लाइब्रेरी ऑफ़ कॉंग्रेस
लाइब्रेरी ऑफ़ कॉंग्रेस | |
---|---|
Library of Congress 2018 logo.svg | |
![]() | |
लाइब्रेरी के थॉमस जेफरसन बिल्डिंग का मुख्य वाचनालय | |
स्थापना | April 24, 1800 |
स्थान | वाशिंगटन, डी.सी., यू.एस. |
निर्देशांक | 38°53′19″N 77°0′17″W / 38.88861°N 77.00472°Wनिर्देशांक: 38°53′19″N 77°0′17″W / 38.88861°N 77.00472°W |
संग्रह | |
आकार | 173 मिलियन |
प्रवेश और उपयोग | |
जनसंख्या सेवा | संयुक्त राज्य कांग्रेस, नागरिक और अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक |
अन्य जानकारी | |
बजट | $802.128 मिलियन |
निदेशक | कार्ला हेडन |
कर्मचारी | 3,105 |
वेबसाइट |
loc |
लाइब्रेरी ऑफ़ कॉंग्रेस वाशिंगटन में स्थित एक शोध पुस्तकालय है। यह पुस्तकालय संयुक्त राज्य अमेरिका कांग्रेस को पुस्तकालय तथा अनुसंधान सेवा प्रदान करता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रमुख राष्ट्रीय पुस्तकालय है। इस पुस्तकालय की स्थापन 1800 में हुई थी। यह पुस्तकालय संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे पुरानी संघीय सांस्कृतिक संस्था है।[1] इस पुस्तकालय की कैपिटल हिल पर तीन इमारतें हैं। पहली : थॉमस जेफरसन बिल्डिंग (1897), दूसरी : जॉन एडम्स बिल्डिंग जिसका निर्माण 1938 में हुआ था और जेम्स मैडिसन मेमोरियल बिल्डिंग जिसका निर्माण 1981 में हुआ था। उच्च घनत्व भंडारण सुविधा (2002) और ऑडियो विजुअल संरक्षण (2007) जैसी सुविधाएँ भी इस पुस्तकालय में दी जाती हैं।[2] पुस्तकालय के कार्यों की देखरेख वहाँ के लाइब्रेरियन द्वारा की जाती है। इसकी इमारतों का रखरखाव कैपिटल के वास्तुकार द्वारा किया जाता है। यह पुस्तकालय दुनिया के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है।
इतिहास
[संपादित करें]वर्जीनिया के जेम्स मैडिसन ने 1783 में लाइब्रेरी ऑफ़ कॉंग्रेस बनाने का सुझाव दिया था। आरंभ में इसे अस्वीकार कर दिया गया था। क्रांतिकारी युद्ध के पश्चात् फिलाडेल्फिया लाइब्रेरी कंपनी और न्यूयॉर्क सोसाइटी लाइब्रेरी ने प्रतिनिधि कांग्रेस लाइब्रेरी के रूप में काम किया जब कांग्रेस उन शहरों में थी।[3] लाइब्रेरी ऑफ़ कॉंग्रेस की स्थापना 24 अप्रैल 1800 को हुई थी जब राष्ट्रपति जॉन एडम्स ने कांग्रेस के एक अधिनियम पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें 5,000 डॉलर का विनियोजन शामिल था।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "फैसिनेटिंग फैक्ट्स : अबाउट द लाइब्रेरी : लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस". web.archive.org. 5 अप्रैल 2020. मूल से पुरालेखित 5 अप्रैल 2020. अभिगमन तिथि 18 जनवरी 2025.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
- ↑ "लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस के बारे में सामान्य जानकारी". लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस, वॉशिंगटन, डी.सी. 20540 यूएसए. अभिगमन तिथि 18 जनवरी 2025.
- ↑ स्टुअर्ट, मुर्रे (2012). द लाइब्रेरी: एन इल्यूस्ट्रेटेड हिस्ट्री. स्काईहाउस पब्लिशिंग. पृ॰ 155.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]![]() |
Library of Congress से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |