लादूसर
|
لاڈوسر | |
|---|---|
| ग्राम पंचायत | |
पंचायत भवन, लादूसर | |
राजस्थान में स्थिति | |
| निर्देशांक: 28°13′47″N 75°17′58″E / 28.22972°N 75.29944°E | |
| देश | |
| राज्य | राजस्थान |
| पंचायत समिति | अलसीसर |
| उपखंड | मलसीसर |
| जिला | झुंझुनू |
| संस्थापक | लादू |
| शासन | |
| • प्रणाली | पंचायती राज संस्था |
| • सभा | पंचायत |
| • सरपंच | बलवीर (कांग्रेस) |
| • विधायक | रीटा चौधरी (कांग्रेस) |
| • सांसद | बृजेन्द्र सिंह ओला (कांग्रेस) |
| भाषा | |
| • आधिकारिक | हिन्दी |
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (UTC+5:30) |
| डाक सूचक संख्या । पीआईएन | 333011 |
| दूरभाष क्रमांक | +911595 |
| वाहन पंजीकरण | RJ18 |
| निकटतम शहर | झुंझुनू |
| औसत वार्षिक तापमान | 30 °से. (86 °फ़ै) |
| औसत गर्मी तापमान | 40 °से. (104 °फ़ै) |
| औसत सर्दी तापमान | 10 °से. (50 °फ़ै) |
लादूसर गाँव भारत के राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिले के अलसीसर पंचायत समिति और मलसीसर तहसील में स्थित है । यह झुंझुनू से 18 KM दूर स्थित है। [1] लादूसर गांव एक ग्राम पंचायत है । [2] गाँव का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 924 हेक्टेयर है । [1] लादूसर गांव में करीब 426 घर हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या लगभग 2659 (1335 पुरुष और 1324 महिलाएं) थी। 8 किलोमीटर (26,000 फीट) तक फैला हुआ है । आम व्यंजनों में हरी सब्जियां, मिर्ची चटनी और गेहूं की रोटी, चपाती शामिल हैं। भाषा मारवाड़ी है ।। बाजरा सबसे उल्लेखनीय फसल है। वे जून महीने में बाजरा लगाते हैं और अक्टूबर में कटाई करते हैं। जिन किसानों के पास कुआं है, वे सरसों , गेहूं, मूली, चना, पालक, गुंदली (प्याज) और अन्य सब्जियों की दूसरी फसल लगाते हैं। ग्रामीणों की औसत आय लगभग 30,000 प्रति व्यक्ति है, ज्यादातर कृषि और वेतन पर निर्भर है । गांव में प्रचलित जाति में मुस्लिम जाति कायमखानी, काजी (फकीर), कुरैशी (कसाई), लिलघर, मनियार, मीर, गौरी, और हिंदू जाति राहड (जाट), मील (जाट), महला (जाट), बुडानिया (जाट), स्वामी शामिल हैं । जांगिड़ (खाती), हरिजन, सैन (नाई), कुमावत, कुम्हार ब्राह्मण, मीना, वाल्मीकि, अग्रवाल, लुहार आदि। हिंदू और मुसलमान दो धर्म हैं। यहां पर बालाजी का मंदिर, मेडी, गुसाईं जी का मंदिर, ब्राह्मण मंदिर । यहां पर 2 मस्जिद जामा मस्जिद, काजियान मस्जिद और दरगाह भी है।
लादूसर पंचायत में चतरु की ढाणी, स्वामी की ढाणी जैसी कुछ ढाणी भी हैं।
लादूसर एक ग्राम पंचायत है । लादूसर ग्राम पंचायत के सरपंच हैं बलवीर है । [3] ।इस पंचायत में दो गाँव आते है। एक लादूसर और दूसरा चैनपुरा [4]।
यहां एक पंचायत भवन [5] और पुस्तकालय भी है ।
गाँव में दुकानें, एक पुस्तकालय, अस्पताल, एक खेल का मैदान, पार्क, जोहड़, बणी, कब्रिस्तान, जोहड़ी, पंघराली जौहरी [6] [7], पाठशाला और आंगनबाड़ी केन्द्र भी है।
स्कूलों में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय [8], राजीव गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय ( 2011 तक) शामिल हैं।
नामकरण
[संपादित करें]लादूसर ग्राम का नाम "लादूसर" कैसे रखा गया इस का कोई निश्चित संदर्भ नहीं ज्ञात होता। लेकिन व्यापक रूप से यह माना जाता है कि किसी "लादू" नामक व्यक्ति के नाम से संबंधित है। गांव के वृद्धजन और लोक कथाओं के अनुसार भी ग्राम का नामकरण "लादू" नामक किसी व्यक्ति से है।
इतिहास
[संपादित करें]यह ग्राम इतिहास की दृष्टि से पुराना ग्राम है और दुर्भाग्य से इतिहास के स्रोत ज्ञात नहीं है। गांव में कई पुराने मन्दिर है प्रमुख मन्दिर गुसाई दादा मन्दिर है जो क्षेत्र में आस्था का मुख्य केंद्र है। यह मन्दिर काफी पुराना होना ज्ञात है। इस मन्दिर पर प्रतिवर्ष बड़ा मेला लगता है।
