सामग्री पर जाएँ

लिंडा बेमेंट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लिंडा बेमेंट

बेमेंट मिस यूनिवर्स 1960
जन्म लिंडा जीन बेमेंट
2 नवम्बर 1941
साल्ट लेक सिटी, यूटा, अमेरिका
मौत मार्च 19, 2018(2018-03-19) (उम्र 76 वर्ष)
साल्ट लेक सिटी, यूटा, अमेरिका
पदवी मिस यूटा यूएसए 1960
मिस यूएसए 1960
मिस यूनीवर्स 1960
ऊंचाई 1.68 मी॰ (5 फीट 6 इंच)[1]
जीवनसाथी
  • मैनुअल यकाज़ा (वि॰ 1962; वि॰वि॰ 1969)
  • रॉब शार्प
बच्चे 2

लिंडा जीन बेमेन्ट (2 नवम्बर 1941 – 19 मार्च 2018) एक अमेरिकी मॉडल और सौंदर्य रानी थीं, जो मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली तीसरी मिस यूएसए बनीं।[2]

मिस यूनीवर्स 1960

[संपादित करें]

लिंडा बेमेन्ट द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स की सदस्य थीं।[3] वे यूटा राज्य से मिस यूएसए का खिताब जीतने वाली दूसरी महिला थीं। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व मिस यूनीवर्स 1960 प्रतियोगिता में किया, जो मियामी बीच, फ्लोरिडा से प्रसारित हुई। इस प्रतियोगिता में उन्हें मिस यूनीवर्स 1959 जापान की अकीको कोजिमा द्वारा ताज पहनाया गया। 1960 की यह प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इतिहास की पहली प्रतियोगिता थी जिसे पूरे अमेरिका में टेलीविज़न पर प्रसारित किया गया था।[4]

मिस यूनिवर्स के बाद का जीवन

[संपादित करें]

1962 में उन्होंने पनामा में जन्मे और भविष्य में यू.एस. रेसिंग हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले थरब्रेड रेसिंग जॉकी मैनुअल यकाज़ा से शादी की। इस दंपति के दो बच्चे हुए लेकिन नवंबर 1969 में उनका तलाक हो गया।[5]

19 मार्च 2018 को सॉल्ट लेक सिटी स्थित अपने घर में उनकी प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो गई।[2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Utah Beauty Named New Miss USA". Daytona Beach Morning Journal. 1960-07-08. अभिगमन तिथि: 2019-04-20.
  2. 1 2 "Linda Jeanne Bement's Obituary". The Salt Lake Tribune. 15 April 2018. अभिगमन तिथि: 2018-05-24.
  3. "Linda Bement at Mormon World Records". मूल से पुरालेखन की तिथि: April 27, 2006. अभिगमन तिथि: 2007-04-25.{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)
  4. Newsreel footage of her Miss Universe win (Pathé)
  5. Linda Bement/Manuel Ycaza 1969 divorce notice in TIME magazine

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
सम्मान एवं उपलब्धियाँ
पूर्वाधिकारी
जापान अकीको कोजिमा
मिस यूनिवर्स
1960
उत्तराधिकारी
पश्चिम जर्मनी मार्लीन श्मिट