लालसोट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लालसोट
Lalsot
{{{type}}}
लालसोट is located in राजस्थान
लालसोट
लालसोट
राजस्थान के मानचित्र में स्थिति
निर्देशांक: 26°34′N 76°19′E / 26.56°N 76.32°E / 26.56; 76.32निर्देशांक: 26°34′N 76°19′E / 26.56°N 76.32°E / 26.56; 76.32
देश भारत
राज्यराजस्थान
जिलादौसा ज़िला
ऊँचाई298 मी (978 फीट)
भाषा
 • आधिकारिकहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिन303503
टेलीफोन कोड01431
वाहन पंजीकरणRJ29

लालसोट (Lalsot) भारत के राजस्थान प्रदेश के दौसा ज़िले में स्थित एक नगर है, जो राज्य की राजधानी जयपुर से 80 किलोमीटर दूर है,।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

यहाँ का प्राचीन हेला ख्याल दंगल प्रदेशभर मे प्रसिद्ध है। शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्र मे पपलाज माता मंदिर, पांखला जी के बाग में पांखलेश्वर महादेव मंदिर , बिनोरी बालाजी मंदिर, खुर्रा माता मंदिर, ब्याई माता मंदिर भोमिया जी महाराज मंदिर आदि कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है तलावगाँव मे विजय महल है।

लालसोट नगर के मध्य स्थित भगवान सूर्य नारायण का प्राचीन मंदिर जो कि लालसोट के मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के द्वारा स्थापित किया गया था। वर्तमान में एक ब्राह्मण पुजारी वहाँ की देखरेख करता है। भगवान श्री सूर्य नारायण मंदिर वर्तमान में जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। दौसा जिले का एकमात्र सूर्य नारायण मंदिर है जो कि अपनी मूल संरचना को भूल चुका है और पुजारी द्वारा मनमाने ढंग से निर्माण करवाने के कारण कब्जा शुदा बन चुका है। इसकी स्थापना की कोई सटीक जानकारी नहीं है। किन्तु राज्य सरकार के कागजातों में जानकारी है।

देहलाल-डिडवाना की सुरम्य अरावली पर्वत माला में स्थित श्री स्वयं सिद्ध हनुमान जी की मूर्ति और पास ही स्थित यज्ञ स्थली जो कि तीन पत्थरों के ऊपर नीचे होने से नाम हुआ श्री ऐड़ जेड़ बालाजी। इसी क्रम में बगडी़(कंचन पुरी) स्थित पहाडों वाली कंकाली माता जो कि अपने चमत्कारों के कारण क्षेत्र में प्रसिद्ध है।

मंडावरी ग्राम के पास है बीजासणी माता जो कि खूर्रा ग्राम में विराजित है। लालसोट, दौसा, करौली, जयपुर, सपोटरा, गंगापुरसिटी, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, गुजरात सहित भारत भर से श्रद्धालु आते हैं और मान्यता रखते हैं।

इस प्रकार से लालसोट तहसील भारत देश में धार्मिक नगरी और दौसा जिले में पुष्कर के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

यातायात और परिवहन[संपादित करें]

रेलमार्ग[संपादित करें]

लालसोट नगर सीधे तौर पर रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है लालसोट में राजस्थान की सबसे बडी रेल सुरंग है

सड़क़ मार्ग[संपादित करें]

राष्ट्रीय राजमार्ग २३ की विस्तार सड़क लालसोट शहर से होकर गुजरती है। जयपुर और दौसा लालसोट के लिए नियमित रूप से बस सेवा संचालित है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "[https:books.google.com/books?id=0LU7DwAAQBAJ Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra]," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990