सामग्री पर जाएँ

लिपोमा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हाथ के निचले हिस्से पर लिपोमा

लिपोमा वसा ऊतक से बना एक सौम्य ट्यूमर है।[1] आम तौर पर ये स्पर्श करने में नरम, चलने योग्य और दर्द रहित होते हैं। ये आमतौर पर त्वचा के ठीक नीचे होते हैं लेकिन कभी-कभी ये ज़्यादा गहराई में भी हो सकते हैं। ज़्यादातर इनका आकार 5 सेमी (2 इंच) से कम होता है। ये आम तौर पर पीठ के ऊपरी हिस्से, हाथ के निचले हिस्से, कंधों और पेट पर होते हैं। शरीर में लिपोमा की संख्या एक से ज़्यादा भी हो सकती हैं।

यह ज़रूरी नहीं है कि लिपोमा होने की प्रवृत्ति वंशानुगत हो हालाँकि वंशानुगत स्थितियों जैसे कि पारिवारिक गुणन वसार्बुदता में लिपोमा का विकास शामिल हो सकता है।[2] चूहों पर की गई आनुवंशिक अध्ययन से एचएमजी आई-सी जीन (जिसे पहले मोटापे से जुड़ा जीन माना जाता था) और लिपोमा बनने के बीच संबंध का पता चला है। ये अध्ययन इंसानों में पहले के महामारी संबंधी आंकड़ों का समर्थन करती हैं जो एचएमजी आई-सी और मेसेनकाइमल ट्यूमर के बीच संबंध दिखाती हैं।

आमतौर पर लिपोमा का इलाज ज़रूरी नहीं होता जब तक कि इसमें दर्द न हो या ये हिलने-डुलने में रुकावट न डालें। इसका इलाज निगरानी या शल्यचिकित्सा के ज़रिए किया जाता है।[3] इसे अक्सर लोकल एनेस्थीसिया देकर निकाला जा सकता है और इसमें 30 मिनट से भी कम समय लगता है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "लिपोमा". orthoinfo.aaos.org. मूल से से 8 नवंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 जून 2026.
  2. क्रांसडॉर्फ, मार्क जे.; मर्फ़े, मार्क डी. इमैजिंग ऑफ सॉफ्ट टिशू ट्यूमर्स (अंग्रेज़ी भाषा में). लिपिंकॉट विलियम्स और विल्किंस. ISBN 978-0-7817-4771-4. अभिगमन तिथि: 20 जून 2026.
  3. "लिपोमा एक्सिजन". www.aafp.org. मूल से से 11 मई 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 जून 2026.