जलवायु, भूगोल और जनसांख्यिकी
[संपादित करें]लादूसर पंचायत
[संपादित करें]लादूसर ग्राम, ग्राम पंचायत मुख्यालय ग्राम है। इस पंचायत में 2 ग्राम लादूसर, चैनपुरा स्थित है।
भौगोलिक स्थिति
[संपादित करें]लादूसर ग्राम जिला मुख्यालय झुंझुनू से लगभग 19 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम दिशा में, तहसील मलसीसर से 17 किलोमीटर दूर और पंचायत समिति अलसीसर से 13 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में स्थित है।
| राहड़ो का बास | शोभा का बास | बासड़ी | ||
| चैनपुरा | धनूरी | |||
| हंसासर | हंसासरी | लूणा |
लादूसर ग्राम के उत्तर दिशा में ग्राम शोभा का बास 03 किलोमीटर दूर, उत्तर-पश्चिम दिशा में ग्राम राहङा का बास 02 किलोमीटर दूर, पश्चिम दिशा में ग्राम चैनपुरा 02 किलोमीटर दूर, दक्षिण पश्चिम दिशा में ग्राम हंसासर 06 किलोमीटर दूर, दक्षिण दिशा में ग्राम हंसासरी 4.5 किलोमीटर दूर, दक्षिण पूर्व दिशा में ग्राम लूणा 05 किलोमीटर दूर, पूर्व दिशा में ग्राम धनूरी 03 किलोमीटर दूर और उत्तर पूर्व दिशा में ग्राम बासड़ी 03 किलोमीटर दूर स्थित है।
जल सम्पदा
[संपादित करें]जल सम्पदा लादूसर ग्राम थार रेगिस्तान में होने के कारण जल संसाधन की दृष्टि से पिछड़ा ग्राम है । यह ग्राम पेयजल के लिए कुओं और नलकूपों पर निर्भर है। यहां आंशिक कृषि सिंचाई भी कुओं व नलकूपों के जल से की जाती है और मानसून पर आधारित है। यहां पर प्राकृतिक जल संसाधन के रूप में जोहड़ है, ये पहले पेयजल का मुख्य स्रोत था। वर्तमान मे इन जोहड़ो के जल का उपयोग पशुओं के पेयजल के रूप में लिया जाता है।
जलवायु
[संपादित करें]वायु प्रदूषण
[संपादित करें]जन सांख्यिकी
[संपादित करें]प्रशासन
[संपादित करें]दर्शनीय स्थल
[संपादित करें]शिक्षा और शिक्षण संस्थान
[संपादित करें]संस्कृति
[संपादित करें]स्थापत्य
[संपादित करें]अर्थ व्यवस्था
[संपादित करें]यातायात सुविधाएं
[संपादित करें]इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 "Ladusar, Malsisar, Jhunjhunu, Rajasthan, India - Geolysis Local". geolysis.com. अभिगमन तिथि: 2021-12-06.
- ↑ "LADUSAR Village LADUSAR Panchayat ALSISAR Block, Jhunjhunu, Rajasthan India BrandBharat.com". www.brandbharat.com. अभिगमन तिथि: 2021-12-06.
- ↑ "Balveer (Sarpanch - Gram Panchayat Ladusar, Alsisar) Jhunjhunu". Rajasthan Link (English भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-12-08.
{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "CHAINPURA Village LADUSAR Panchayat ALSISAR Block, Jhunjhunu, Rajasthan India BrandBharat.com". www.brandbharat.com. अभिगमन तिथि: 2021-12-06.
- ↑ "Gram Panchayat office · ward no.5, Ladusar Rd, Ladusar, Rajasthan 331025, India". Gram Panchayat office · ward no.5, Ladusar Rd, Ladusar, Rajasthan 331025, India (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-12-08.
- ↑ "Panghrali Johri · Rajasthan 333011". Panghrali Johri · Rajasthan 333011 (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-12-08.
- ↑ "Panghrali Johri, Rajasthan, India Fishing Intermittent Pond Maps | MyFishMaps.com". m.myfishmaps.com. अभिगमन तिथि: 2021-12-08.
- ↑ "GOVT. SENIOR SECONDARY SCHOOL, LADUSAR (ALSISAR) JHUNJHUNU ( 08050206108)". Rajasthan Link (English भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-12-06.
{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
बाहरी कड़ियां
[संपादित करें]
| यह राजस्थान के किसी स्थान के बारे में लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |