्रण (1887)

लिलिथ (/ˈlɪlɪθ/; हिब्रू: לִילִית, romanized: Līlīṯ; अन्य प्रचलित वर्तनियाँ लिलित, लिलितु और लिलिस) मेसोपोटामिया और यहूदी पौराणिक कथाओं में महिला प्रतीक हैं। उन्हें एडम की पहली पत्नी माना जाता है और आदिम महिला-दानव माना जाता है। लिलिथ को एडम की आज्ञा का पालन नहीं करने के कारण एडम के उद्यान से निष्कासित कर दिया गया था।[1]

लिलिथ नाम जिस हिब्रू शब्द से लिया गया है वो हिब्रू बाइबल से लिया गया है। बुक ऑफ़ यशयाह और अन्य किसी हिब्रू ग्रंथ में इसका उल्लेख नहीं है।[2] परवर्ती पुराकाल में मंडियन और 500 ईस्वी के बाद के यहूदी स्रोतों में लिलिथ विभिन्न अवधारणाओं और स्थानों की कहानियों (मिथकों को शामिल करने वाले अभिचार) में प्रकट होती हैं। इन कहानियों में उनका आंशिक अवतरण मिलता है।[3] वो बाबिल तालमुद (एरुविन 100बी, निद्दा 24बी, शाब्बत 151बी, बावा बात्रा 73ए) में एडम और ईव के साथ शैतान के संघर्ष में एडम की पहली पत्नी के रूप में दिखाई देती हैं। ज़ोहर § लेविटिकस 19ए में उन्हें "एक गर्म आग की महिला जो पहले आदमी के साथ सहवास करती थी" के रूप में उल्लिखीत किया है।[4] मैमोनिदेस और मेनाचेम मीरी वाले कई रब्बिनिक प्राधिकारों में लिलिथ के अस्तित्व को अस्वीकार किया गया है।[5]

लिलिथ शब्द की व्युत्पति लिलू (lilû), लिलीतु (lilîtu) और (व्)अर्दत ((w)ardat lilî) से हुई है। अक्कादी भाषा में लिलू शब्द, हिब्रू शब्द लिलित से सम्बंधित है जो यशायाह 34:14 से आया है और कुछ विद्वानों के अनुसार इसे रात्रि का पक्षी माना जाता है।[6] मेसोपोटामियाई धर्म में असीरिया, कसदी और सुमेर के असीरिया ग्रंथों में लिलीतु (lilîtu) एक आत्मा या दानव के रूप में आता है।[7][8] कई लोगों ने उन्हें मेसोपोटामिया की दानव लामाश्तु से भी जोड़ा जाता है जिनकी कहानियाँ और गुण लिलिथ से काफी मिलते हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Blood, Gender and Power in Christianity and Judaism". www2.kenyon.edu. मूल से 5 मार्च 2024 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2025.
  2. Isaiah 34:14 HE
  3. Müller-Kessler, Christa (2001). "Lilit(s) in der aramäisch-magischen Literatur der Spätantike". Altorientalische Forschungen. Walter de Gruyter GmbH. 28 (2): 338–352. S2CID 163723903. डीओआइ:10.1524/aofo.2001.28.2.338.
  4. Davidson, Gustav (1971) Dictionary of Angels.pdf A Dictionary of Angels including the Fallen Angels, New York, The Free Press, p. 174. ISBN 002907052X
  5. B., Shapiro, Marc (2008). Studies in Maimonides and his interpreters. University of Scranton Press. पृ॰ 134. OCLC 912624714. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-58966-165-3.
  6. Blair
  7. Farber, Walter (1990) Reallexikon der Assyriologie und vorderasiatischen Archäologie (RLA), 7, Berlin, de Gruyter, pp. 23–24, ISBN 3-11-010437-7.
  8. Hutter, Manfred (1999) "Lilith", in K. van der Toorn et al. (eds.), Dictionary of Deities and Demons in the Bible, Leiden, Brill, pp. 520–521. ISBN 90-04-11119-0.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]