लाइतुमख्रा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(लाईमुखरा से अनुप्रेषित)
लाइतुमख्रा
शहर
लाइतुमख्रा is located in मेघालय
लाइतुमख्रा
लाइतुमख्रा
लाइतुमख्रा is located in भारत
लाइतुमख्रा
लाइतुमख्रा
निर्देशांक: 25°34′16″N 91°53′49″E / 25.571°N 91.897°E / 25.571; 91.897निर्देशांक: 25°34′16″N 91°53′49″E / 25.571°N 91.897°E / 25.571; 91.897
राष्ट्र भारत
राज्यमेघालय
जिलापूर्वी खासी हिल्स
भाषाएं
 • आधिकारिकअंग्रेज़ी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+५:३०)
वाहन पंजीकरणएम एल

लाइतुमख्रा (खासी: लाइत जिसका अर्थ है "मुक्त" और उमख्रा एक नदी है अर्थात एक मुक्त नदी) मेघालय, भारत की राजधानी शिलांग का एक जनगणना शहर है। इसके नाम का अर्थ है वह स्थान जहां एक नदी "उमख्राह" निकलती है। इसे प्रायः स्थानीय लोग लाईमुखरा भी बोलते हैं।

लाइतुमख्राह से तीन मार्ग निकलते हैं, जिनके जंक्शन पर यह स्थित है: हैपी वैली को, उमप्लिंग को तथा न्यू कालोनी को जाने वाले। यहां के आवास अपेक्षाकृत महंगे हैं किन्तु यहां रहना अपने आप में अच्छा अनुभव है। यहां की लगभग सभी पुरानी इमारतें नये भवनों में आधुनिक सुविधाॐ से लैस होकर बदल गये हैं। यह स्थान शिलांग के अन्य स्थानों की अपेक्षा ठण्डा रहता है। यहां बहुत से विद्यालय, महाविद्यालय एवं गिरजाघर भी बने हैं। यहां के बाजार में ताजी सब्जियां, मांस, मछली, मुर्गे आदि व अन्य खाद्य सामान मिलता है। शिलांग के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक, नाज़रेथ अस्पताल भी यहीं स्थित है। इसमें सस्ता व गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुलभ है।[1]

यहाँ होली ग्राउण्ड नामक एक ईसाई कब्रिस्तान (सीमेटरी) है। लाइतुमख्राह में ही शिलांग की रामकृष्ण मिशन शाखा भी स्थित है। यहां की पुरानी अच्छी मिठाई की दुकान कल्पतरु भी प्रसिद्ध है। यह तीन पीढ़ियों से चली आ रही है। 

लाइतुमख्राह में शिक्षा की अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां अनेक शिक्षण संस्थान जैसे: लारेटो कानवेण्ट, सेंट एड्मंड्स कालेज, सेंट एन्थोनीज़ कालेज, सेंट मैरीज़ कालेज, डान बास्को स्कूल एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, शिलांग, आदि। 

पूर्वोत्तर भारत के कैथोलिक चर्च के आर्कडायोसीज़ भी लाइतुमख्राह में ही स्थित है। यह शिलांग के स्वच्छतम स्थानों में से एक है।[उद्धरण चाहिए]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "लाइतुमख्राह मोहल्ला [Laitumkhrah Locality]". www.onefivenine.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 5 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ अगस्त २०१८.

बाहरी कड़ियां[संपादित करें]